Shuru
Apke Nagar Ki App…
नोएडा कांड में किसने रची थी कहानी जल्द ही पता चल जाएगी
News of Kushinagar
नोएडा कांड में किसने रची थी कहानी जल्द ही पता चल जाएगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमही और शाहपुर उचकी पट्टी में गूंजा ‘जय भीम’, भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा #भीमजयंती #जयभीम #AmbedkarJayanti #KushinagarNews #Dudahi #BahujanSamaj #SocialUnity #UPNews #DalitPride #VillageNews2
- आज की ताजा खबर देखिए न्यूज़ ऑफ कुशीनगर पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पटहेरवा थाना से निकला भव्य शोभा यात्रा।इस शोभा यात्रा में बहुत सी महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे। यह शोभा यात्रा पटहेरवा थाना से निकल कर बाजार से होते हुए पटहेरवा गांव के हतवा टोला जाकर संपन्न हुआ।इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष मैनेजर प्रसाद, महामंत्री सुरेन्द्र प्रसाद, संरक्षक राधेश्याम प्रसाद, एवं बहुत से लोग एवं महिलाये भी शामिल रही।1
- पश्चिम चंपारण जिले में स्वास्थ्य विभाग के तहत आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है। तय मानक के अनुसार 1000 की आबादी पर एक आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन कई जगहों पर 1000–1200 की आबादी वाले एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर दो-दो आशा की बहाली की जा रही है। आरोप है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है और शिकायतों के बावजूद जांच केवल खानापूर्ति बनकर रह गई। अब हालात यह हैं कि जहां पहले से आशा कार्यकर्ता काम कर रही हैं, वहीं दूसरी नई बहाली कर दी जा रही है, जिससे उनकी आय आधी हो रही है और वे मानसिक रूप से भी प्रभावित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बहाली में एक संगठित रैकेट सक्रिय है, जो उम्मीदवारों से एक से डेढ़ लाख रुपये तक की वसूली कर रहा है। इसमें डीसीएम, बीएचएम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आशा समन्वयक और दलालों की संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कम मानदेय पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में इस तरह की दोहरी बहाली न सिर्फ उनके अधिकारों का हनन है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। बिहार राज्य आशा संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और साफ कहा है कि जांच स्वास्थ्य विभाग से हटाकर किसी स्वतंत्र मजिस्ट्रेट से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जेल भेजने की भी मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, ताकि गरीबों से हो रही लाखों की लूट पर रोक लग सके और स्वास्थ्य व्यवस्था को बचाया जा सके।1
- राहुल सर के कोचिंग का एड्रेस | Coaching Address Of Rahul Sir #reelsviralシ #viralreel #education #coaching1
- राहुल सर के कोचिंग का एड्रेस | Coaching Address Of Rahul Sir #reelsviralシ #viralreel #education #coaching1
- "मैं कहां पे खड़ा हूं !" उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे. उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नही दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे. दारोगा की गाड़ी भी पास खड़ी थी. राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली. औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था. हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं.1
- नौतन प्रखंड क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई गति देते हुए क्षेत्र संख्या 36 के जिला परिषद सदस्य अरशद राजा ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पश्चिमी नौतन, पूर्वी नौतन, बरदाहा, झाखरा, गहिरी और उत्तर तेल्हुआ पंचायतों में कुल आठ योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है। जिला परिषद सदस्य अरशद राजा द्वारा पश्चिमी नौतन के भेडिहरवा मंदिर में चारदीवारी निर्माण, पूर्वी नौतन के बराटा गांव में पीसीसी सड़क तथा शेख टोली में कब्रिस्तान की चारदीवारी, बरदाहा पंचायत के जयनगर में कब्रिस्तान की घेराबंदी, झाखरा में नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण, गहिरी के दलित बस्ती में नाला निर्माण और उत्तर तेल्हुआ पंचायत में छठ घाट का निर्माण कराया गया। इन सभी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान अरशद राजा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद मद से इन योजनाओं का निर्माण कराया गया है, जिसमें खास तौर पर धार्मिक स्थलों के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और गांवों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास करना है, ताकि हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। मंदिर, कब्रिस्तान, छठ घाट और दलित बस्तियों में किए गए कार्य सामाजिक समरसता और समान विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर सुभाष ठाकुर, महेश बांगड़, जावेद अख्तर, मो. अली, युसुफ अंसारी, मंसूर अंसारी, हबीब हुसैन, मो. मुन्ना, शेख मोनु समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने इन विकास कार्यों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे और नौतन प्रखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।1
- साढ़ महाराज ने मचाया तबाही1
- कुचायकोट विधायक अ उर उनकर बड़ भाई सतीश पांडेय के आवास पर सोमवार सुबह में पुलिस छापेमारी कईलस, एसपी के निर्देश पर भईल छापेमारी में कुछ हाथ ना लागल, बतावल जाता कि भू माफिया के बचावे के आरोप में कोर्ट विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय अ उर उनकर बड़ भाई सतीश पांडेय के साथे सीए राहुल तिवारी के गिरफ्तार करेके वारंट जारी कइले बा। जवना खातिर पुलिस छापेमारी कईलस।1