logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाही सवारी का कई मंचों से हुआ स्वागत, हजारों श्रद्धालु रहे शामिल बाबा महाकाल ने जाना प्रजा का हाल-चाल तलेन भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बाबा की पालकी भी शाही सवारी में शामिल रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। घरों की छतें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। पूरा नगर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।बाबा के स्वागत के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। शाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।राजशी शाही सवारी देवल छतरी मंदिर से निकलकर मंडलोई पुरा, चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह चौराहा, इकलेरा चौराहा, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका होते हुए पुनः देवल छतरी पहुंची। जहां पर कार्यक्रम में शामिल अखाड़े उस्तादों,झांकियां के कलाकारों , व कार्यक्रम के दौरान स्टाल व सेवा प्रदान करने वाले लोगों का स्वागत और सम्मान किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया गया। जगह जगह कई मंचों से हुआ शाही सवारी का स्वागत राजशी शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर , चाय केले ,पोहे ,खीर एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शाही सवारी का स्वागत , श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरी पुरा, श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव अहीर समाज, नगर परिषद , श्री श्याम मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री कैलाश सेन परिवार द्वारा किया गया। अखाड़े के उस्तादों में दिखाएं हैरतंगेज करतब राजशी शाही सवारी में शामिल श्री वीर शिवाजी व्यायाम शाला वीरांगना वाहिनी खिलचीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा कुशवाहा समाज ब्यावरा,श्री बलवीर व्यायाम शाला तलेन, श्री योग कला व्यायाम शाला हनुमानपुरा तलेन ने के उस्तादों ने एक से बढ़कर करतब दिखाये। वही वीरांगना वाहिनी की लड़कियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। वही श्री योग कला व्यायाम शाला के मलखंब चढ़कर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये।

1 hr ago
user_Raja Yadav
Raja Yadav
पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शाही सवारी का कई मंचों से हुआ स्वागत, हजारों श्रद्धालु रहे शामिल बाबा महाकाल ने जाना प्रजा का हाल-चाल तलेन भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बाबा की पालकी भी शाही सवारी में शामिल रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। घरों की छतें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। पूरा नगर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।बाबा के स्वागत के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। शाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।राजशी शाही सवारी देवल छतरी मंदिर से निकलकर मंडलोई पुरा, चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह चौराहा, इकलेरा चौराहा, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका होते हुए पुनः देवल छतरी पहुंची। जहां पर कार्यक्रम में शामिल अखाड़े उस्तादों,झांकियां के कलाकारों , व कार्यक्रम के दौरान स्टाल व सेवा प्रदान करने वाले लोगों का स्वागत और सम्मान किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया गया। जगह जगह कई मंचों से हुआ शाही सवारी का स्वागत राजशी शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर , चाय केले ,पोहे ,खीर एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शाही सवारी का स्वागत , श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरी पुरा, श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव अहीर समाज, नगर परिषद , श्री श्याम मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री कैलाश सेन परिवार द्वारा किया गया। अखाड़े के उस्तादों में दिखाएं हैरतंगेज करतब राजशी शाही सवारी में शामिल श्री वीर शिवाजी व्यायाम शाला वीरांगना वाहिनी खिलचीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा कुशवाहा समाज ब्यावरा,श्री बलवीर व्यायाम शाला तलेन, श्री योग कला व्यायाम शाला हनुमानपुरा तलेन ने के उस्तादों ने एक से बढ़कर करतब दिखाये। वही वीरांगना वाहिनी की लड़कियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। वही श्री योग कला व्यायाम शाला के मलखंब चढ़कर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विधायक दागी ने किया मेरे शब्द मेरी कहानीअभियान का शुभारंभ *पढ़ेंगे बच्चे, बढ़ेगी सोच अपने शब्दों में कहेंगे कहानी* *विधायक खिलचीपुर दांगी ने किया ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान का शुभारंभ* *8 सितंबर को हर स्कूल में कहानी-कथन, पढ़ने के साथ सोचने-समझने की बनेगी आदत* *जिले की समस्‍त विकासखंडों में दौड़ेगी पठन वैन, किताबों से जुड़ेगा बचपन रचनात्मकता को मिलेगा नया पंख { श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 बच्चों में पठन की आदत विकसित करने, उनकी कल्पनाशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने तथा स्वतंत्र एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय से किया गया। अभियान का शुभारंभ विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी ने किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित अपर कलेक्‍टर प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी राजगढ़ सुशील कुमार, डीपीसी, डाइट प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, एपीसी एवं डीपीसी कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे। *8 सितंबर को जिले के प्रत्येक विद्यालय में होगी कहानी-कथन गतिविधि* अभियान के अंतर्गत 8 सितंबर को जिले के प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से बच्चों को एक कहानी सुनाई एवं सिखाई जाएगी। कहानी के माध्यम से बच्चों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उस पर विचार करने, प्रश्न पूछने, समझने तथा कहानी को अपने शब्दों में व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के पठन कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उनमें स्वतंत्र चिंतन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना है। बच्चों को पुस्तकों एवं कहानियों से जोड़कर उनमें नियमित पठन की रुचि विकसित करना अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। *जिले की समस्‍त विकासखंडों में भ्रमण करेगी पठन वैन* ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ अभियान को जिले के सभी विद्यालयों एवं समुदायों तक पहुंचाने के लिए पठन वैन जिले के समस्‍त विकासखंडों में भ्रमण करेगी। पठन वैन के माध्यम से बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने, कहानी-कथन एवं पठन गतिविधियों के आयोजन तथा विद्यालयों में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अभियान के माध्यम से बच्चों को पढ़ने, सोचने, समझने और अपनी बात को अपने शब्दों में व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ का संदेश है— बच्चे पढ़ें, सोचें, समझें और अपने शब्दों में अपनी कहानी कहें। *
    4
    विधायक दागी ने किया मेरे शब्द मेरी कहानीअभियान का शुभारंभ 
*पढ़ेंगे बच्चे, बढ़ेगी सोच अपने शब्दों में कहेंगे कहानी* 
*विधायक खिलचीपुर दांगी ने किया ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान का शुभारंभ* 
*8 सितंबर को हर स्कूल में कहानी-कथन, पढ़ने के साथ सोचने-समझने की बनेगी आदत* 
*जिले की समस्‍त विकासखंडों में दौड़ेगी पठन वैन, किताबों से जुड़ेगा बचपन रचनात्मकता को मिलेगा नया पंख
{ श्याम रानोलिया राजगढ़ }
7049220386
बच्चों में पठन की आदत विकसित करने, उनकी कल्पनाशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ावा देने तथा स्वतंत्र एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ पठन अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय से किया गया। अभियान का शुभारंभ विधायक खिलचीपुर  हजारीलाल दांगी ने किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित अपर कलेक्‍टर  प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी राजगढ़ सुशील कुमार, डीपीसी, डाइट प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, एपीसी एवं डीपीसी कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
*8 सितंबर को जिले के प्रत्येक विद्यालय में होगी कहानी-कथन गतिविधि* 
अभियान के अंतर्गत 8 सितंबर को जिले के प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से बच्चों को एक कहानी सुनाई एवं सिखाई जाएगी। कहानी के माध्यम से बच्चों को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उस पर विचार करने, प्रश्न पूछने, समझने तथा कहानी को अपने शब्दों में व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के पठन कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उनमें स्वतंत्र चिंतन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रभावी अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना है। बच्चों को पुस्तकों एवं कहानियों से जोड़कर उनमें नियमित पठन की रुचि विकसित करना अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
*जिले की समस्‍त विकासखंडों में भ्रमण करेगी पठन वैन* 
‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ अभियान को जिले के सभी विद्यालयों एवं समुदायों तक पहुंचाने के लिए पठन वैन जिले के समस्‍त विकासखंडों में भ्रमण करेगी। पठन वैन के माध्यम से बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने, कहानी-कथन एवं पठन गतिविधियों के आयोजन तथा विद्यालयों में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अभियान के माध्यम से बच्चों को पढ़ने, सोचने, समझने और अपनी बात को अपने शब्दों में व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ का संदेश है—
बच्चे पढ़ें, सोचें, समझें और अपने शब्दों में अपनी कहानी कहें।
*
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी बने निरीक्षक, दी बधाई 🚔🇮🇳 उप निरीक्षक के रूप में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद अब रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बेरछा से लेकर कालापीपल तक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में निभाई जिम्मेदारी के बाद मिली यह पदोन्नति उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई जिम्मेदारी, नई भूमिका और नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 💐 #RaviBhandari #Kalapipal #KalapipalPolice #PolicePromotion #Inspector #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceDepartment #Berchha #LawAndOrder #CrimeControl #KalapipalNews #Shajapur #BreakingNews #MPNews
    1
    कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी बने निरीक्षक, दी बधाई 🚔🇮🇳

उप निरीक्षक के रूप में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद अब रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बेरछा से लेकर कालापीपल तक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में निभाई जिम्मेदारी के बाद मिली यह पदोन्नति उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नई जिम्मेदारी, नई भूमिका और नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
#RaviBhandari #Kalapipal #KalapipalPolice #PolicePromotion #Inspector #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceDepartment #Berchha #LawAndOrder #CrimeControl #KalapipalNews #Shajapur #BreakingNews #MPNews
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जीरापुर सोमवार दूध का रेट नहीं बढ़ा तो 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे दुग्ध उत्पादक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोमवार जीरापुर | क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों और डेयरी फार्म संचालकों में लागत बढ़ने से नाराजगी है। रविवार को समस्त दुग्ध उत्पादक संघ ने तहसील कार्यालय जीरापुर पहुंचकर श्रीमान तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पशुओं के चारे, दाने, भूसे, पशु चिकित्सा और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण डेयरी फार्म चलाना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों ने मांग की है कि प्रशासन उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट तथा खेरची दुग्ध का भाव 80 से 90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से निर्धारित करवाए, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। उत्पादकों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि दिनांक 12/09/2026 तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल करेंगे, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। 13/09/2026 से समस्त दुग्ध उत्पादक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन देने में यशवंत सिंह गुर्जर का नेता भेरुलाल गुर्जर सहायता सूजन गुर्जर जगदीश गुर्जर भगवान दांगी कमल सिंह रामबाबू जगदीश गुर्जर विष्णु गोविंद महेंद्र गुर्जर यादव सिंह बने सिंह राजेश धतरावदा शाहिद बड़ी संख्या में दूध विक्रेता संघ के लोग मौजूद रहे!
