Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार चारों ओर से जंगल से घिरा है शहर के कुछ छोर तो सीधे राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ते हैं जिसके कारण यहां प्रायः वन्य जीवों की गतिविधियां दिखाई देती रहती हैं। बीती रात मंशादेवी मंदिर पैदल मार्ग से सटे काशीपुरा मुहल्ले में एक व्यस्क गुलदार घुस आया। गुलदार की आहट से कुत्ते इधर उधर भागने लगे लेकिन गुलदार ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते गुलदार, तेंदुओं के आसान शिकार होते हैं जिनकी तलाश में गुलदार आबादी से सटे क्षेत्रों में आते रहते हैं।इस क्षेत्र में पहले भी गुलदार कुत्ते बंदर और पालतू सुअरों का शिकार करते रहे हैं। हालिया घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
हरिद्वार चारों ओर से जंगल से घिरा है शहर के कुछ छोर तो सीधे राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ते हैं जिसके कारण यहां प्रायः वन्य जीवों की गतिविधियां दिखाई देती रहती हैं। बीती रात मंशादेवी मंदिर पैदल मार्ग से सटे काशीपुरा मुहल्ले में एक व्यस्क गुलदार घुस आया। गुलदार की आहट से कुत्ते इधर उधर भागने लगे लेकिन गुलदार ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। कुत्ते गुलदार, तेंदुओं के आसान शिकार होते हैं जिनकी तलाश में गुलदार आबादी से सटे क्षेत्रों में आते रहते हैं।इस क्षेत्र में पहले भी गुलदार कुत्ते बंदर और पालतू सुअरों का शिकार करते रहे हैं। हालिया घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी मामला पुलिस ने करीब 240 लीटर तेल के साथ एक संदिग्ध धरा कथित गैंग रात के अंधेरे में चुराता था तेल ◆ लगातार निगरानी कर गैंग तक पहुंची पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की कोशिश तेज कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ा और सनसनीखेज खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है जहां शातिर गैंग रात के अंधेरे में खेतों या सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाता था और उनमें से तेल चुरा लेता था। 15 फरवरी 2026 को शिकायत मिली तो SSP नवनीत सिंह का मैसेज साफ था - "ये सिर्फ तेल चोरी नहीं, फसलों की ओर नजर गढ़ाए किसान की रीढ़ पर हमला है, गैंग पकड़ो।" फिर शुरू हुआ कोतवाली लक्सर का ऑपरेशन फाइंड आउट। दिन-रात हर सुनसान जगह पर लगे ट्रांसफार्मर, हर ट्यूबवेल पर नजर, मुखबिर एक्टिव, गश्त टाइट। 19 अप्रैल की रात. मुखबिर की पिनपॉइंट सूचना. पुलिस टीम ने घेराबंदी की. अंधेरे में अपाचे मोटर साइकिल और EON कार दिखी. दो भाग गए, पर 24 साल का आशू 240 लीटर तेल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया. पूछताछ में जुबान खुली - "साहब, गलती हो गई, हमें मुनाफा कमाने के लिए ये आसान रास्ता लगा था लेकिन नतीजा ये निकला कि कानून के हाथ हमारे गिरेबां तक पहुंच गए।"1
- Post by Om tv haridwar1
- हरिद्वार में आजकल जगह जगह चल रहे विकास कार्यों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर नमामि गंगे के तहत चल रहे सीवर डालने के काम से जगह-जगह सड़कें खुदी होने के कारण लोग परेशान हैं। इससे आवागमन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही गड्ढों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है हालांकि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद कार्यदाई एजेंसी ने अब सड़कों को दुरुस्त करना शुरू किया है लेकिन अब भी बहुत काम अवशेष है। जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने बताया कि सीवर से संबंधित कार्य गतिमान है। विभाग को तेजी से काम करते हुए समस्त कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। (-कुमार दुष्यंत)1
