logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ की आशंका पर पुलिस जांच जारी मथुरा के कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब दिल्ली से आए विशेष समुदाय के 4 से 5 युवकों के हिंदू लड़कियों के साथ जन्मदिन मनाने और पार्टी की तैयारी की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जानकारी बजरंग दल की टीम को लगातार मिल रही थी। सूचना मिलने पर कृष्णा नगर चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ तथा बजरंग दल जिला अध्यक्ष राम तोमर अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन तब तक संबंधित युवक वहां से लोकेशन बदलकर निकल चुके थे। इसके बाद भी बजरंग दल कार्यकर्ता लगातार युवकों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे और दूसरी जगह की सूचना मिलते ही पुलिस व बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां युवकों को पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस सभी को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन समाज और हिंदू बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

4 hrs ago
user_Pandit Rahul brijwasi
Pandit Rahul brijwasi
Mathura, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ की आशंका पर पुलिस जांच जारी मथुरा के कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में उस समय स्थिति गंभीर हो गई, जब दिल्ली से आए विशेष समुदाय के 4 से 5 युवकों के हिंदू लड़कियों के साथ जन्मदिन मनाने और पार्टी की तैयारी की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जानकारी बजरंग दल की टीम को लगातार मिल रही थी। सूचना मिलने पर कृष्णा नगर चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ तथा बजरंग दल जिला अध्यक्ष राम तोमर अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, लेकिन तब तक संबंधित युवक वहां से लोकेशन बदलकर निकल चुके थे। इसके बाद भी बजरंग दल कार्यकर्ता लगातार युवकों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहे और दूसरी जगह की सूचना मिलते ही पुलिस व बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां युवकों को पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस सभी को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन समाज और हिंदू बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मलेशिया के कुआलालंपुर में एक 'गला लाइट डीजे' पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस आयोजन के संदर्भ में HDFC लाइफ का नाम सामने आया है। हालांकि, घटना या कंपनी की भागीदारी का पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है।
    1
    मलेशिया के कुआलालंपुर में एक 'गला लाइट डीजे' पार्टी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस आयोजन के संदर्भ में HDFC लाइफ का नाम सामने आया है। हालांकि, घटना या कंपनी की भागीदारी का पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • मांट: कल शाम पानीगाँव राधारानी, के निकट हुआ बाइक और स्कूटी का एक्सीडेंट, दोनों चालकों की हुई मौत
    1
    मांट: कल शाम पानीगाँव राधारानी, के निकट हुआ बाइक और स्कूटी का एक्सीडेंट, दोनों चालकों की हुई मौत
    user_Mukesh Agrawal पत्रकार
    Mukesh Agrawal पत्रकार
    Local News Reporter मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मथुरा के मांट सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में एक पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रिश्ते जोड़ने की जगह बने इस दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों की 'गुत्थम-गुत्ता' जारी रही।
    1
    मथुरा के मांट सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में एक पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। रिश्ते जोड़ने की जगह बने इस दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों की 'गुत्थम-गुत्ता' जारी रही।
    user_शिवम सूर्यवंशी पत्रकार
    शिवम सूर्यवंशी पत्रकार
    Photographer मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गोवर्धन-खेत मे बनी झोपड़ी में अचानक भीषण आग,किसान का खेती उपकरण जलकर खाक
    1
    गोवर्धन-खेत मे बनी झोपड़ी में अचानक भीषण आग,किसान का खेती उपकरण जलकर खाक
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के ब्रज 84 कोस क्षेत्र में अंडा, मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है। यह मांग क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के ब्रज 84 कोस क्षेत्र में अंडा, मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है। यह मांग क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।
    user_Kamal saini  राष्ट्रीय सचिव
    Kamal saini राष्ट्रीय सचिव
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अलीगढ़ के गोंडा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से चोरी के 13 मामलों का खुलासा हुआ है। अभियुक्त पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव सुमन के निर्देश पर थाना गोंडा पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 09:25 बजे यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त चंद्रपाल पुत्र चरण सिंह (निवासी ग्राम नगला माधौ उर्फ कन्नू) को अनिल चौधरी के बंद पड़े कॉलेज के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू, चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के ढक्कन और स्टैंड बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान, चंद्रपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खैर, इग्लास, गोंडा, दादों और छर्रा जैसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, अल्टरनेटर और वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंद्रपाल पर चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में थाना गोंडा के एसएचओ बालेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक आबिद कुरैशी, सत्यभान सिंह, दिनेश कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाशकर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    1
    अलीगढ़ के गोंडा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से चोरी के 13 मामलों का खुलासा हुआ है। अभियुक्त पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजीव सुमन के निर्देश पर थाना गोंडा पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 09:25 बजे यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त चंद्रपाल पुत्र चरण सिंह (निवासी ग्राम नगला माधौ उर्फ कन्नू) को अनिल चौधरी के बंद पड़े कॉलेज के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू, चोरी किए गए ट्रांसफार्मर के ढक्कन और स्टैंड बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान, चंद्रपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर खैर, इग्लास, गोंडा, दादों और छर्रा जैसे विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर, अल्टरनेटर और वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, चंद्रपाल पर चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

इस गिरफ्तारी में थाना गोंडा के एसएचओ बालेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक आबिद कुरैशी, सत्यभान सिंह, दिनेश कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाशकर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मथुरा के ब्रजवासी इन दिनों मलेशिया के कुआलालंपुर में छुट्टियाँ मना रहे हैं। वे विदेश में खूब मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं।
    1
    मथुरा के ब्रजवासी इन दिनों मलेशिया के कुआलालंपुर में छुट्टियाँ मना रहे हैं। वे विदेश में खूब मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में भाजपा के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई। इस जानलेवा हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और बेलगाम अपराधों पर चिंता बढ़ गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में भाजपा के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई। इस जानलेवा हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और बेलगाम अपराधों पर चिंता बढ़ गई है।
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में गुरुवार रात पूर्व भाजपा पदाधिकारी पम्मी गोस्वामी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पानीगांव नए पुल पर हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में गुरुवार रात पूर्व भाजपा पदाधिकारी पम्मी गोस्वामी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पानीगांव नए पुल पर हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
    user_शिवम सूर्यवंशी पत्रकार
    शिवम सूर्यवंशी पत्रकार
    Photographer मांट, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.