    1
    जीरापुर सोमवार 
दूध का रेट नहीं बढ़ा तो 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे दुग्ध उत्पादक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सोमवार 
जीरापुर | क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों और डेयरी फार्म संचालकों में लागत बढ़ने से नाराजगी है। रविवार को समस्त दुग्ध उत्पादक संघ ने तहसील कार्यालय जीरापुर पहुंचकर श्रीमान तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में पशुओं के चारे, दाने, भूसे, पशु चिकित्सा और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण डेयरी फार्म चलाना किसानों के लिए कठिन होता जा रहा है।

दुग्ध उत्पादकों ने मांग की है कि प्रशासन उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट तथा खेरची दुग्ध का भाव 80 से 90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से निर्धारित करवाए, ताकि उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

उत्पादकों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यदि दिनांक 12/09/2026 तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे हड़ताल करेंगे, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। 13/09/2026 से समस्त दुग्ध उत्पादक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
 ज्ञापन देने में यशवंत सिंह गुर्जर का नेता भेरुलाल गुर्जर सहायता सूजन गुर्जर जगदीश गुर्जर भगवान दांगी कमल सिंह रामबाबू जगदीश गुर्जर विष्णु गोविंद महेंद्र गुर्जर यादव सिंह बने सिंह राजेश धतरावदा शाहिद बड़ी संख्या में दूध विक्रेता संघ के लोग मौजूद रहे!
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • निवेरी गांव की 2 किलोमीटर सड़क बनी कीचड़ का रास्ता, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम निवेरी में बारिश के दौरान सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 2 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही रास्ते पर इतना कीचड़ जमा हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इस कीचड़ भरे रास्ते को पार करने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के पूरे सीजन में उन्हें फतेहगढ़ आने-जाने के लिए कई बार पैदल ही सफर करना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। किसानों की परेशानी भी कम नहीं है। खेती के लिए जरूरी खाद, बीज और अन्य सामान गांव तक पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि करीब 2 किलोमीटर सड़क का जल्द निर्माण या उचित मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े।
    4
    निवेरी गांव की 2 किलोमीटर सड़क बनी कीचड़ का रास्ता, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम निवेरी में बारिश के दौरान सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 2 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही रास्ते पर इतना कीचड़ जमा हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को इस कीचड़ भरे रास्ते को पार करने में काफी समय लग जाता है, जिसके कारण कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है।
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के पूरे सीजन में उन्हें फतेहगढ़ आने-जाने के लिए कई बार पैदल ही सफर करना पड़ता है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है।
किसानों की परेशानी भी कम नहीं है। खेती के लिए जरूरी खाद, बीज और अन्य सामान गांव तक पहुंचाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि करीब 2 किलोमीटर सड़क का जल्द निर्माण या उचित मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में आवागमन सुचारु हो सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न उठानी पड़े।
    user_Pankaj Boudh
    Pankaj Boudh
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* *अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* *कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट* शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। *अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।* थाना-वार कार्रवाई का विवरण थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई। थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई। थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई। थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई। थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई। थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। समग्र कार्रवाई इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    2
    अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

*कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट*
*अवैध शराब के विरुद्ध शाजापुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त, विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट*
शाजापुर जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ अवैध रूप से शराब निर्माण के लिए तैयार महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
*अभियान के दौरान जिले में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई।*
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
थाना कोतवाली द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,320, जब्त की गई।
थाना मक्सी द्वारा 03 प्रकरण दर्ज कर 54 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹4,860, जब्त की गई।
थाना बेरछा द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 09 लीटर कच्ची शराब एवं 16 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹2,300, जब्त की गई।
थाना शुजालपुर सिटी द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 36 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹3,240, जब्त की गई।
थाना अकोदिया द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 18 क्वार्टर अवैध शराब, कीमत ₹1,440, जब्त की गई।
थाना मोहन बड़ोदिया द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश एवं महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई
अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना मक्सी, थाना बेरछा, थाना मोहन बड़ोदिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा, आबकारी विभाग के सहयोग से, विभिन्न कंजर डेरों पर संयुक्त रूप से दबिश दी गई।
पुलिस टीमों द्वारा रूल्की कंजर डेरा, बागली कंजर डेरा, मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के कंजर डेरों सहित विभिन्न कंजर डेरों एवं अन्य स्थानों पर सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए कुल 10 ड्रम महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया गया तथा अवैध शराब मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी कार्रवाई के दौरान निपानिया कंजर डेरा में दबिश देकर रामपति पति अंतर सिंह कंजर, उम्र 58 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा एवं पवित्रा बाई पति रमेश कंजर, उम्र 45 वर्ष, निवासी निपानिया कंजर डेरा के कब्जे से पृथक-पृथक 03 लीटर एवं 4.5 लीटर, कुल 7.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।
साथ ही आरोपियों के खेत पर बनी टापरियों में रखे 10 ड्रम, जिनमें महुआ लहान भरी हुई थी, को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। 
समग्र कार्रवाई
इस प्रकार दिनांक 07.09.2026 को शाजापुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर ₹16,160 कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही विभिन्न कंजर डेरों पर दबिश देकर कुल 10 ड्रम महुआ लहान नष्ट किया गया।  
शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय अथवा संग्रहण होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा
    1
    मध्य प्रदेश का खो खो खिलाड़ी समुद्र में लापता उच्च शिक्षा मंत्री पहुंचे खिलाड़ी के घर
उड़ीसा के पुरी में समुद्र में लापता हुए खो खो खिलाड़ी के घर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिजनों से चर्चा कर हर संभव सरकार की तरफ से दिलाया मदद का भरोसा
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला, मझानिया के पास हुआ हादसा टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला शाजापुर। शाजापुर शहर के समीप मुंबई-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझानिया के पास सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    1
    टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला, मझानिया के पास हुआ हादसा
टायर फटने से पलटी बस, बड़ा हादसा टला
शाजापुर। शाजापुर शहर के समीप मुंबई-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझानिया के पास सोमवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चलती बस का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है।
हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हाथी दरवाजा क्षेत्र में सांडों का आतंक, बुजुर्ग को बनाया निशाला, दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथी दरवाजा के पास 2 सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे लड़ते-लडते पुराना बस स्टैंड तक जा पहुंचे। इस बीच करीब दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त हो गई। सांडों ने स्कूटी से गुजर रहे एक बुजुर्ग को भी निशाना बनाया जिससे वे गिर गए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी सांडों की लड़ाई के कारण शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने नप से इन्हें शहर से बाहर करने की मांग की है।
    1
    हाथी दरवाजा क्षेत्र में सांडों का आतंक, बुजुर्ग को बनाया निशाला, दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त
नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाथी दरवाजा के पास 2 सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे लड़ते-लडते पुराना बस स्टैंड तक जा पहुंचे। इस बीच करीब दर्जनभर बाइके क्षतिग्रस्त हो गई। सांडों ने स्कूटी से गुजर रहे एक बुजुर्ग को भी निशाना बनाया जिससे वे गिर गए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी सांडों की लड़ाई के कारण शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने नप से इन्हें शहर से बाहर करने की मांग की है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बारिश के दौरान डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी का कारण पर वृक्ष गिरने से मौत इंदौर में हुआ बड़ा हादसा इंदौर में आज शाम को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया डी आर पी लाइन ओर सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर एक भारी-भरकम बड़ा पेड़ गिर गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माताजी की दुखद मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था ओर वह घर आरही थी। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम सहित अन्य लोगो ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतक महिला बहुत समय तक कार में दबी रही। लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
    1
    बारिश के दौरान डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी का कारण पर वृक्ष गिरने से मौत 
इंदौर में हुआ बड़ा हादसा
इंदौर में आज शाम को  बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया डी आर पी लाइन ओर सेंट्रल जेल के सामने सड़क से गुजर रही कारों पर एक भारी-भरकम बड़ा पेड़ गिर गया। 
कार में सवार 
डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माताजी  की दुखद मौत हो गई  जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मृतक महिला की पहचान राधा देवी सिंघी (75) के रूप में हुई है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था ओर वह घर आरही थी। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं। प्रखर सिंघी डिप्टी कलेक्टर के भतीजे बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम सहित अन्य लोगो ने राहत-बचाव का काम शुरू किया। मृतक महिला बहुत समय तक कार में दबी रही। 
लोगों के मुताबिक, पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.