logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन* सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले सभासदों में बेहद आक्रोश है। वजह है चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी द्वारा बैठक न बुलवाना। नाराज सभासदों ने करीब दिनों पूर्व भी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देखा बैठक आहूत की मांग की थी, लेकिन बोर्ड बैठक न होने नाराज सभासद आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंप कर जल्द से जल्द बैठक करवाने का अनुरोध किया। दरअसल नगर पालिका परिषद में हर माह या दूसरे माह बोर्ड बैठक करवाने का प्रावधान है। ताकि नगर पालिका क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ाई जा सके। बजट पास करने के साथ साथ साफ सफाई व्यवस्था, जल एवं प्रकाश की आपूर्ति अच्छे तरीके से हो सके। सड़क नाली का निर्माण हो सके। सभासदों का आरोप है आज साढ़े तीन वर्ष बीत गए लेकिन यहां नगर पालिका के नियम कानून, और शासनादेश ताक पर रख कर मनमाने ढंग से करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक माह पूर्व बैठक के लिए प्रार्थना पत्र और पुनः रिमाइंडर दिया गया, फिर भी उसपर कोई अमल नहीं किया गया। इसीलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग पत्र दिया और आब्जर्वर के समक्ष, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड बैठक करवाने का अनुरोध किया है, ताकि विकास की गति को बढ़ाया जाय। उन्होंने चैतावनी दी है कि अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो ऊपर के अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। देखिए कभी खासमखास रहे सभासदों ने क्या क्या आरोप लगाया...

11 hrs ago
user_लालजी
लालजी
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन* सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के बेहद करीबियों में गिने जाने वाले सभासदों में बेहद आक्रोश है। वजह है चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी द्वारा बैठक न बुलवाना। नाराज सभासदों ने करीब दिनों पूर्व भी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देखा बैठक आहूत की मांग की थी, लेकिन बोर्ड बैठक न होने नाराज सभासद आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंप कर जल्द से जल्द बैठक करवाने का अनुरोध किया। दरअसल नगर पालिका परिषद में हर माह या दूसरे माह बोर्ड बैठक करवाने का प्रावधान है। ताकि नगर पालिका क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ाई जा सके। बजट पास करने के साथ साथ साफ सफाई व्यवस्था, जल एवं प्रकाश की आपूर्ति अच्छे

तरीके से हो सके। सड़क नाली का निर्माण हो सके। सभासदों का आरोप है आज साढ़े तीन वर्ष बीत गए लेकिन यहां नगर पालिका के नियम कानून, और शासनादेश ताक पर रख कर मनमाने ढंग से करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक माह पूर्व बैठक के लिए प्रार्थना पत्र और पुनः रिमाइंडर दिया गया, फिर भी उसपर कोई अमल नहीं किया गया। इसीलिए उन्होंने जिलाधिकारी से मांग पत्र दिया और आब्जर्वर के समक्ष, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में बोर्ड बैठक करवाने का अनुरोध किया है, ताकि विकास की गति को बढ़ाया जाय। उन्होंने चैतावनी दी है कि अगर यहां सुनवाई नहीं हुई तो ऊपर के अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। देखिए कभी खासमखास रहे सभासदों ने क्या क्या आरोप लगाया...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार* सुल्तानपुर एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार। केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार। सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन। मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप। एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    4
    *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर 
एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार।
केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार।
सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन।
मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप।
एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी।
दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन* *धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026* सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी। संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    3
    अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन*
*धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026*
सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।
संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा। लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है। डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    1
    श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप
सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा।
डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा।
लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है।
डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुआ श्रमिक जोन सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की पहल पर शाहगंज चौराहे पर लगने वाला श्रमिक जोन अब दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे संचालित होगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को श्रमिक जोन पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। इसके बाद श्रमिकों को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। अब काम की तलाश करने वाले श्रमिक एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिक जोन में बैठने, बिजली और पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सात दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें टीबी, बुखार, आंखों, शुगर और रक्तचाप की जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। श्रमिकों का पंजीकरण कराकर आयुष्मान और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रमिकों का समय से मानदेय सुनिश्चित कराने और भुगतान में लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
    1
    शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुआ श्रमिक जोन
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की पहल पर शाहगंज चौराहे पर लगने वाला श्रमिक जोन अब दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे संचालित होगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को श्रमिक जोन पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। इसके बाद श्रमिकों को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। अब काम की तलाश करने वाले श्रमिक एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिक जोन में बैठने, बिजली और पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सात दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें टीबी, बुखार, आंखों, शुगर और रक्तचाप की जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
श्रमिकों का पंजीकरण कराकर आयुष्मान और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रमिकों का समय से मानदेय सुनिश्चित कराने और भुगतान में लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, आज मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही उनके कनपटे सेक दिए।✍🏻
