गाड़ी सवार व्यक्ति का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा द्वारा जिला पुलिस को जिले में संगीन अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाड़ी सवार व्यक्ति का रास्ता रोककर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मनोज निवासी सेक्टर-13, भिवानी ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि वह दिनांक 27.07.2026 को किसी काम से जैन चौकी गया था। वहां से वापस आते समय वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में आ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर उसका रास्ता रोक लिया तथा उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर उस पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं एवं SC/ST एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। अभियोग में कार्रवाई करते हुए दिनांक 14.09.2026 को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिवानी श्री महेश कुमार के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पुत्र सुनील कुमार, निवासी बावड़ी गेट, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष वारदात वाले दिन अन्य आरोपियों के साथ उक्त वारदात में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी आशीष को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस द्वारा इस अभियोग में 09 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियोग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर समीर खटीक की अनोखी पहल, अनाथालय के बच्चों के संग मनाया जन्मदिन और बांटे वस्त्र सभी बच्चों को कराया भोजन पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर समीर खटीक की अनोखी पहल, अनाथालय के बच्चों के संग मनाया जन्मदिन और बांटे वस्त्र सभी बच्चों को कराया भोजन1
- हुड्डा साहब को जन्मदिन पर यादकर गदगद हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह.... मैं तो मार्गदर्शक मंडल में चला गया, अब हुड्डा साहब भी 80 के हो रहे हैं... तो दोनों एक ही रफ्तार से चल रहे हैं" :- पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बयान, हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 80 के अभी नहीं हुए है।(79) हुड्डा साहब को जन्मदिन पर यादकर गदगद हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह.... मैं तो मार्गदर्शक मंडल में चला गया, अब हुड्डा साहब भी 80 के हो रहे हैं... तो दोनों एक ही रफ्तार से चल रहे हैं" :- पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बयान, हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 80 के अभी नहीं हुए है।(79)1
- भिवानी में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की पत्रकार वार्ता #bhiwani #bjp #viral #pmmodi #sunitaduggal भिवानी में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की पत्रकार वार्ता #bhiwani #bjp #viral #pmmodi #sunitaduggal1
- #आज़ाद समाज पार्टी सुप्रीमो एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्दर शेखर आज़ाद ने बाराबंकी घटना की दी जानकारी #आज़ाद समाज पार्टी सुप्रीमो एवं नगीना सांसद एडवोकेट चन्दर शेखर आज़ाद ने बाराबंकी घटना की दी जानकारी1
- भिवानी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन शमीर खटीक ने अनाथाश्रम के बच्चों के साथ मनाया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन1
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में एक ही वीडियो में1
- रोहतक सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में जतिन बत्तरा के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गय रोहतक सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में जतिन बत्तरा के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया: कलानौर विधायक शकुंतला खटक भी पहुंची आशीर्वाद देने1
- भिवानी में JCI डायमंड संस्था ने लगाया रक्तदान कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान भिवानी में JCI डायमंड संस्था ने लगाया रक्तदान कैंप, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान1