विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न दतिया दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली मतगणना की तैयारियों के क्रम में शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर सुधीर पाण्डे, व्याख्याता श्री मनोज द्विवेदी एवं डीईओ श्रीमती विधा मिश्रा ने मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित प्रावधानों, मतगणना टेबल पर किए जाने वाले कार्यों तथा मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का विस्तारपूर्वक अभ्यास भी कराया गया।

- भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय1
- SLUG: डबरा: गोचर भूमि और 50 साल पुराने रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने SDM से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्टर: आशीष शुक्ला लोकेशन: डबरा, ग्वालियर एंकर इंट्रो डबरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ग्राम खड़वई में शासकीय गोचर भूमि और करीब 50 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर उसे खेत में बदल दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें एससी/एसटी एक्ट के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। पंचायत का प्रस्ताव होने और शिकायत लंबित रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीण अब एसडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं। VOICE OVER – 1 डबरा की छीमक तहसील के ग्राम खड़वई में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने शासकीय गोचर भूमि, सर्वे क्रमांक 966, 1066, 1347 और 1346, पर अतिक्रमण कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी भूमि से वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता गुजरता था, जिससे किसान अपने खेतों तक पहुंचते थे। अब रास्ते की जगह खेती होने का दावा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। VOICE OVER – 2 ग्रामीणों के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को ग्राम सभा में इस अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। शिकायत नायब तहसीलदार कार्यालय में कई महीनों से लंबित बताई जा रही है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि रास्ता खोलने की मांग करने पर उन्हें एससी/एसटी एक्ट में झूठा फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। इन्हीं आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भाजपा छीमक मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मुदगल 'सोनू' के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 133 और धारा 248 के तहत कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और किसानों के लिए रास्ता बहाल करने की मांग की गई है।1
- नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, बदमाश के चंगुल से छूटकर नाबालिक पहुंची सिटी थाना डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश नाबालिक बालिका को 07 घंटे कमरे में बनाया बंधक, आरोपी नावालिक को में ले गया घरवालों से मिलने का बहाना बनाकर बाइक से जबरन नावालिक के मामा को देखते ही मचाया शोर, आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ भागा। सिटी थाना पुलिस ने नाबालिक कि तहरीर पर पंकज रावत के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज, 28 जुलाई का बताया जा रहा है मामला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में किया मामला दर्ज, तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस कि गिरफ्त में होगा।3
- भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 26 वें दिन मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधियों ने दिया धरना भांडेर नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रही। संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर बल्ले रावत सहित पार्षद प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। वे शाम करीब 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों को जायज बताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद नगर परिषद प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ और सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव है। कर्मचारियों का दावा है कि नगर परिषद के पास भुगतान के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि 3 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन किया जाएगा1
- मासिक कविता पर्व कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ दतिया नगर के ठंडी सड़क न्यू पब्लिक स्कूल के पास कवि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती की वंदना कर आरती उतार कर दीप प्रज्वलित कर मासिक कविता पर्व कार्यक्रम का किया शुभारंभ1
- 🔴 स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बढ़ी हलचल, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अधिकारियों से मांगा जवाब 📌 लैपटॉप को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकारियों से सीधे संवाद में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ⚠️ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सवालों का दौर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अधिकारियों से की चर्चा #Hashtags: #DatiaByElection2026 #GhanshyamSingh #StrongRoom #ElectionUpdate #Congress #Datia #BreakingNews #LakshyaNews1
- *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।" *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।"1
- रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की सिंध नदी में मगरमच्छ के हमले से मौत हो गई। हादसा 2 दिन पहले हुआ था। रतनगढ़ माता मंदिर पर दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की सिंध नदी में मगरमच्छ के हमले से मौत हो गई। हादसा 2 दिन पहले हुआ था। पुलिस ने सुबह नदी से अधखाया शव बरामद किया। मृतक की पहचान भिंड जिले के ग्राम मंटोले कुशवाहा, 42 वर्ष, पिता रामसनेट कुशवाहा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी नरेंद्र राजपूत शनिवार 12बजे बताया कि रतनगढ़ मंदिर के पास सिंध नदी घाट पर मृतक की बाइक और कपड़े मिले हैं। आशंका है कि वह नहाने के लिए नदी में उतरा था, तभी मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना - मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अकेले आया था या साथ में कोई और था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।1