Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rupali gosai
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की धुलकोट तहसील से दो अलग-अलग खबरें सामने आई हैं, जहां एक ओर सामाजिक सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। पहली खबर ग्राम धुलकोट चौकी की है, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार सहित चौकी प्रभारी कमल मोरे, देवेंद्र जलोदिया, संतोष दुगने, कोमल वर्मा, इमराइन खान और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना था। वहीं दूसरी ओर, धुलकोट तहसील के ग्राम दवाटिया से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां संजय, पिता दलसिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संजय अपनी बहन की शादी की तैयारियों में घर की पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल चार्ज करने के लिए खिड़की के पास गया, जहां वायर में फाल्ट होने के कारण उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही करंट से मौत की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, धुलकोट ब्यूरो अन सिंग मोरे की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।1
- गायत्री शक्तिपीठ पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कन्या भोजन सह-भण्डारे का भव्य आयोजन कन्नौद,अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला एवं तहसील स्तरीय सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार प्रतिभाओं का विधायक प्रतिनिधि रुपेश शर्मा, भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जोरावर सिंह फौजी, के करकमलों से सम्मान किया गया। मंगलवार दोपहर 1 बजे इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सहयोगी विद्यालय के संचालक एवं संस्था प्रधान का भी गायत्री परिवार के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा की और से ध्वनि विस्तारक यंत्र हेतु 60000/रूपये प्रदान की घोषणा की गई। गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित कन्या भोजन एवं सहभोज में सैकड़ों भाई, बहिनों एवं कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।1
- सतन-जिला अस्पताल के मेंन गेट में भारी जाम। आधा दर्जन एम्बुलेंस फ़सी कई एम्बुलेंस में गंभीर मरीज जो जाम में फंसे #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo1
- April 1 New Rules India: आज से क्या-क्या महंगा हो गया है? कितनी जेब कटेगी? जान लीजिए #LPG #lpggascrisis #cylinderprice ,,,,1
- सिवनी मालवा में प्रवीण तोगड़िया का अल्प प्रवास: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर की टिप्पणी, हिंदू एकता और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रखे विचार सिवनी मालवा तहसील में प्रवीण तोगड़िया (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद) सोमवार को अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वे भिलट देव स्थित एक निजी रिसोर्ट में ठहरे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों की समस्याओं और वर्तमान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान तोगड़िया ने क्षेत्र में गेहूं उपार्जन में हो रही देरी को गंभीर विषय बताते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में विलंब होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीदी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। हिंदू एकता के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा देशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर जाकर हिंदू समाज को संगठित करना और उनमें जागरूकता लाना है, ताकि सामाजिक एकता मजबूत हो सके। अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रतिक्रिया देते हुए तोगड़िया ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव, विशेष रूप से ईरान, इजराइल सहित अन्य देशों के बीच विवाद का उल्लेख किया। प्रवीण तोगड़िया ने कहा इरान-इजराइल और अन्य देशों के बीच चल रहे तनाव में हिन्दुस्तान में बैठे जो लोग छाती पीट रहे है उन्हें छाती पीटना चाहिए। पहली बार मिडिल ईस्ट में एक दूसरे को पीट रहे है, इरान ईराक को पीट रहा है, इरान कुवैत को पीट रहा है। ये 14 शताब्दी में पहली बार एक दूसरे को पीट रहे है। तो थोड़ी पीटने दो उनके पिटने से हमें गैस पेट्रोल की तकलीफ हो रही है पर सरकार उसे देख लेगी। इसके अलावा तोगड़िया ने हिंदू समाज की सुरक्षा और एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को सतर्क और संगठित रहने की आवश्यकता है। हाल के कुछ घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने देश और पड़ोसी देशों में हिंदू समाज को लेकर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जन-जन तक पहुंचने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Sajid Pathan1
- Post by Rupali gosai1
- दर्शकों ANT न्यूज का प्रिंट मीडिया अखबार आल न्यूज टाइम्स दैनिक निकलने वाला है जो देश के हजारों पाठकों की पहुंच में होगा 750 ₹में प्रतिदिन 25 दिन छपेगा PDF के साथ आज ही विज्ञापन बुक कराए आप देख रहे हैं ANT News और मैं हूं एंकर वैशाली। रतलाम से एक सकारात्मक और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाली खबर सामने आई है। 29 मार्च 2026 को सैफी मोहल्ला बोहरा समाज द्वारा ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सैफी मोहल्ले के सदर डॉक्टर इलियास भाई, इदरीस भाई ज़कवी, शेख मुदार भाई और रौनक जमात के सेक्रेटरी मुल्ला अब्बास भाई कपाड़िया सहित अन्य सदस्यों ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन काश्यप, नगर निगम महापौर प्रलाहद पटेल, मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रलाद राठौर, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, पार्षद धर्मेंद्र रांका और दिलीप गांधी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर इलियास भाई ने आका मौला मुफद्दल सैफुद्दीन की ओर से प्राप्त एक विशेष पुस्तक मंत्री चेतन काश्यप को भेंट की। इस पुस्तक में बोहरा समाज द्वारा किए गए सेवा कार्यों और देशहित में सरकार के साथ मिलकर किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया है। साथ ही देश को हरित और स्वच्छ बनाने के संदेश के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन समाज के पीआरओ ताहेर अली नजमी ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। ईद मिलन समारोह के इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हुजैफा लक्की, अबूजर कलांग वाला, अजीज कागदी, केजार मनासी, इसहाक अत्तार, मुस्तफा पीलू सहित शबाब कमेटी और बुरहानी गार्ड्स के सदस्य भी उपस्थित रहे। ANT News ऑल न्यूज टाइम्स, रतलाम जिला ब्यूरो लियाकत अली मुंशी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें, आदाब, नमस्ते।1
- राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सनातन संस्कृति पर दिया जोर औबेदुल्लागंज क्षेत्र स्थित सीताराम चौराहा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया का आगमन हुआ। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष वचन लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वही दिबटिया के विनोद प्रजापति परिवार ने डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का स्वागत किया वही सीताराम चौराहा पर इस अवसर पर प्रवीण तोगड़िया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नगर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना करना है। इसका लक्ष्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना और समाज को धार्मिक रूप से संगठित करना है। तोगड़िया ने सभी सनातनी भाइयों से एकजुट होकर धर्म और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय प्रदीप गौर प्रांति गौर क्षेत्रीय अतुल राठोर काका, महामंत्री मूलचंद साद प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, प्रांत महामंत्री सनजीव पाटेरिया और सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें शामिल थे। इस दौरान संगठन की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1