Shuru
Apke Nagar Ki App…
मगरौनी में आजीविका मिशन बैठक सम्पन्न, महिलाओं से विधायक ने किया संवाद करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश खटीक ने सोमवार को दोपहर तीन बजे मगरौनी में आयोजित आजीविका मिशन की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं समूह सदस्यों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। बैठक में समूहों के सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अवसरों तथा आजीविका बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, तरन सिंह तोमर, नारायण राजपूत, कपिल पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Deepak Journalist
मगरौनी में आजीविका मिशन बैठक सम्पन्न, महिलाओं से विधायक ने किया संवाद करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश खटीक ने सोमवार को दोपहर तीन बजे मगरौनी में आयोजित आजीविका मिशन की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं समूह सदस्यों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। बैठक में समूहों के सशक्तिकरण, स्वरोजगार के अवसरों तथा आजीविका बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, तरन सिंह तोमर, नारायण राजपूत, कपिल पचौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का नरवर मण्डल के बूथ क्रमांक 15 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर विधायक रमेश खटीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के समग्र विकास, जनभागीदारी तथा समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों पर अपने विचार साझा किए। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की। विधायक रमेश खटीक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री और आम जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का1
- पत्थरों से भरी अनियंत्रित ट्रॉली पलटी, ए.बी. रोड पर मौत को दावत दे रहे हैं ये जानलेवा गड्ढे। कोलारस के ए बी रोड़ पर थाने के पास पत्थर बोल्डर से भरा ट्रैक्टर ट्रोली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक फरार सड़क पर आय दिन हो रहे हादसे फिर गड्ढों के भरने की सुध कोई भी अधिकारी नहीं ले रहा आखिर कोलारस नगर वासियों के जान से खिलवाड़ करने का क्या कारण है1
- पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये का.वा. उप निरीक्षक ज्ञान सिंह वर्मा, का.वा. सहायक उप निरीक्षक हरवीर सिंह, का.वा. प्रधान आरक्षक कमलेश मिश्रा को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल-श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।1
- अजय कुमार गुप्ता निवासी कच्ची गली कस्वा करैरा ने रिपोर्ट की. कि दिनांक 29.03.26 को दोपहर 02.00 बजे उन्होंने अपनी मोटर साईकिल दुकान के बाहर गणेश चौक कच्ची गली पर रखकर वह अपने घर पर चला गया था। एक घंटे बाद दुकान के बाहर रखी अपनी मोटरसाईकिल को देखा तो उस स्थान पर नही मिली। मोटर साईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर से अपराध क्र 218/26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरूद्ध जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये जिसके बाद करैरा पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गणेश मंदिर व्हीआईपी मार्ग के पास चोरी की हुई सीडी डीलक्स मोटर साईकल काले रंग की बेचने की फिराक में खडा है जब करैरा पुलिस मुखविर के बताये स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति मोटर साईकल लिये खडा हुआ दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त मोटर साईकल के संबंध में पूछताछ की तो उसने दिनांक 29.03.26 को कच्ची गली गणेश चौक करैरा चोरी करना बताया जुर्म स्वीकार करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नीतेश उर्फ चीनी माहौर पिता श्यामलाल माहौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र. 11 दीन दयाल नगर थाना करैरा का होना बताया उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से चोरी गई मसरूका मो.सा. सीडी डीलक्स काले रंग की चैचिस नम्बर MBLHAC021.J9M10225 को विधिवत जप्त की। पूछताछ करने पर आरोपी नीतेश ने मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि चितवनी ड़बरा के साथ मिलकर मोटर साईकल चोरी करना बताया एवं डबरा- ग्वालियर से चुराई गई मोटर साईकलें दिहायला गांव में गउ शाला के बने कमरे में रखना बताया जिन्हे विधिवत अपराध सदर में जप्त किया गया। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मस्ते रावत पिता नवाब सिंह रावत नि० ग्राम चितावनी डबरा की तलाश जारी है।1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- किताबों पर धांधली और शराब पर छूट क्या होगा ग्वालियर का...... gwalior शराब पर डिस्काउंट और किताबों पर धांधली.......👀🤔😱 #gwaliormela #explore #viralreels #foryou less1
- शिवपुरी। थाना करैरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, आरोपी नीतेश उर्फ चीनी माहौर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद1
- नरवर नगर में महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा सोमवार को दोपहर 12 बजे भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर का माहौल धार्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान महावीर के चित्र एवं आकर्षक झांकियों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1