starpublicnews पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप। निचलौल पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन निचलौल थाना पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगया है। वही मामले कों लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने कों मिला। गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस द्वारा पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अत्यंत अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जांच के दौरान यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर लोगों का विश्वास कायम रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम नागरिक पुलिस से सुरक्षा, सम्मान और न्याय की अपेक्षा करता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आगे की कार्रवाई करेगी।पइस दौरान विनोद कुमार सिंह, गोपाल शाही, नूर आलम, चंद्रजीत भारती, रिंकू गुप्ता, सैयद जावेद, यूसुफ, राम प्यारे, राजेश, राजू गुप्ता, राम अवध मौर्या, सुशील कुमार और आनंद कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने डॉ बी आर अंबेडकर पीजी कॉलेज में छात्रों से संवाद कर उत्साह बढ़ाया! #Maharajganj #dm #school #college डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने डॉ बी आर अंबेडकर पीजी कॉलेज में छात्रों से संवाद कर उत्साह बढ़ाया! #Maharajganj #dm #school #college1
- पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, कांग्रेस पार्टी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, कांग्रेस पार्टी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्यवाही की मांग की गई महराजगंज। निचलौल थाना पुलिस पर किसान नेता एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट किए जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निचलौल पुलिस द्वारा राजू कुमार गुप्ता के साथ अत्यंत अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस का इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होने से ही सच्चाई सामने आएगी और पीड़ित को न्याय मिल सकेगा।2
- महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात और ₹3,390 नकद बरामद किए। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।1
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद रेडी अन्ना पोर्टल से ऑनलाइन सट्टे का खेल! 5 गिरफ्तार, 23 मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद गोरखपुर में शाहपुर पुलिस और साइबर टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टा संचालित करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड और 16 बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। #GorakhpurNews #GorakhpurCrime #GorakhpurPolice #CyberCrime #OnlineGaming #OnlineBetting #OnlineSatta #CrimeNews #UPNews #UttarPradeshNews #ShahpurPolice #Gorakhpur #CyberFraud #BreakingNews #DainikAdhyay1
- गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका.. गोरखपुर में लापता प्रिंस नदी में डूबा या की गई ह*या?,3 दिन से नहीं चला कोई पता,जांच में जुटी गोरखपुर पुलिस,सड़क जाम करने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोका..1
- महराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई | 101 लीटर कच्ची शराब और 12 बीयर नष्ट | ऑपरेशन दहन महराजगंज के पुरंदरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत न्यायालय के आदेश पर 19 अभियोगों से संबंधित 101 लीटर कच्ची शराब और 12 बीयर का निस्तारण कराया। करीब ₹7,740 की शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप्तिशिखा वर्मा की निगरानी में हुई।1
- घर में चोरी करते हुए महिला को लोगों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एकवनहीं उर्फ भागवतपुर बेलहवा टोला में दिन के करीब 4:00 बजे अज्ञात महिला द्वारा घर में घुसकर चोरी करते समय गांव के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया लोगों ने दूरभाष के माध्यम से 112 पर सूचना दी मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने स्थानीय थाने को सूचना देकर मौके पर बुला लिया मौके पर पहुंचे पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर महिला पुलिस ने पूछताछ शुरू की महिला के पास से₹3600 बरामद हुए घर वालों ने बताया कि मेरे घर से दस हजार रुपए का लिखित शिकायती पत्र दिया स्थानीय पुलिस ने महिला को थाने ले गई और पूछताछ कर रही है1
- झारखंड में क्या चल रहा समझे पूरा मामला ? झारखंड सरकार को लगा हाई-कोर्ट से झटका । झारखंड में क्या चल रहा समझे पूरा मामला ? झारखंड सरकार को लगा हाई-कोर्ट से झटका ।1