- 🚨 The Aman Times 🚨 📍 डोईवाला, देहरादून 👉 ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई दून पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। 🔍 क्या है पूरा मामला? दिनांक 21 अप्रैल 2026 को कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम द्वारा हंसूवाला तिराहे पर नियमित चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से: 🔸 01 अवैध 12 बोर देशी रायफल 🔸 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए 👤 गिरफ्तार अभियुक्त: संजय कुमार (उम्र 50 वर्ष) निवासी – ग्राम सत्तीवाला, डोईवाला ⚖️ अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 👮♂️ पुलिस टीम की तत्परता: उ0नि0 राजनारायण व्यास, हे0कानि0 अनिल कुमार व कानि0 सोविन्द्र कुमार की टीम ने यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी। 💬 पुलिस का संदेश: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।1
- तुंगनाथ/उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। 22 अप्रैल ।भक्तिमय वातावरण और “नमः शिवाय” उदघोष के बीच पंचकेदारों में से 12073 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के समय पांच सौ से अधिक श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर को 5 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। मैठाणी पुजारियों द्वारा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि से श्रृंगार रूप दिया गया। दर्शन पूजा-अर्चना के बाद भगवान तुंगनाथ का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दर्शन शुरू हो गये। कपाट खुलने हेतु मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामनाएं की। इससे पहले भगवान तुंगनाथ जी की चलविग्रह डोली आज सुबह चोपता से श्री तुंगनाथ पहुची परिक्रमा के बाद डोली पार्वती मंदिर में विराजमान हुई। परंपरा के अनुसार स्वयंभू लिंग को पुष्प और अक्षत अर्पित कर जागृत कर श्रृंगार रूप दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजा-अर्चना जलाभिषेक कर बाबा तुंगनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवाण, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, नव निर्वाचित मठाधीश मुकेश मैठाणी पूर्व मठापति रामप्रसाद मैठाणी डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलबीर नेगी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- Post by HNNK News Sabir1
- घरेलू गैस संकट शुरू होने के बाद से ही उत्तरी हरिद्वार की एक गैस एजेंसी गैस वितरण को लेकर विवादों में घिरी हुई है। लोगों का आरोप है कि उनके पास बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज तो आ रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रही।इस गैस एजेंसी के बाहर रोज गैस लेने वालों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं।आज तो गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध ही टूट गया। गैस के लिए सुबह से कतार में खड़े लोगों को बार बार गाडी आने का आश्वासन दिये जाने के बाद कल गाड़ी आने की बात कहने पर लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। घंटों से कतार में लगे लोगों ने गैस एजेसीं के शटर गिरा कर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया और बाहर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर लोगों को शांत कराया और गैस कर्मचारियों को शटर उठाकर बाहर निकाला।बता दें कि एजेंसी एक पूर्व जनप्रतिनिधि की है।1
- 🚨 The Aman Times 🚨 अवैध शराब के साथ फिर पकड़ी गई छिदम्मीवाला की महिला शराब तस्कर माया। 👉 डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🔸 महिला शराब तस्कर/हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 🔸 52 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा) बरामद 📍 कोतवाली डोईवाला पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 👮♂️ पुलिस टीम ने राजीवनगर तिराहा, डोईवाला पर चेकिंग के दौरान मायादेवी (निवासी छदम्मीवाला) को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ दबोचा। ⚠️ चौंकाने वाली बात: 👉 आरोपी महिला डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है 👉 गैंगस्टर एक्ट सहित 50 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज 💬 पुलिस के मुताबिक, प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। 👮 पुलिस टीम: ✔️ म0हे0का0 सोनिका ✔️ हे0कानि0 अनिल कुमार ✔️ कानि0 सोविन्द्र कुमार 📢 दून पुलिस का सख्त संदेश: अवैध शराब तस्करी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई --- 🗞️ The Aman Times 👉 सच के साथ, सबसे आगे1
- Post by Bijnor Super News1