सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान संवाददाता, ठाकुरद्वारा। अमृत विचार : नगर स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों के परिचय के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ. शैफाली सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा वर्षभर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर सम्मान पाकर विशेष उत्साह और आत्मविश्वास झलकता नजर आया। मुख्य अतिथि डॉ. शैफाली सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास ही सबसे बड़ा मंत्र है। साथ ही उन्होंने विद्यालय को एक स्मार्ट बोर्ड दान करने का संकल्प लेकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के संरक्षक व ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह के आशीर्वचन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संजय सिंघल, तरुण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त आचार्यों का विशेष सहयोग रहा। फोटो दो ठाकुरद्वारा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मे वार्षिक परिणाम घोषित करने केबाद प्रसंचित स्कूलीबच्चे व अन्य स्टफ फोटो :3 ठाकुरद्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम से पूर्व माता सरस्वती की पूजाअर्चना करते
सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान संवाददाता, ठाकुरद्वारा। अमृत विचार : नगर स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों के परिचय के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ. शैफाली सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा वर्षभर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे पर सम्मान पाकर विशेष उत्साह और आत्मविश्वास झलकता नजर आया। मुख्य अतिथि डॉ. शैफाली सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम
और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास ही सबसे बड़ा मंत्र है। साथ ही उन्होंने विद्यालय को एक स्मार्ट बोर्ड दान करने का संकल्प लेकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दर्शाई। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के संरक्षक व ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह के आशीर्वचन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुनील अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, संजय सिंघल, तरुण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त आचार्यों का विशेष सहयोग रहा। फोटो दो ठाकुरद्वारा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मे वार्षिक परिणाम घोषित करने केबाद प्रसंचित स्कूलीबच्चे व अन्य स्टफ फोटो :3 ठाकुरद्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम से पूर्व माता सरस्वती की पूजाअर्चना करते
- इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति में भीमताल विधानसभा एक ऐसे प्रसंग का साक्षी बनती दिखाई दे रही है, जहाँ एक व्यक्ति की उपस्थिति मात्र से विमर्श की दिशा परिवर्तित होती प्रतीत हो रही है। लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस में प्रवेश केवल राजनीतिक औपचारिकता भर नहीं, बल्कि उस अंतर्धारा का संकेत भी माना जा सकता है, जो सत्ता और प्रतिरोध के बीच निरंतर प्रवाहित होती रहती है। जिला पंचायत सदस्य अपहरण कांड ने जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न अंकित किए, और उसके साथ-साथ जिन परिस्थितियों में नेगी के व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन को प्रभावित करने के प्रयासों की चर्चाएँ सामने आईं, उसने इस समूचे घटनाक्रम को एक व्यापक राजनीतिक आख्यान में परिवर्तित कर दिया। ऐसे समय में, जब सत्ता का प्रभाव अनेक स्तरों पर अनुभव किया जाता है, उसके प्रतिकूल खड़े रहना केवल राजनीतिक साहस का नहीं, बल्कि धैर्य और स्थिरता का भी परिचायक माना जाता है। हिमालय की भाँति अडिग रहने का रूपक यहाँ मात्र अलंकार नहीं, बल्कि उस मनोवृत्ति का संकेत है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वयं को विचलित नहीं होने देती। किंतु राजनीति केवल प्रतीकों और रूपकों की भूमि नहीं होती; वह परिणामों की कसौटी पर भी परखी जाती है। अतः 2027 का चुनावी परिदृश्य यह निर्धारित करेगा कि यह संघर्षशील छवि और जन-आकांक्षाओं का यह संयोग किस दिशा में परिणत होता है क्या यह जनादेश में रूपांतरित होगा, या फिर समय की धारा कोई अन्य कथा रच देगी। फिलहाल इतना अवश्य कहा जा सकता है कि लाखन सिंह नेगी का कांग्रेस के चेहरे के तौर पर यह आगमन भीमताल ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समकालीन राजनीति में एक नए अध्याय की प्रस्तावना जैसा प्रतीत होता है, जिसकी पूर्ण कथा अभी लिखी जानी शेष है।1
- *पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप*1
- श्रीसत्यनारायणभगवान जी की कथा के बाद आरती...1
- जिला बिजनोर थानां स्योहारा पर है गंभीर-गंभीर आरोप, यहां की पुलिस कानून को नही मानती करती है अपनी मनमानी,1
- कालागढ़ रोड ग्राम घासी वाला थाना अफजलगढ़ तहसील धामपुर से बिरला फार्म रोड अफजलगढ़ में अवैध कॉलोनी में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है तहसील प्रशासन और पुलिस की मिली भगत से खनन माफिया के हौसले बुलंद है डीएम मैडम का आदेश की अवैध खनन नहीं चलेगा तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए बौना साबित हो रहा है इन ट्रैक्टरों से किसी भी समय अब कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है कृपा करके इन्हें रोकने की कृपा करें और जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें3
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम सभा मंगौली में उत्तराखंड सरकार द्वारा नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान मंगौली में खुलने का सड़क में बैठ कर खुलकर विरोध कर नारेबाजी की ! #uttarakhandupdate #nainital #Mangoli #uttarakhand #news #Nainitalmangoli1
- कानपुर के हाता गम्मू खाँ में लावारिस एक्टिवा गाड़ी से क्षेत्र में दहशत का माहौल कानपुर। हाता गम्मू खाँ क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों खासी दहशत फैली हुई है। विगत कई महीनों से इलाके में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर गाड़ी खड़ी है, जिसका कोई मालिकाना हक या सुराग नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय निवासी गुलाम नबी ने बताया कि गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी है। जब स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो आस-पास रहने वाले शेरू ने बताया कि इस गाड़ी पर अक्सर लोफर लड़के आकर बैठते हैं। इनकी वजह से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी इलाके के दुकानदार रजब अली ने बताया, “मेरी दुकान के ठीक पास ही यह गाड़ी खड़ी रहती है। लोफर लड़के यहां बैठकर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। अगर उन्हें टोका-टाकी की जाए तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। हम महल्ले वाले बहुत परेशान हैं।” स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से चौकी छोटे मियां का हाता, थाना कर्नलगंज से अपील की है कि पुलिस इस लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले ले। उन्होंने कहा, “न जाने किसने इस गाड़ी को यहां लाकर खड़ी कर दी है। इसके अंदर कोई बम या संदिग्ध वस्तु न हो, इस बात का हमें डर लगा रहता है। हम लोग बहुत पीड़ित हैं।” क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस तुरंत इस लावारिस वाहन को हटाकर जांच करे और लोफर तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।3
- जो भी फ्रॉड होते हैं उसमें सिम का उपयोग होता है और पुलिस सबसे पहले सिम धारक को पकड़ती है फिर वो रोते हुए बताता है कि साहब ये सिम तो मैं चलाता ही नहीं हूँ। फर्जी सिम का खेल-भिजवा देगा जेल। संचार साथी ऐप में जाकर अपने नाम से कितने मोबाइल कनेक्शन हैं ये ज़रूर चेक करें। फर्जी सिम के फर्जीवाड़ा से बचें।1