करैरा,,,नया अमोला एवं टीला में गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, भारी मात्रा में माल जब्त एसडीएम-अनुराग निंगवाल जी एसडीओपी डॉक्टर आयुष जाखड़ आई पी एस ललित शर्मा तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई नकली या असली जब्त गुटखे की जांच में जुटा प्रशासन करैरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गुटखा बनाने की सामग्री भी बरामद करैरा : करैरा क्षेत्र के नया अमोला में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा इस कार्रवाई में करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने कार्रवाई की छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में गुटखा एवं गुटखा बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई प्रशासन के अनुसार, जब्त किए गए गुटखे के असली या नकली होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.!! कमलेश तिवारी 📞9425781909
करैरा,,,नया अमोला एवं टीला में गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का छापा, भारी मात्रा में माल जब्त एसडीएम-अनुराग निंगवाल जी एसडीओपी डॉक्टर आयुष जाखड़ आई पी एस ललित शर्मा तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई नकली या असली जब्त गुटखे की जांच में जुटा प्रशासन करैरा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गुटखा बनाने की सामग्री भी बरामद करैरा : करैरा क्षेत्र के नया अमोला में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा इस कार्रवाई में करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ ने कार्रवाई की छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में गुटखा एवं गुटखा बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई प्रशासन के अनुसार, जब्त किए गए गुटखे के असली या नकली होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.!! कमलेश तिवारी 📞9425781909
- ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। *सिरसौद चौराहा स्थित पांडे वेयरहाउस पर संचालित सेवा सहकारी संस्था, दिनारा मंडी करैरा के उपार्जन केंद्र क्रमांक 56405068 पर गेहूं की तुलाई के दौरान किसानों के साथ कथित रूप से खुली लूट की जा रही है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समिति कर्मचारियों और कथित दलालों द्वारा तुलाई प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक निरीक्षण के दौरान मौके पर कई गड़बड़ियां सामने आईं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम रावत ने इस पूरे मामले को उजागर करते हुए जिला कलेक्टर शिवपुरी और एसडीएम करैरा से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि अन्नदाताओं के साथ हो रहे इस अन्याय को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ********************3
- मगरौनी नगर से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक गेहूं से भरा हुआ जो कि आगे जाकर मोड़ पर पलट गया जिसमें चालक व क्लीनर की कोई क्षति नहीं हुई बल्कि अनाज का भारी नुकसान हुआ1
- नरवर तहसील के ग्राम जुझाई से भूमि विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि पर भाई द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत की है। आवेदन के अनुसार, पीड़ित की जमीन सर्वे क्रमांक 1592, रकबा लगभग 0.16 हेक्टेयर दर्ज है। उसने बताया कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेख में उसके स्वामित्व में दर्ज है, लेकिन उसके सगे भाई के द्वारा उस जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जमीन पर भवन निर्माण कर लिया है, जिससे पीड़ित की भूमि प्रभावित हो रही है। पीड़ित का कहना है कि यह निर्माण बिना किसी अनुमति के किया जा रहा है और कई बार समझाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है आगे1
- दिनांक 24.04.2026 को फरियादी नितीश बहुगुणा निवासी रक्सा टोल प्लाजा कोरिडोर मैनेजर ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 23.04.26 को रात्रि समय करीब 2-3 बजे सिल्लारपुर चौराह पर NHIT COMPANY के गेस्ट हाउस में से अज्ञात चोरों के द्वारा हाईवे क्रेश बैरियर (MBCB) चोरी कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 60 से 70 हजार रूपये है। रिपोर्ट पर से अप0क्र. 280/26 धारा 331(4), (ए) बीएनएस का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।2
- शिवपुरी के पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र के ऐरावन गांव में माधव नेशनल पार्क टाईगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठाया सवाल और महकमे से की चर्चा1
