यूपी में बेलगाम दबंग! सच दिखाने पर पत्रकार का छीना मोबाइल, बीच रास्ते रोककर की अभद्रता और जान से मारने की धमकी | Kannauj News लोकतंत्र में पत्रकार का काम है जनता की आवाज़ को उठाना और सच को सामने लाना। लेकिन क्या हो जब सच दिखाने वाले का ही गला घोंटने की कोशिश की जाने लगे? कन्नौज जिले के सौरिख से एक ऐसी ही शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जो हर उस पत्रकार के लिए एक चेतावनी है, जो हाथ में माइक और कैमरा लेकर फील्ड पर निकलता है। याद रखिए... आज ये घटना पत्रकार अजय के साथ हुई है, कल ये आपके साथ भी हो सकती है। पूरा मामला सौरिख के इंडियन गैस ऑफिस का है। जहां गैस के लिए परेशान ग्रामीण भारी हंगामा कर रहे थे। वहां से गुजर रहे पत्रकार अजय ने जब अपनी जिम्मेदारी समझते हुए रुककर इस अव्यवस्था को कैमरे में कैद करना शुरू किया, तो गैस एजेंसी के कर्मचारियों की गुंडई जाग उठी। कैमरा चलता देख एजेंसी के कर्मचारी प्रियांशु गुप्ता ने सरेआम पत्रकार का मोबाइल छीन लिया। जनता के कड़े विरोध के बाद मोबाइल तो वापस मिल गया, लेकिन इन दबंगों का अहंकार शांत नहीं हुआ। इस घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद, जब पत्रकार अजय अपने घर लौट रहे थे, तो एक सोची-समझी साजिश के तहत रास्ते में उन्हें घेर लिया गया। दो बाइकों पर सवार होकर आए प्रियांशु गुप्ता, रवि और उनके दो अज्ञात साथियों ने पत्रकार को बीच सड़क पर रोककर भद्दी-भद्दी गालियां दीं। लेकिन बात सिर्फ गालियों तक नहीं रुकी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये दबंग अपना खौफ दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से उतारते हुए मोबाइल छीनने की बात कर रहे है। इस दौरान कैमरे में कैद इनकी आवाज़ गवाही दे रही है कि इनके हौसले कितने बुलंद हैं। इन दबंगों ने सरेआम और खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि— "हम तुम्हें सौरिख में पत्रकारिता नहीं करने देंगे।" इतना ही नहीं, दबंगों ने यह कहते हुए भी धमकाया कि— "अगली बार अगर गैस ऑफिस के सामने तुमने वीडियो बनाया, तो तुम्हारा मोबाइल छीन लेंगे। गनीमत रही कि मौके पर क्षेत्र के अन्य पत्रकार और राहगीर आ गए, वरना ये दबंग किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम दे सकते थे। साथियों, यह किसी एक पत्रकार या किसी एक अजय पर हमला नहीं है। यह सीधे तौर पर प्रेस की आज़ादी पर हमला है। अगर आज एक पत्रकार का कैमरा बंद करवाने वालों के खिलाफ हम सब एकजुट होकर आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो कल सड़क पर कवरेज कर रहे किसी भी पत्रकार का कॉलर पकड़ा जा सकता है। थाने में तहरीर दे दी गई है और सारी गुंडागर्दी, हाथापाई और धमकियां कैमरे में कैद हैं। अब कन्नौज के पुलिस प्रशासन और जिले के सभी पत्रकार संगठनों को यह तय करना है कि क्या वो इन दबंगों के आगे झुकेंगे, या फिर एकजुट होकर यह साबित करेंगे कि सच की आवाज़ को धमकियों से नहीं दबाया जा सकता?

- घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम बच्चे की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। अपने घर के निकट सड़क पर खेल रहे एक दो वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रण के कारण रौंद दिया,जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव कूकापुर में लाल जी का दो वर्षीय पुत्र एहजाद गुरुवार को घर के निकट ही सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रण के कारण मासूम को टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान जहां मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकलने में सफल ही गया। मामले की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मासूम के परिजनों को सूचना दी गई तो परिजनों में करुण क्रंदन के साथ हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस डायल 112 के अभिषेक कुमार और आदेश कुमार मौके पर पहुंचे। मासूम को पीएचसी तालग्राम पीएचसी ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने मासूम की मौत की पुष्टि कर दी। मासूम की मौत पर परिजनों में हड़कंप के साथ करुण क्रंदन का माहौल नजर आने लगा। मामले में थाना प्रभारी विनय शर्मा के मुताबिक मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट और जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है, जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि, मृतक बच्चे के पिता लालजी इंदौर में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार की जीविका चलाते हैं, मृतक एहजाद अपने परिवार में छह भाई बहनों में एक था। परिवार में मासूम की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था वहीं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लगी हुई थी।1
- हरदोई में 14/15.03.2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक #भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस ड्यूटी और सुरक्षा प्रबंध के बारे में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा का संदेश। #UPPolice #upsibharti #HardoiPolice #hardoi_city #hardoinews #YogiAdityanathji #RojgarMela1
- वर्तमान समय में LPG एजेंसी वाले कर्मचारियों कि हालत कुछ ऐसी चल रही है 🤩🤩1
- कानपुर ब्रेकिंग चौबेपुर थाना अंतर्गत में हो रहा है मिट्टी खनन भट्ठे के नाम पर मिट्टी की होती है परमीशन लेकिन डाली जाती है अन्य जगहों पर मिट्टी निजी प्लाटो पर डाली जा रही अवैध खनन की मिट्टी खनन माफियाओं का रात में शुरू होता है खेल ग्रामीणों ने खनन में लगे डंफरों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल रात के अंधेरे में खनन का चालू होता है पूरा खेल चौबेपुर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला1
- सऊदी से आया इंडिया के लिए तेल मुंबई पहुंच इंडिया का तेल सऊदी से बहुत सही सलामत आ चुका है आज की तारीख में हमारे भारत में तेल अब कभी भी तेल की कि हम कीमत हो सकती है कीमत ही कीमत गिरेगी क्योंकि तेल पूर्ति ही पूर्ति मिलना है हम लोगों को बट अगर कोई भी प्रॉब्लम आती है वह हमारे पीएम मोदी जी देखेंगे आगे की खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद हमारा नाम के शिवम किसान के साथ जुड़े रहने के लिए बहुत-बहुत बधाई1
- उन्नाव पुलिस ने 13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल अमित पवार और राजेश कुमार की टीम ने कल्याणी तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान की। हरदोई बाईपास से कल्याणी तिराहा की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम इमरान पुत्र इलियास, निवासी मोहल्ला मुन्नु मियां तलैया, कस्बा व थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। बाद में पता चला कि मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर ME4JC658MH7038155) थाना सुरसा, जनपद हरदोई में दर्ज मुकदमे (मु0अ0स0-91/2025) से संबंधित चोरी की थी। इमरान से आगे की पूछताछ में उसने एक और चोरी की मोटरसाइकिल (UP35AG5794) बोद्धेश्वर मंदिर के पास पुलिया के नीचे छिपाकर रखने की बात कबूली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यह अपाचे मोटरसाइकिल इमरान ने 5 फरवरी को उन्नाव रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, इमरान एक आदतन अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना बांगरमऊ में मु0अ0सं0 369/23, 161/25, 515/25 और थाना फतेहपुर चौरासी में मु0अ0स0 95/2025 दर्ज हैं। वर्तमान में उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 77/2026 धारा 317 (2)/317(4)/317(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।1
- Post by मोनू शुक्ला1
- भीख मांग रहे बिखरी को नशे बाज़ E रिक्शा चालकों ने जमकर पीटा,, कसूर उसका इतना कि वो विकलांग था और भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा था,, हर रोज़ की तरह आज भी स्टेशन से भीख मांग कर आ रहा था नशेबाज E रिक्शा चालकों ने उससे पैसे भूटकर मांगे उसके द्वारा मना करने पर उसे जमकर पीटा,, तमाशे की तरह दर्जनों लोग खड़े देखते रहे मगर बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया,, कसूर सिर्फ इतना था वो भिखारी था,, भिखारी के अंदर नशेबाजों की दहशत इतनी की थाने शिकायत करने न जाकर चुपचाप मार खाकर अपने घर की ओर चला गया,, कसूर सिर्फ इतना था वो भिखारी था,,1
- उन्नाव में दिल दहला देने वाले हादसे में बुजुर्ग बाल बाल बच गया.हादसे में बुजुर्ग का बाया पैर फैक्चर हुआ है।घायल बुजुर्ग का इलाज सीएचसी में चल रहा है।वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदासपुर गांव निवासी अनवर अली पुत्र शोले उम्र 70वर्ष तारीख लेने न्यायालय गया था.जहां से वह आज शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बस से बांगरमऊ में उतरा और पैदल राजेपुर रोड पर पहुंचा जहां पर ई रिक्शा में बैठने जा रहा था.इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि बुर्जुग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.वही पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया.पास में मौजूद रिक्शा चालक ने डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. और घायल बुजुर्ग को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है।जहां पर उपचार चल रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही चीख पुकार मच गई.1