*बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल :अशोक मोरल* ____________________________ *लखनऊ।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ० भीमराव राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित संविधान स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के कार्यकर्ताओं ने डॉ० अम्बेडकर की छवि का सजीव चित्रांकन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये लखनऊ महानगर के महानगर अध्यक्ष डॉ० अशोक मोरल ने कहा कि “बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का मार्ग दिखाया। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समतामूलक और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये।” विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष "बाबा साहेब के विचार युवाओं के लिये मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, संगठन और संघर्ष के उनके सूत्र आज भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।" कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-शक्ति पत्रिका के क्षेत्र संयोजक संयोजक विकास तिवारी,राष्ट्रीय कला मंच की प्रान्त संयोजक हर्षिका, जिला संयोजक अभिषेक सिंह, इकाई मंत्री आर्यन कुशवाहा, इकाई उपाध्यक्ष आर्यन शर्मा, कौस्तुभ, मानसी, शिवम वर्मा, प्रखर, दिव्यांश अवस्थी, अक्षय, तनु एवं मुस्कान सहित विश्वविद्यालय के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Post by Ramadhar Kumar1
- डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल। कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। डंफर भी किया हिरासत में।1
- किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू रसूलाबाद कानपुर देहात। तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया। रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।2
- आज नगर पालिका परिषद झींझक मे बिशाल यात्रा मान्यबर डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर निकाली गई2
- झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।1
- जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 16 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को खेतों में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए। बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान बबलू राजा पुत्र जयराम, निवासी लालानगर पैलावर थाना राजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे 14 अप्रैल को हवासपुर चौराहा,से करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा व उनकी टीम ने अंजाम दिया।1
- औरैया में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय भीम के नारे गूंजे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।2
- Post by Ramadhar Kumar1