ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती ग्राम दिधौनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बदायूं। आज दिनांक 14 अप्रैल को ग्राम दिधौनी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा के दौरान डॉ. अंबेडकर
के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन के माध्यम से लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
- 12वीं पास रोहित तिवारी- किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट के मास्टरमाइंड! उत्तरप्रदेश के हरदोई के रोहित तिवारी ने 2008 में इंटर पास किया. फिर नौकरी के लिए दिल्ली-NCR में चक्कर काटे. गाजियाबाद में नौकरी के दौरान वह मेरठ पहुंचा. 2016 में मेरठ के डॉ वैभव मुद्गल से मुलाकात हुई. डॉ वैभव के अस्पताल में वह रिशेप्सन पर बैठा करता था. फिर वह डॉ वैभव के दोस्त डॉ अमित के अल्फा हास्पीटल में वार्डबॉय का काम करने लगा। यह अस्पताल डॉ अमित और डॉ वैभव की पार्टनरशिप में था. दोनों की पार्टनरशिप टूटने के बाद रोहित कानपुर आया और नवीन पांडेय से मुलाकात हुई. दोनों ने शिवम अग्रवाल के साथ मिलकर किडनी ट्रांसप्लांट सिडिंकेट खड़ा किया. इस तरह 12वीं पास रोहित तिवारी ने करोड़ों रूपया कमाया.1
- मुजफ्फरनगर, संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक दरोगा शराब के नशे में धुत पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा चौबे सिंह सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पहुंच गए। हालत यह थी कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और सड़क पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दरोगा और एक सिपाही के बीच हुई बातचीत भी चर्चा में है। दरोगा खुद से पूछते नजर आ रहे हैं, “मैं कहां खड़ा हूं”, जिस पर सिपाही जवाब देता है, “आप खड़े नहीं, पड़े हैं।” यह संवाद अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। अगर बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनती है, तो यहां भी काली पूजा और दुर्गा पूजा जैसे त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे। सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी मॉडल को बंगाल में लागू करने से प्रदेश में शांति और विकास दोनों सुनिश्चित होंगे।1
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मूसाझाग थाना क्षेत्र सैजनी गांव में 12 मार्च को HPCL प्लांट हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 50,000 रुपए के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय1
- 📰 न्यूज़ रिपोर्ट मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज 🚨 बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, लोगों में खुशी की लहर बदायूँ। बदायूँ वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। कई दशकों से चली आ रही बदायूँ से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग आखिरकार पूरी हो गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आज इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सेवा शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- ये कोई फिल्म की शूटिंग नहीं..! "बल्कि रियल झड़प का हिस्सा हुआ..."देखिए कैसे दिनदहाड़े छत पर खड़े होकर दबंग तमंचे लहरा रहे है..फायर कर रहे हैं"..! ये घटना मथुरा के बरसाना की बताई जा रही है..दो पक्षों में विवाद के बाद ये स्थिति बनी...पूरे गांव में दहशत का माहौल है..! यूपी में गुंडे माफियाओं अपराधियों को योगी सरकार ने मिट्टी में मिला दिया था..फिर न जाने ये गुंडे बदमाश कहां से आ गए...?1
- आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का दैनिक पंचांग और राशिफल लेकर आए हैं। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय।1
- बदायूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर पूरा मामला जिला बदायूं की थाना मूसाजाग क्षेत्र के सजनी का जहां एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 50,000 रू0 के इनामी अभियुक्त अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा दी गई बाईट1