    1
    लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, 
लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, 
आज मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही उनके कनपटे सेक दिए।✍🏻
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Jai Jawan Jai Kisan jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai hindusthan
    1
    Jai Jawan Jai Kisan jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai hindusthan
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नशे से दूर रहने का दिया संदेश, युवाओं और लोगों को दिलाई शपथ सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार शाम को गोसाईगंज थाना में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय, आबकारी विभाग की टीम और गोसाईगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य और नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इस दौरान मौजूद लोगों ने नशे से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका आबकारी और पुलिस टीम ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। साथ ही नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता से ही स्वस्थ समाज की नींव मजबूत हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
    2
    नशे से दूर रहने का दिया संदेश, युवाओं और लोगों को दिलाई शपथ
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार शाम को गोसाईगंज थाना में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय, आबकारी विभाग की टीम और गोसाईगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य और नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है।
इस दौरान मौजूद लोगों ने नशे से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका आबकारी और पुलिस टीम ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। साथ ही नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नशे के खिलाफ जागरूकता से ही स्वस्थ समाज की नींव मजबूत हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने संजय निषाद पर कसा तंज डॉ. राजपाल कश्यप: बोले-सुल्तानपुर में मछली मंडी नहीं, काहे के मछली मंत्री बने हैं सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप पार्टी मंगलवार कों कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर बिना नाम लिए तंज कसा। कश्यप ने कहा कि सुल्तानपुर में एक मछली मंडी तक नहीं बन पाई। उन्होंने सवाल किया कि जब मछली मंडी नहीं दे पाए, तो किस बात के मछली मंत्री बने हैं? डॉ. राजपाल कश्यप ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यह भ्रम फैलाते थे कि 56 एसडीएम यादव हो गए हैं, लेकिन आज तक इसकी सूची नहीं दे पाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने बीजेपी की सभी नीतियों का पूरा ऑडिट किया है, जिसका बीजेपी कोई जवाब नहीं दे पाई है कि कितना आरक्षण घोटाला हुआ है। कश्यप ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाएं लीक हुईं। उन्होंने कहा कि 22 परीक्षाओं में 11 हजार 514 वैकेंसी का आरक्षण घोटाला किया गया है। अखिलेश यादव ने यह भी बताया है कि कितनी अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं। उन्होंने जातीय जनगणना न कराने को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि कश्यप, निषाद और मल्लाह समाज का आरक्षण छीनने वाली बीजेपी को इस बार हैसियत बताने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार यह समाज बीजेपी की जमानतें जब्त कराएगा। कश्यप ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 13 साल और उत्तर प्रदेश में 10 साल होने जा रहे हैं, यानी 23 साल की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सड़कें तक नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो बांधमंडी दी थी, उसे भी बीजेपी वालों ने कब्जा कर लिया है। चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, सड़कों की हालत खराब है, स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं है। अध्यापक नहीं हैं और विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। कश्यप ने रेलवे स्टेशनों की दुर्दशा और सरकारी नलकूपों के खराब होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो पानी की टंकियां बनी थीं, वे भी गिर रही हैं, जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है। डॉ. राजपाल कश्यप ने बताया कि पार्टी 75 जिलों का घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और कहा कि जो सुझाव शामिल करने लायक होंगे, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
    1
    सपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने संजय निषाद पर कसा तंज
डॉ. राजपाल कश्यप: बोले-सुल्तानपुर में मछली मंडी नहीं, काहे के मछली मंत्री बने हैं
सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप पार्टी मंगलवार कों कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर बिना नाम लिए तंज कसा।
कश्यप ने कहा कि सुल्तानपुर में एक मछली मंडी तक नहीं बन पाई। उन्होंने सवाल किया कि जब मछली मंडी नहीं दे पाए, तो किस बात के मछली मंत्री बने हैं?
डॉ. राजपाल कश्यप ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यह भ्रम फैलाते थे कि 56 एसडीएम यादव हो गए हैं, लेकिन आज तक इसकी सूची नहीं दे पाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने बीजेपी की सभी नीतियों का पूरा ऑडिट किया है, जिसका बीजेपी कोई जवाब नहीं दे पाई है कि कितना आरक्षण घोटाला हुआ है।
कश्यप ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाएं लीक हुईं। उन्होंने कहा कि 22 परीक्षाओं में 11 हजार 514 वैकेंसी का आरक्षण घोटाला किया गया है। अखिलेश यादव ने यह भी बताया है कि कितनी अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं।
उन्होंने जातीय जनगणना न कराने को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि कश्यप, निषाद और मल्लाह समाज का आरक्षण छीनने वाली बीजेपी को इस बार हैसियत बताने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार यह समाज बीजेपी की जमानतें जब्त कराएगा।
कश्यप ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 13 साल और उत्तर प्रदेश में 10 साल होने जा रहे हैं, यानी 23 साल की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सड़कें तक नहीं बना पाई है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो बांधमंडी दी थी, उसे भी बीजेपी वालों ने कब्जा कर लिया है। चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, सड़कों की हालत खराब है, स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं है। अध्यापक नहीं हैं और विद्यालय बंद किए जा रहे हैं।
कश्यप ने रेलवे स्टेशनों की दुर्दशा और सरकारी नलकूपों के खराब होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो पानी की टंकियां बनी थीं, वे भी गिर रही हैं, जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
डॉ. राजपाल कश्यप ने बताया कि पार्टी 75 जिलों का घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और कहा कि जो सुझाव शामिल करने लायक होंगे, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.