- जिला शिवपुरी चिकित्सालय गाइड द्वारा पीटा जाता है मरीज को मरीज से मिलने जाते हैं तब पर्ची विवाद लेकर कलेक्टर महोदय अर्पित वर्मा दिन रात मारपीट होती रहती है गाइड द्वारा मरीज मरीज के साथ व्यक्ति के साथ मारपीट होती रहती है पैसे कमाने का धंधा है उनका मरीज का कहना है श्रीमान महोदय कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त-शत कार्रवाई के इंतजार करें हम आपके साथ हैं मरीज के व्यक्ति के साथ1
- जिला अस्पताल में बवाल: गार्ड और अटेंडर के बीच जमकर मारपीट शिवपुरी जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब गार्ड और अटेंडर के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: करैरा में नकली गुटखा फैक्ट्री पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक; भारी मात्रा में अवैध सामग्री ज़ब्त । ***रिपोर्टर हेमंत भार्गव** करैरा (शिवपुरी): करैरा क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे नकली गुटखा और पान मसाला के अवैध कारोबार पर आज प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर नकली गुटखा बनाने वाली यूनिट और गोदाम का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई का विवरण एसडीएम करैरा ने बताया कि आदरणीय कलेक्टर महोदय श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने आज दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम टीला और नया अमोला (क्रमांक 02) में दबिश दी। टीला रोड (कपोरी बाबा स्थान): यहाँ प्रशासन को एक बड़ी प्रोसेसिंग यूनिट मिली, जहाँ भारी मात्रा में पान मसाला और गुटखा तैयार किया जा रहा था। यहाँ ग्राइंडिंग और मिक्सिंग मशीनों के साथ मेंथॉल और अन्य रसायनों का उपयोग कर नकली उत्पाद बनाए जा रहे थे। नया अमोला कॉलोनी: टीला रोड से तैयार माल को पैकेजिंग के लिए यहाँ लाया जाता था। छापे के दौरान यहाँ अफरा-तफरी मच गई और संचालक मौके से फरार हो गए। प्रमुख बरामदगी प्रशासन ने मौके से प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम पर बनाए जा रहे नकली उत्पादों को ज़ब्त किया है, जिनमें शामिल हैं: लहर पान मसाला और पहेली पान मसाला सर्कस पान मसाला LB-10, LB-20, P-2, P-00 और P-0 जैसे तंबाकू उत्पाद प्रशासनिक कदम एसडीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पूरी यूनिट और गोदाम को सील कर दिया गया है। मौके से करीब 15 से 16 मजदूर (महिला एवं पुरुष) मिले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। "हम सूचना मिलने के बाद पिछले कई दिनों से इस पर नज़र रख रहे थे। आज की कार्रवाई में नकली गुटखा बनाने का पूरा सेटअप पकड़ा गया है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।" — एसडीएम, करैरा4
- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 23.04.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि कि ग्राम काली पहाडी पर श्रीजी ढावा के पास रोहन उर्फ कालू यादव पुत्र नबल सिहं यादव नि० ग्राम कालीपहाडी का एक बुलेरो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 8790 मे बियर की पेटियां भरे किसी के इंतजार मे खडा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने हेतु मुखविर के बताए स्थान ग्राम काली पहाडी पर श्रीजी ढावा के पास पर पहुँचे तो मुखबिर के बताये नम्वर की एक बुलेरो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 8790 खडी दिखी पास जाकर चैक किया तो ड्राईवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा मिला पकड कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहन उर्फ कालू यादव पुत्र नबल सिहं यादव उम्र 20 साल नि० ग्राम काली पहाडी का होना वताया गाडी को चैक किया तो गाडी मे बोल्ट कम्पनी की वियर की कुल 30 पेटियां भरी हुई प्रत्यैक पेटी मे 12-12 बोटल वियर की भरी हुई शीलबंद हालत मे मिली कुल बियर संख्या 360, प्रत्येक बियर की बोटल मे 650 एमएल बियर भरी हुई है कुल बियर मात्रा 234 बल्क लीटर कीमती 75000 रूपये की मिली रोहन उर्फ कालू यादव से उक्त बियर की पेटियां भरने के संबंध मे बैध लायसेन्स मांगा तो उसने अपने पास कोई लायसेन्स नही होना वताया। उक्त मशरूका को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध क्रमांक 277/26 धारा 34(2) म.प्र. आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया। बरामद माल- 01. देशी प्लेन मदिरा की 30 पेटी कीमती 75 हजार रुपये । 02. एक महिन्द्रा बोलेरो कीमती करीव 06 लाख रूपये।1