बांगड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, कर्मयोगी संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांगड़ अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर कर्मयोगी संगठन ने बुधवार को जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार गोस्वामी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लाखोटिया महादेव मंदिर से एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने यूरोलॉजी विभाग में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ यूरोलॉजिस्ट के लिए पृथक जांच कक्ष और ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि इससे पथरी सहित पेशाब संबंधी गंभीर रोगों के ऑपरेशन बांगड़ अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। *सोनोग्राफी के लिए अतिरिक्त डॉक्टर लगाने की मांग* ज्ञापन में सोनोग्राफी विभाग में कम से कम दो अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि पूरे जिले से मरीज बांगड़ अस्पताल आते हैं और डॉक्टरों की संख्या कम होने से कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। निजी केंद्रों पर जांच कराने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। *सुरक्षा गार्डों का बकाया वेतन दिलाने की मांग* संगठन ने अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के कई महीनों से लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन के अनुसार वेतन नहीं मिलने के कारण करीब 30 सुरक्षा गार्ड नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि अन्य कर्मचारी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। *एंबुलेंस की जांच और ट्रॉमा सेंटर पर उचित व्यवस्था की मांग* कर्मयोगी संगठन ने ट्रॉमा सेंटर के सामने जीवन रक्षक एंबुलेंस की व्यवस्था रखने तथा गंभीर मरीजों को जोधपुर रेफर करते समय परिजनों को मरीज की स्थिति के अनुसार उचित एंबुलेंस के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। साथ ही अस्पताल परिसर में संचालित एंबुलेंस की जांच करवाकर यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि जिन वाहनों में आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण नहीं हैं, उन पर ‘आईसीयू ऑन व्हील’ जैसे शब्द अंकित नहीं हों, ताकि मरीजों और परिजनों को भ्रमित होने से बचाया जा सके। *बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने की मांग* ज्ञापन में बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। संगठन ने कहा कि एमआरआई जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें करीब 5 हजार रुपए या इससे अधिक का खर्च उठाना पड़ता है। अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने से जिलेभर के मरीजों को राहत मिलेगी और गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली, सलाहकार ताड़केश्वर शुक्ला सहित लक्ष्मीनारायण डाबी, किशनलाल सैन, गेनाराम बावरी, पनाराम बावरी, ओमप्रकाश मेघवाल, धनाराम बावरी, रमेश प्रजापत पिपलिया, सुनील कुमार, अमृत प्रजापत, चम्पालाल प्रजापत, राजू राणा, मुकेश नायक, खीमाराम लोहार, राजू सोनी, प्रकाश नायक, सुरेश राणा सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बांगड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, कर्मयोगी संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। बांगड़ अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर कर्मयोगी संगठन ने बुधवार को जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार गोस्वामी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लाखोटिया महादेव मंदिर से एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने यूरोलॉजी विभाग में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ यूरोलॉजिस्ट के लिए पृथक जांच कक्ष और ऑपरेशन थिएटर में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि इससे पथरी सहित पेशाब संबंधी गंभीर रोगों के ऑपरेशन बांगड़ अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। *सोनोग्राफी के लिए अतिरिक्त डॉक्टर लगाने की मांग* ज्ञापन में सोनोग्राफी विभाग में कम से कम दो अतिरिक्त विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि पूरे जिले से मरीज बांगड़ अस्पताल आते हैं और डॉक्टरों की संख्या कम होने से कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। निजी केंद्रों पर जांच कराने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। *सुरक्षा गार्डों का बकाया वेतन दिलाने की मांग* संगठन ने अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के कई महीनों से लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन के अनुसार वेतन नहीं मिलने के कारण करीब 30
