Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई। युवती का आरोप है कि 5 साल के रिश्ते के बाद युवक धोखा दे रहा है और शादी से टाल रहा है। MP, उज्जैन में एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई। युवती का आरोप है कि 5 साल के रिश्ते के बाद युवक धोखा दे रहा है और शादी से टाल रहा है। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन युवती ने पकड़ लिया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ और वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MAKKI TV
युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई। युवती का आरोप है कि 5 साल के रिश्ते के बाद युवक धोखा दे रहा है और शादी से टाल रहा है। MP, उज्जैन में एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम ले आई। युवती का आरोप है कि 5 साल के रिश्ते के बाद युवक धोखा दे रहा है और शादी से टाल रहा है। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन युवती ने पकड़ लिया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ और वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from Indore and nearby areas
- बेटमा - फौजी लाखन सिंह सिसोदिया का रिटायरमेंट के बाद अपने गृह नगर गुलवा -दिगठान पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत1
- अग्नि आलोक के ऑफिस का उद्घाटन इंदौर मध्य प्रदेश में दिनांक 10 तारीख को किया जाएगा जिसमें आप सभी लोग आमंत्रित हैं1
- डीएसपी (प्रशिक्ष) थाना प्रभारी गगन हनवत का स्वागत कर, धूमधाम से मनाया गया विदार्ड समारोह नागदा (धार) (प्रशिक्ष) डीएसपी कानवन थाना प्रभारी गगन हनवत का विदार्ड समारोह ग्राम कानवन में स्थित संतोषी माता धर्मशाला में विदार्ड समारोह कार्यक्रम आयोजित कर धमधाम स मनाया गया। इस दौरान कानवन पूलेस थान स्टॉफ. जनप्रतिनिधियों. पत्रकार और आमनागरिक ने विदार्ड समारोह में सम्मिलित होकर (प्रशिक्ष डीएसपी गगन हनवत का पुष्पमाला पहनाकर क पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। ज्ञात हो की डीएसपी गगन हनवत को कानवन थाने में, 3 माह के प्रशिक्षण पर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किय गया था। डीएसपी गगन हनवत की अच्छी कार्यशैली ने पूरे कानवन थाना क्षेत्र में सद्भावना व शांति क संदेश दिया है। डीएसपी ने थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों व ग्राम पंचायतो में पहंचकर ग्रामीण आमजनता से जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर आमजन में पुलिस के विश्वास को जागृत किया। डीएसपी ने निर्भीकता व अपने काम के प्रति लग्न व मेहनत से कार्य कर एक ईमानदार पूलिस अफसर की छवि आमजनत में बनार्ड है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों. मीडियाकर्मियो व आमजनता ने भी डीएसपी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके कार्यों की सराहना की है। इस अवसर विदार्ड समारोह कार्यक्रम में कर्ड गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे3
- राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इन दिनों संसद में सवालों की छड़ी लगा दी है, जब भी इन्हें बोलने का मौका मिल रहा है वह बेबाकी से सरकार को घेर रहे हैं, जो काफ़ी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है1
- ग्राम पंचायत सागड़िया और जावदी के ग्रामीणों को अबतक नहीं मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ, सरपंच ने दी जानकारी1
- ग्राम पंचायत सिंहासा में कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं पूर्व गांधी चौपाल अध्यक्ष राणा भीम सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। बैठक में अर्जुन भीम सिंह राठौड़ को पंचायत अध्यक्ष चुना गया तथा युवा कांग्रेस, ओबीसी, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 👉 कांग्रेस संगठन से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment करें1
- अग्नि आलोक और इंडिया न्यूज़ 7 20वीं वर्षगांठ पर और ऑफिस के उद्घाटन समारोह आगामी 10 तारीख को किया जाना है इसमें आप सभी महानुभाव से अनुरोध है कि हमारे इस कार्यक्रम में माननीय रामस्वरूप यादव मंत्री जी डीएस मिश्रा राजेंद्र मालवीय सुनील कुशवाहा अग्नि आलोक के एडिटर और से आप सभी को सादर आमंत्रित1
- इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में भौंडिया तालाब, बंजारी, भाटखेड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 10 स्थानों पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 210 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1750 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लहान और सामग्री का कुल बाजार मूल्य लगभग 2 लाख रुपये बताया गया है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए उठी आवाज, 27 अप्रैल को मनाया जाएगा 'गौ सम्मान दिवस' लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न गौसेवक धर्मेंद्र शर्मा को सौंपी गई शाजापुर जिले की कमान शाजापुर। शहर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र (कांजी हाउस) में शाम को गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। साधु-संतों और गौ भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के सम्पूर्ण गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना, गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाना और देश भर में गौ-हत्या को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। बैठक में उपस्थित बाल संत ध्रुव जी व्यास ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्वक पूरे भारतवर्ष में प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को देश भर में 'गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। तहसील स्तर पर होंगे भजन-कीर्तन, सौंपा जाएगा ज्ञापन बाल संत व्यास ने बताया कि 27 अप्रैल को संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक तहसील स्तर पर भजन-कीर्तन के आयोजन किए जाएंगे। इसके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर गौमाता के सम्मान और सुरक्षा की मांग को प्रबलता से रखा जाएगा। धर्मेंद्र शर्मा बने जिला प्रभारी बैठक के दौरान अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गईं। सर्वसम्मति से शाजापुर जिले में अभियान के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ गौसेवक श्री धर्मेन्द्र शर्मा को सौंपी गई। इस अवसर पर मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने गौ सेवा और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।3