Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अस्पताल में रील का 'रोग': रीवा के संजय गांधी अस्पताल का वीडियो वायरल।* रीवा के संजय गांधी अस्पताल के वार्ड में एक युवती का फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। गले में ठेका कंपनी का आईकार्ड पहने युवती की इस हरकत पर अस्पताल प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। अधीक्षक राहुल मिश्रा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*अस्पताल में रील का 'रोग': रीवा के संजय गांधी अस्पताल का वीडियो वायरल।* रीवा के संजय गांधी अस्पताल के वार्ड में एक युवती का फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। गले में ठेका कंपनी का आईकार्ड पहने युवती की इस हरकत पर अस्पताल प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। अधीक्षक राहुल मिश्रा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Raikwar1
- सर्वेलंस सेल, झाँसी द्वारा गुमशुदा/खोए हुए कुल 126 मोबाइल फोन (लगभग 18 लाख रुपये मूल्य) बरामद किए गए, जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।1
- झाँसी CEIR PORTAL / सर्विलंस टीम ने गुमशुदा 126 मोबाइल फोन बरामद l जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रूपये l मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर ख़ुशी लौटी l उन्होंने कहा हमने उम्मीद छोड़ दी थीं l पर मेरा फोन मिल गया l मेरें लिये इससे अच्छा कोई तोहफा नहीं है l इसके लिये झाँसी पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद जानकारी देते - बी बी जी टी एस मूर्ति ( SSP झाँसी )1
- 1. बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब परेशानी होगी खत्म, जरूर सुनें 2. परेशान हैं बिजली बिल और कटौती से? ये खबर आपके लिए ही है 3. स्मार्ट मीटर और प्रीपेड सिस्टम से मिलेगा राहत—अब बिजली समस्या होगी कम रिपोर्ट राशिद पठान 6394131221 R. बुन्देलखण्ड न्यूज़ नेटवर्क1
- Post by Anubhav shrivastava2
- झांसी गुरसराय ढाई वर्षीय मासूम प्रधान पुत्र को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत—गांव में मातम गुरसराय। थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम अड़जरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सुबह घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम मयंक पटेल पुत्र विनोद पटेल को गांव के ही एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक ग्राम प्रधान विनोद पटेल का पुत्र था। बताया गया कि करीब 20 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा और मन्नतों के बाद उनके घर जुड़वा संतान—एक बेटा और एक बेटी—का जन्म हुआ था, जिसमें मयंक इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गुरसराय शैलेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक सिंह दार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे है4
- *अजमाईन का रियासी इलाका धूल के गुबार में कैद! प्रदूषण से कराहते ग्रामीण, जिम्मेदार बेखबर* *खनन और भारी वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही से बिगड़े हालात, सांस लेना हुआ मुश्किल* मैहर। भटूरा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण ने अब विकराल रूप ले लिया है। खेतों और रिहायशी इलाकों के बीच उठते धूल और धुएं के गुबार ने पूरे माहौल को जहरीला बना दिया है। जमुवानी से होते हुए अजमाईन में इलाकों के बीच से दिनभर दौड़ते ट्रक और मशीनों की गूंज के बीच उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि कैसे खुलेआम चल रही गतिविधियों के कारण वातावरण धूल से पट गया है। हालत यह है कि घरों के अंदर तक धूल की परत जम रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का साफ आरोप है कि यह सब जिम्मेदार विभागों की अनदेखी और कथित संरक्षण में हो रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। *फसलें भी बर्बादी की कगार पर* लगातार उड़ती धूल का असर खेतों पर भी साफ नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि इससे पैदावार प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। *आंदोलन की चेतावनी* ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करते हुए उग्र आंदोलन करेंगे। *सवालों के घेरे में प्रशासन* सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक ग्रामीण जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर रहेंगे? और कब जागेगा प्रशासन?2
- अब आप नए Aadhaar App का उपयोग करके घर बैठे आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपको किसी सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया में फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) या OTP वेरिफिकेशन का उपयोग किया जाता है और इसके लिए लगभग ₹75 का शुल्क लग सकता है। देखिए पूरा वीडियो कैसे होगा प्रोसेसर1
- फोन लौटे—भरोसा भी लौटा @jhansipolice द्वारा 126 खोए हुए मोबाइल फोन एवं @siddharthnagpol द्वारा 83 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #TrustRecharged #GoodWorkUPP #RingReturn1