Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानोड़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार ने 8 वोटों से जीत दर्ज कर संभाली अध्यक्ष की कुर्सी उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आयोजित मतदान प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के बाद कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार ने 8 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए पालिकाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष रोनक स्वर्णकार को रिटर्निंग अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Local Tv News Channel
कानोड़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार ने 8 वोटों से जीत दर्ज कर संभाली अध्यक्ष की कुर्सी उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आयोजित मतदान प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के बाद कांग्रेस के रोनक स्वर्णकार ने 8 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए पालिकाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष रोनक स्वर्णकार को रिटर्निंग अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- तीतरड़ी सूर्या नगर में गणेश उत्सव की धूम। सिद्धि विनायक मित्र मण्डल द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम राम-हनुमान मिलन से जगा विश्वास… बाली-सुग्रीव युद्ध1
- आज हम आपको मंगला दर्शन चारभुजा नाथ जी गढ़बोर राजसमंद रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- मसाज कराने पहुंचा सेलोन मे बंदर देखे खबर इंडिया हेड न्यूज़ चैनल पर1
- एक दिन में दो सांपों का रेस्क्यू, गोदाम में कोबरा तो पिपली में नागिन! 😱🐍 सिरोड़ी के गेहूं गोदाम में छिपा था कोबरा, पिपली में दिखी नागिन! सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों का किया रेस्क्यू1
- सिरोही जिले के 5 नगर पालिका ओर 1 नगर परिषद में अध्यक्ष के हुए चुनाव । सिरोही जिले के 5 नगर पालिका ओर 1 नगर परिषद में अध्यक्ष के हुए चुनाव कांग्रेस से सिरोही नगर परिषद में सभापति बनी और भाजपा के 5 नगर पालिका में अध्यक्ष बने । 1 सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की रितु जैन बनी सभापति जिनको 30 वोट मिले भाजपा को 5 वोट मिले आरोप भाजपा पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की । क्यों कि भाजपा के 10 पार्षद जीते थे फिर भाजपा प्रत्याशी को 5 वोट कैसे मिले आबूरोड नगर पालिका में भाजपा की भावना अग्रवाल बनी अध्यक्ष भाजपा को 27 कांग्रेस को 13 वोट मिले आरोप लगा कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की 16 पार्षद जीते थे फिर कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोट कैसे मिले । शिवगंज में भाजपा का बोर्ड बना कुंदनमल अग्रवाल अध्यक्ष बने । यहां भाजपा को 18 वोट मिले जब की कांग्रेस 17 माउंट आबू में सुनील आचार्य अध्यक्ष निर्वाचित भाजपा के सुनील आचार्य को मिले 19 वोट कांग्रेस यश शर्मा को मिले 12 वोट पिंडवाड़ा नगर पालिका की बात करें तो कांग्रेस से भाजपा में गए राकेश रावल ने मारी बाजी बने नगर पालिका अध्यक्ष मिले 14 वोट वही कांग्रेस को मिले 11 वोट हाथ से गया बोर्ड दिखी रणनीति में कमी । मंडार नगर पालिका चुनाव में प्रागाराम बने अध्यक्ष जिनको मिले 13 वोट वहीं कांग्रेस को मिले 7 वोट हाथ से गया बोर्ड1
- रामपुरा के समीप ग्राम बस्सी के गेट 4 मैं छोड़ी गई चिता जिसका नामकरण मोहन यादव ने राधा नाम देकर चिता राधा छोड़ी1
- वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव संपन्न, सोवनी बाई बनी अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां वल्लभनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में भाजपा की सोवनी बाई भील वल्लभनगर नगर पालिका की पहली अध्यक्ष चुनी गईं। भाजपा के 16 नवनिर्वाचित पार्षद वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के साथ नगर पालिका पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। वहीं कांग्रेस के चार पार्षद भी मतदान के लिए नगर पालिका पहुंचे। चुनाव प्रक्रिया वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वढ़ेरा की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर वल्लभनगर डिप्टी श्रवणदास संत, थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर सहित पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।1
- 🚩 भादसोड़ा के सुथारिया खेड़ा में श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजे जयकारे श्री चारभुजानाथ मंदिर पर ध्वज दंड एवं कलश की स्थापना भादसोड़ा कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में श्री चारभुजानाथ मंदिर में धार्मिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजस्तंभ (ध्वज दंड) एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थापना के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और ग्रामीणों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात विधिवत पूजन-अनुष्ठान कर ध्वजस्तंभ एवं मंदिर शिखर पर कलश की स्थापना की गई। ध्वजस्तंभ पर धार्मिक परंपरा के अनुसार ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजस्तंभ एवं कलश स्थापना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।4
- भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा व वाहन रैली धूमधाम से संपन्न भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति भीलवाड़ा (पंजी.) के तत्वावधान में भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज की 17वीं विशाल शोभायात्रा एवं वाहन रैली सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। समिति के प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि शोभायात्रा एवं वाहन रैली का शुभारंभ माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, पूर्व राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख एवं समिति संरक्षक सुशीला सालवी तथा समिति अध्यक्ष भंवरलाल बलाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा मुखर्जी उद्यान, भीलवाड़ा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरणी महादेव स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। हरणी महादेव स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पश्चात बाबा के भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सामाजिक प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, युवा तथा बाल-गोपाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि बलाई समाज नवयुवक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है।1