logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है,रुपए दुगुना करने का लालच बना ठगी का जाल — हेड जेक्स फंड नेटवर्क कंपनी के 6 आरोपी गिरफ्तार। जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्ना क्षेत्र में hedgexfund (हेड जेक्स फंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है,पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया,निवेश पर रकम दुगुनी होने के लालच में कई ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हुआ। ‎👮 गिरफ्तार आरोपी ‎♦️शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना ‎♦️कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ‎♦️अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा ‎♦️शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना ‎एवं अन्य महिलाये भी शामिल है। ‎‎♦️आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने एवं ठगी की रकम लाखों में होने की संभावना है। ‎ ‎⚠️ सावधान रहें — जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच अक्सर ठगी साबित होता है।

5 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company Sanna, Jashpur•
5 hrs ago

जशपुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आ रही है,रुपए दुगुना करने का लालच बना ठगी का जाल — हेड जेक्स फंड नेटवर्क कंपनी के 6 आरोपी गिरफ्तार। जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्ना क्षेत्र में hedgexfund (हेड जेक्स फंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है,पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया,निवेश पर रकम दुगुनी होने के लालच में कई ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हुआ। ‎👮 गिरफ्तार आरोपी ‎♦️शिवशंकर राम (29 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना ‎♦️कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम ‎♦️अनिल लकड़ा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा ‎♦️शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना ‎एवं अन्य महिलाये भी शामिल है। ‎‎♦️आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने एवं ठगी की रकम लाखों में होने की संभावना है। ‎ ‎⚠️ सावधान रहें — जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच अक्सर ठगी साबित होता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by ANGAD YADAV
    1
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews
    1
    परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव
डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा।
बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
📢 Facebook Hashtags:
#SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बलरामपुर, आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत डिंडो में 1154.45 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सामाजिक उत्थान को गति देना है।​आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया (कुल लंबाई लगभग 11 किमी ​सामाजिक बुनियादी ढांचा: गोंड समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन और धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण। ​खेल एवं युवा युवाओं के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान का निर्माण
    1
    बलरामपुर, आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ग्राम पंचायत डिंडो में 1154.45 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सामाजिक उत्थान को गति देना है।​आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया (कुल लंबाई लगभग 11 किमी
​सामाजिक बुनियादी ढांचा: गोंड समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन और धान उपार्जन केंद्र में चबूतरा निर्माण।
​खेल एवं युवा युवाओं के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदान का निर्माण
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    2
    Post by Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ambikapur, Surguja•
    1 hr ago
  • *अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ* *आरोपी आबिद अंसारी पिता सहमीर अंसारी उम्र 32 वर्ष पता सोनपूर्वा थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड* *चौकी बारिया पुलिस की कार्यवाही मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे* *मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है।* *मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*
    1
    *अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ*
*आरोपी आबिद अंसारी पिता सहमीर अंसारी उम्र 32 वर्ष पता सोनपूर्वा थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड*
*चौकी बारिया पुलिस की कार्यवाही मवेशियों की खरीद बिक्री एवं तस्करी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*
*मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में घटना दिनांक को चौकी बारियों के ग्राम आरा सरना पारा के पास से पिकप वाहन से मवेशी तस्करी होने की सूचना प्राप्त होने पर  चौकी बारियों पुलिस के मौके पर पहुँचने पर पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन को लेकर भागने के दौरान खेत में पिकअप के फंस जाने से ड्राइवर मवेशी से भरा पिकअप को छोड़ कर फरार हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 एव पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)घ का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए पूर्व में वाहन स्वामी एवं ड्राइवर को जेल भेजा जा चुका है।* 
*मामले में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मवेशियो की खरीद बिक्री करने वाले फरार आरोपी आबिद खान को घेराबंदी कर सीतापुर रोड अंबिकापुर से विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी आबिद खान को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    2 hrs ago
  • इस संबंध में सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है और पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुवे जांच की जा रही है। शिवलिंग चोरी करने वाले आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    इस संबंध में सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है और पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुवे जांच की जा रही है। शिवलिंग चोरी करने वाले आरोपियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा और कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    14 hrs ago
  • प्यार, धोखा और सोशल मीडिया पर बदनामी… आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीधे जेल भेजा गया चैनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता, उम्र लगभग बीस वर्ष, चैनपुर थाना क्षेत्र के महुआटोली जनावल गांव की रहने वाली है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिमडेगा जिला के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ा ढोढरीटोली निवासी अल बिनुस डुंगडुंग, उम्र लगभग चौबीस वर्ष, पिता लाजरुस डुंगडुंग के साथ वर्ष दो हजार बाइस से उसका प्रेम संबंध था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में एक दिसंबर दो हजार पच्चीस को आरोपी ने ‘Leppa Binu’ नाम की फेसबुक आईडी से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा, जिससे वह काफी भयभीत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या अड़तालीस स्लैश पच्चीस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा अठहत्तर उपधारा दो, उन्यासी, तीन सौ इक्यावन उपधारा दो, तीन सौ बावन बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा सड़सठ ए के तहत मामला दर्ज किया। तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। #ChainpurPolice #CyberCrime #JharkhandNews #GumlaNews #SocialMediaCrime #PoliceAction #BreakingNews #JharkhandPolice #CrimeNews #LocalNews
    1
    प्यार, धोखा और सोशल मीडिया पर बदनामी… आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीधे जेल भेजा गया
चैनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता, उम्र लगभग बीस वर्ष, चैनपुर थाना क्षेत्र के महुआटोली जनावल गांव की रहने वाली है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सिमडेगा जिला के केरसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ़ा ढोढरीटोली निवासी अल बिनुस डुंगडुंग, उम्र लगभग चौबीस वर्ष, पिता लाजरुस डुंगडुंग के साथ वर्ष दो हजार बाइस से उसका प्रेम संबंध था।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में एक दिसंबर दो हजार पच्चीस को आरोपी ने ‘Leppa Binu’ नाम की फेसबुक आईडी से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा, जिससे वह काफी भयभीत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या अड़तालीस स्लैश पच्चीस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा अठहत्तर उपधारा दो, उन्यासी, तीन सौ इक्यावन उपधारा दो, तीन सौ बावन बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा सड़सठ ए के तहत मामला दर्ज किया।
तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन उत्पीड़न की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।
#ChainpurPolice #CyberCrime #JharkhandNews #GumlaNews #SocialMediaCrime #PoliceAction #BreakingNews #JharkhandPolice #CrimeNews #LocalNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    2
    सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Ambikapur, Surguja•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.