बरेली महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने ठेले और टेंपो बालों का कब्जा अस्पताल गेट पर लगा जाम महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने ठेले-टेंपो का कब्जा, अस्पताल गेट पर लगा जाम क्या जिला अस्पताल की साठ गांठ से लग रहे हैं ठेले बरेली के महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य गेट के सामने ठेले और टेंपो के खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही ठेले लगने और टेंपो खड़े होने के कारण मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल की एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में देरी होने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल के मुख्य गेट पर ही अव्यवस्था का यह आलम स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अस्पताल आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि अस्पताल के गेट के सामने ठेले और टेंपो खड़े होने की अनुमति आखिर किसकी शह पर है? प्रशासन और संबंधित विभाग को तत्काल अस्पताल गेट के सामने से अतिक्रमण हटाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता पूरी तरह खाली कराना चाहिए, ताकि किसी गंभीर मरीज की जान जाम के कारण खतरे में न पड़े।
बरेली महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने ठेले और टेंपो बालों का कब्जा अस्पताल गेट पर लगा जाम महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने ठेले-टेंपो का कब्जा, अस्पताल गेट पर लगा जाम क्या जिला अस्पताल की साठ गांठ से लग रहे हैं ठेले बरेली के महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य गेट के सामने ठेले और टेंपो के खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही ठेले लगने और टेंपो खड़े होने के कारण मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल की एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों
को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में देरी होने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल के मुख्य गेट पर ही अव्यवस्था का यह आलम स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अस्पताल आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि अस्पताल के गेट के सामने ठेले और टेंपो खड़े होने की अनुमति आखिर किसकी शह पर है? प्रशासन और संबंधित विभाग को तत्काल अस्पताल गेट के सामने से अतिक्रमण हटाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता पूरी तरह खाली कराना चाहिए, ताकि किसी गंभीर मरीज की जान जाम के कारण खतरे में न पड़े।
- स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, आइए देश की एकता, किसान भाइयों की खुशहाली और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ें। कुॅ. महताव सिंह — सभापति श्री प्रवीन कुमार मिश्रा — सचिव वी-पैक्स उर्वरक केंद्र, सहोड़ा, बरेली जय हिंद! वंदे मातरम्1
- *थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत रामनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट ।* *थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत रामनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट ।*1
- इज्जतनगर, बरेली – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं रंगदारी के आरोप में पंजीकृत FIR में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध *PS इज्जतनगर, बरेली – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं रंगदारी के आरोप में पंजीकृत FIR में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO तृतीय, बरेली की बाइट।*1
- नरियावल में करीब 2000 लीटर डीजल बरामद पूर्ति विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप नरियावल में करीब दो हजार लीटर डीजल बरामद, पूर्ति विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप टैंकरों से चोरी कर डीजल खपाने की चर्चा, विभाग ने कब्जे में लेकर बिथरी थाने में रखवाया; जांच के बाद खुलेगा पूरा राज मनोज कुमार( जिला संवाददाता बरेली) बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल में पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो हजार लीटर डीजल बरामद किया है। सप्लाई इंस्पेक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद इतनी बड़ी मात्रा में डीजल मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। विभागीय टीम ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर बिथरी थाने में रखवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच डीजल के स्रोत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने दावा किया कि डीजल टैंकरों से चोरी कर यहां एकत्र किया जाता था। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूर्ति विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी मात्रा में डीजल कहां से आया और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। करीब दो हजार लीटर डीजल की बरामदगी ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्या डीजल को अवैध तरीके से एकत्र कर आगे खपाया जाना था या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था? विभाग अब इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रहा है। पूर्ति विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हैं। अधिकारियों की जांच में यदि किसी व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और इसी के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। सभी माल को थाने पहुंचा दिया गया है। मामले की जाँच कर एफ आई आर भी होंगी। आशीष कुमार सप्लाई इंस्पेक्टर3
- नरियावल में करीब दो हजार लीटर डीजल बरामद, पूर्ति विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप। टैंकरों से चोरी कर डीजल खपाने की चर्चा, विभाग ने कब्जे में लेकर बिथरी थाने में रखवाया; जांच के बाद खुलेगा पूरा राज।1
- Bareilly janpad Uttar Pradesh mein hua kuchh Aisa duty se laute yuvak per Kiya hamla/ pidit yuvak lauta doodi se to ghar mein ghuskar Kar Di uski maarpeet/ pidit Ne Apne shabdon Mein bataya aakhir kya hua uske sath/ pidit Ne Diya prathna Patra aur lagai nyaay ki guhar/ pidit dwara tahrir kiya target/ Bareilly janpad Uttar Pradesh mein hua kuchh Aisa duty se laute yuvak per Kiya hamla/ pidit yuvak lauta doodi se to ghar mein ghuskar Kar Di uski maarpeet/ pidit Ne Apne shabdon Mein bataya aakhir kya hua uske sath/ pidit Ne Diya prathna Patra aur lagai nyaay ki guhar/ pidit dwara tahrir kiya target/1
- आंवला क्षेत्रान्तर्गत रामनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी *थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत रामनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में श्री हेमन्त उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी आंवला, बरेली की बाइट ।*1
- *भुता: बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, खाई में गिरी, युवक- महिला घायल, युवक की हालत गंभीर।* *भुता: बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, खाई में गिरी, युवक-महिला घायल, युवक की हालत गंभीर* बरेली। भुता थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4 बजे कल्याणपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर पहले पुलिया से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 4 बजे *अब्दुल कलाम पुत्र इसराइल खान* अपनी बाइक से कल्याणपुर रोड पर जा रहे थे। उनके साथ *भुता निवासी रेखा पत्नी धनपाल* भी बाइक पर सवार थीं। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज गति से एक पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गए। हादसे में *अब्दुल कलाम* के सिर से खून बहने लगा। घायल युवक को देखकर रेखा ने मदद के लिए आवाज लगानी शुरू की। उनकी आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने खाई की ओर देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही *उप निरीक्षक देवेंद्र सारस्वत* अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई में गिरे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार *अब्दुल कलाम* की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। *इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार* ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।1