बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी,सिद्धार्थनगर।क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। बांसी कोतवाली परिसर, स्थानीय मंदिरों और मुख्य बाजारों को विद्युत झालरों तथा आकर्षक सजावट से सजाया गया था। रात ठीक 12 बजे कान्हा के अवतरण का समय होते ही पूरा कोतवाली परिसर 'जय कन्हैया लाल की' और 'नंद के घर आनंद भयो' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांसी कोतवाली की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक की गैलरी में सुंदर झूमर सजाए गए थे, वहीं दीवारों पर लगी रंग-बिरंगी झालरें पूरे परिसर को आलौकिक आभा प्रदान कर रही थीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने सपरिवार शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बाल गोपाल को 156 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग जैसा महाभोग अर्पित किया गया। रात्रि 10 बजे से प्रारंभ हुआ धार्मिक अनुष्ठान कान्हा के जन्म तक निरंतर चलता रहा।मध्य रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही कोतवाली में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुनों पर झूम उठे। परिसर में बनी मनमोहक झांकियों के दर्शन के लिए बांसी शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।संध्या 8 बजे से ही विशाल भंडारे का शुभारंभ हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। उपस्थित अपार जनसमूह के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कोतवाली परिसर की चाक-चौबंद व्यवस्था और अलौकिक सजावट की मुक्त कंठ से सराहना की। उल्लेखनीय है कि बांसी कोतवाली में जन्माष्टमी उत्सव और भव्य झांकियां सजाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, एस आई बलराम धर दुवे,स्वामी नाथ भाष्कर,विजय नाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, योगेंद्र यादव कांस्टेबल, रितेश सिंह, घनश्याम सिंह, सुनील निषाद, महिला आरक्षी सुमन सहित तमाम आम जनमानस गणमान्य मौजूद है।
बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी कोतवाली में गूंजे 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण को लगा 156 व्यंजनों का महाभोग बांसी,सिद्धार्थनगर।क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। बांसी कोतवाली परिसर, स्थानीय मंदिरों और मुख्य बाजारों को विद्युत झालरों तथा आकर्षक सजावट से सजाया गया था। रात ठीक 12 बजे कान्हा के अवतरण का समय होते ही पूरा कोतवाली परिसर 'जय कन्हैया लाल की' और 'नंद के घर आनंद भयो' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांसी कोतवाली की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक की गैलरी में सुंदर झूमर सजाए गए थे, वहीं दीवारों पर लगी रंग-बिरंगी झालरें पूरे परिसर को आलौकिक आभा प्रदान कर रही थीं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने सपरिवार शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बाल गोपाल को 156 प्रकार के व्यंजनों
का छप्पन भोग जैसा महाभोग अर्पित किया गया। रात्रि 10 बजे से प्रारंभ हुआ धार्मिक अनुष्ठान कान्हा के जन्म तक निरंतर चलता रहा।मध्य रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्म लेते ही कोतवाली में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुनों पर झूम उठे। परिसर में बनी मनमोहक झांकियों के दर्शन के लिए बांसी शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।संध्या 8 बजे से ही विशाल भंडारे का शुभारंभ हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। उपस्थित अपार जनसमूह के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कोतवाली परिसर की चाक-चौबंद व्यवस्था और अलौकिक सजावट की मुक्त कंठ से सराहना की। उल्लेखनीय है कि बांसी कोतवाली में जन्माष्टमी उत्सव और भव्य झांकियां सजाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे, एस आई बलराम धर दुवे,स्वामी नाथ भाष्कर,विजय नाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, योगेंद्र यादव कांस्टेबल, रितेश सिंह, घनश्याम सिंह, सुनील निषाद, महिला आरक्षी सुमन सहित तमाम आम जनमानस गणमान्य मौजूद है।
- #सिद्धार्थनगर में इलाज पर बड़ा सवाल! बच्चे की मौत को लेकर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार! #Dmsiddharthnagar #comsiddharthnagar #SPsiddharthnagar #SiddharthnagarNews #BreakingNews #UPNews #UPNewsToday #उत्तरप्रदेश #हॉस्पिटल #इलाज #स्वास्थ्य_व्यवस्था #बच्चे_की_मौत #परिजनों_का_आरोप #न्याय_की_मांग #HospitalNews #MedicalNews #NewsAlert #ViralNews #GroundReport #ExposeNews #SASHAKTBHARATNEWS18 #सशक्तभारतन्यूज18 #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज #जनताकीआवाज1
- घरेलू हिंसा और मानव पर बोलें डीएम! #Maharajganj #dm #human1
- अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा 7 से 10 तारीख का हड़ताल पर रहेंगे अहमदाबाद में 7 से 10 तारीख तक ऑटो रिक्शा चालक सब हड़ताल पर रहेंगे3
- शिकायत के निस्तारण पर उठे सवाल, गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष ने पुनः जांच की मांग की गोरखपुर | कैंपियरगंज। तहसील कैंपियरगंज क्षेत्र से जुड़े एक मामले में शिकायत के निस्तारण को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अखिल भारतीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सतीश चन्द्र गोंड ने संबंधित अधिकारी को पत्र देकर मामले की पुनः जांच कराने की मांग की है। पत्र में शिकायत संख्या 2618800322081722, दिनांक 05/08/2026 का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले के निस्तारण से वह संतुष्ट नहीं हैं और प्रकरण में नियमानुसार उचित जांच एवं कार्रवाई की आवश्यकता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले को “Review the Matter” के रूप में पुनः समीक्षा के लिए भेजा गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि प्रकरण की दोबारा जांच कर मौके का सत्यापन, संबंधित अभिलेखों की जांच तथा तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए l अब देखना होगा कि तहसील प्रशासन कैंपियरगंज की ओर से मामले की पुनः जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।1