सुरक्षा गार्ड नौकरी छोड़ चुके हैं, जबकि अन्य कर्मचारी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। *एंबुलेंस की जांच और ट्रॉमा सेंटर पर उचित व्यवस्था की मांग* कर्मयोगी संगठन ने ट्रॉमा सेंटर के सामने जीवन रक्षक एंबुलेंस की व्यवस्था रखने तथा गंभीर मरीजों को जोधपुर रेफर करते समय परिजनों को मरीज की स्थिति के अनुसार उचित एंबुलेंस के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। साथ ही अस्पताल परिसर में संचालित एंबुलेंस की जांच करवाकर यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि जिन वाहनों में आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण नहीं हैं, उन पर ‘आईसीयू ऑन व्हील’ जैसे शब्द अंकित नहीं हों, ताकि मरीजों और परिजनों को भ्रमित होने से बचाया जा सके। *बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने की मांग* ज्ञापन में बांगड़ अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। संगठन ने कहा कि एमआरआई जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें करीब 5 हजार रुपए या इससे अधिक का खर्च उठाना पड़ता है। अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने से जिलेभर के मरीजों को राहत मिलेगी और गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा। इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मंडली, सलाहकार ताड़केश्वर शुक्ला सहित लक्ष्मीनारायण डाबी, किशनलाल सैन, गेनाराम बावरी, पनाराम बावरी, ओमप्रकाश मेघवाल, धनाराम बावरी, रमेश प्रजापत पिपलिया, सुनील कुमार, अमृत प्रजापत, चम्पालाल प्रजापत, राजू राणा, मुकेश नायक, खीमाराम लोहार, राजू सोनी, प्रकाश नायक, सुरेश राणा सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- पाली में विश्व फोटोग्राफर दिवस पर हो भव्य आयोजन 19 अगस्त को पाली 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पाली जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा होगा भव्य आयोजन जिसमें पाली जिले के सभी फोटोग्राफर भाग लेंगे व राजकोट सूरत मुंबई दिल्ली अहमदाबाद पंजाब कहीं कंपनी की स्टोल लगेगी उबर कंपनी द्वारा फोटोग्राफी संबंधी जानकारी दी जायेगी व पाली जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन तैयारी में जूटा1
- ओबीसी आयोग की रिपोर्ट से रावणा राजपूत समाज ने रोष समाज की राजनीतिक हत्या करने का लगाया आरोप पुनः सर्वे करने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार माँगे नहीं माने जाने पर निकाय चुनावो में परिणाम भुगतने की दी चेतावनी पाली जिला रावणा राजपूत समाज संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्रसिंह परिहार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ सोमेसर, भारत माता के जयकारों से गूंजे गांव के मार्ग रानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भादरलाऊ गांव के हनुमान चौराहे से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 300 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भादरलाऊ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ गंगाधर पाठक ने बताया कि स्थानीय विद्यालय तथा हैप्पी बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोमेसर के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और भारत माता व वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। रैली भादरलाऊ चौराहा, पुलिस चौकी, ग्राम पंचायत और मुख्य बाजार होते हुए श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर तिरंगे के नीचे एकजुट होना मजबूत राष्ट्र की पहचान है। रैली का नेतृत्व पीईईओ गंगाधर पाठक, सोमेसर पुलिस चौकी प्रभारी रमेशचंद्र मीणा एवं पुलिस टीम ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समापन पर पीईईओ पाठक ने सभी का आभार जताया।2
- जोधपुर बनाड़ रोड पर देर रात असामाजिक तत्वों का उत्पात l दुकानों -वाहनों के तोड़े शीशे, क्षेत्रवासियों में भय का माहौल जोधपुर बनाड़ रोड पर देर रात असामाजिक तत्वों का उत्पात l दुकानों -वाहनों के तोड़े शीशे, क्षेत्रवासियों में भय का माहौल l बनाड़ रोड धापी मार्बल के पास क्षेत्र में मंगलवार अल सुबह 5- 6 असामाजिक तत्वों ने मचाया जमकर उत्पात l घर के बाहर खड़े वाहनों एवं घरों के बाहर लगे विद्युत मीटर को डंडो एवं पत्थरों से किया क्षतिग्रस्त l पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरो में हुआ रिकॉर्ड l1