Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी के नकहा क्षेत्र स्थित केवलपुरवा गांव के पास श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर जा रही अनुबंधित रोडवेज बस में पीछे से जोरदार तरीके से जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय कार को डॉक्टर मोहित वर्मा ड्राइव कर रहे थे। हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर नकहा चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे डॉक्टर मोहित वर्मा को बाहर निकाला।
Sanjay rathour

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी में सावन मास शुरू होने से ठीक दो दिन पहले गोला गोकर्णनाथ रेलवे क्रॉसिंग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का संचालन शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज के चालू होने से लोगों को वर्षों से लगने वाले जाम की झाम से बड़ी राहत मिलेगी। अब स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ सावन के पावन महीने में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। पुल के चालू होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों के आवागमन में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है।1
- Post by AVP भारत न्यूज़1
- कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके पति सचिन की शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण सचिन चलने में असमर्थ हैं, लेकिन उनकी इच्छा पूरी करने के लिए पत्नी आशा उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर 180 किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार ले आईं। इस दंपति ने हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यह दंपति लगातार दूसरे साल इस कठिन यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। कंधों पर पति को बैठाकर इस चुनौतीपूर्ण सफर को तय करते हुए आशा ने प्रेम और अटूट आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश की है।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित ओयल चौराहे पर एक भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।3