- *महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों एवं उनके आसपास एकत्रित व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। मौके पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। इसके साथ ही आसपास खड़े एवं आवागमन कर रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ करते हुए वाहन के कागजात एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पैदल गश्त से बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा महुली पुलिस टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। पुलिस टीम द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं नागरिकों की सुरक्षा महुली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। “सतर्क पुलिस, सुरक्षित समाज” महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार निगरानी, सक्रिय गश्त, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और आमजन के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से अपराध की संभावनाओं को समय रहते रोकना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं चेकिंग अभियान जारी रखते हुए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखने का प्रयास निरंतर जारी है। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।4
- पैतृक मकान के विवाद में रामकृष्ण पर तोड़फोड़ का आरोप, उर्मिला ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार महराजगंज। पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में रामकृष्ण पर मकान में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर उर्मिला की ओर से थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर मामला वर्ष 2015 से न्यायालय में विचाराधीन है। आवेदन में रामकृष्ण का नाम विपक्षी के रूप में दर्ज करते हुए आरोप लगाया गया है कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद मकान को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदिका के अनुसार, मकान में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से भी दी गई थी। इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उर्मिला ने पुलिस से मांग की है कि पैतृक मकान में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ रोकी जाए और रामकृष्ण सहित संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अब पुलिस और न्यायालय स्तर से होने वाली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।1
- एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने सजाईं कक्षाएं, उत्साह के साथ मनाया सम्मान समारोह नाथनगर, संतकबीरनगर। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में कक्षाओं को रंगोली, गुब्बारों और आकर्षक सजावट से संवार दिया। विद्यालय परिसर में दिनभर “हैप्पी टीचर्स डे” की गूंज रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने सभी कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ केक काटा तथा शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन की सही दिशा भी देते हैं। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को याद करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया तथा बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने कहा कि शिक्षक का दिया हुआ ज्ञान जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो हर परिस्थिति में व्यक्ति के साथ रहता है। वहीं प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों के उत्साह, सृजनात्मकता और शिक्षकों के प्रति उनके स्नेह की सराहना करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, प्रेम प्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।4
- बलरामपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत उतरौला। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पहला हादसा: बदलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय द्वारका प्रसाद मौर्या, पुत्र राजाराम मौर्या, कार से मनकापुर जा रहे थे। फकिरापुर गांव के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा हादसा: बेथुइया गांव में 45 वर्षीय भरत लाल, पुत्र फागू, सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भरत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा बेथुइया गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है। बलरामपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत उतरौला। बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गैड़ास बुजुर्ग में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पहला हादसा: बदलपुर गांव निवासी 50 वर्षीय द्वारका प्रसाद मौर्या, पुत्र राजाराम मौर्या, कार से मनकापुर जा रहे थे। फकिरापुर गांव के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा हादसा: बेथुइया गांव में 45 वर्षीय भरत लाल, पुत्र फागू, सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि भरत लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा बेथुइया गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।1
- *केरल में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने सबका दिल दहला दिया है* __केरलम के त्रिशुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई_ युवकों की कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। माना जा रहा है कि कार सवार सभी युवक तमिलनाडु के छात्र थे। तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित PSNA College के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी कार केरल के त्रिशूर में कैपमंगलम के पास नेशनल हाईवे पर खड़ी हुई एक लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और बचावकर्मियों को वाहन को काटकर सभी शवों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस के अनुसार, हादसा कल रात कैपामंगलम के पनाम्बिक्कुन्नू में हुआ। आधी रात का सफर… कुछ सपने… कुछ उम्मीदें… और देखते ही देखते आठ परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। 😢 ईश्वर दिवंगत छात्रों की आत्मा को शांति दें और उनके परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏 सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही भी किसी परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ सकती है।1