डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का वृहद रक्तदान शिविर, प्रदेश भर में 3000 यूनिट रक्तदान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा हृदय सम्राट स्व.इंजीनियर.आर.के.दत्त की पुण्य तिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में लगभग 3000 यूनिट रक्तदान किया गया।लखनऊ मंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में कुल 200 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्लोमा अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य उनकी उच्च सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियरों के बिना विकास कार्यों की कल्पना संभव नहीं है।प्रदेश में सड़कों का जाल,24 घंटे बिजली और नहरों से सिंचाई डिप्लोमा अभियंताओं की मेहनत का ही परिणाम है। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष इंजी.ए.के.द्विवेदी, अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.एन.डी.द्विवेदी, प्रांतीय अध्यक्ष इंजी.एच.एन. मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।लखनऊ मंडल अध्यक्ष इंजी.राजर्षि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने अभियंताओं को भयमुक्त वातावरण दिया है,लेकिन 400 रुपये भत्ते और 4800 ग्रेड पे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिविर में एसजीपीजीआई,केजीएमसी, सिविल अस्पताल,बलरामपुर अस्पताल एवं नारायण चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव इंजी.प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का वृहद रक्तदान शिविर, प्रदेश भर में 3000 यूनिट रक्तदान न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा हृदय सम्राट स्व.इंजीनियर.आर.के.दत्त की पुण्य तिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर में लगभग 3000 यूनिट रक्तदान किया गया।लखनऊ मंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित बृहद रक्तदान शिविर में कुल 200 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्लोमा अभियंता प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य उनकी उच्च सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियरों के बिना विकास कार्यों की कल्पना संभव नहीं है।प्रदेश में सड़कों का जाल,24 घंटे बिजली और नहरों से सिंचाई डिप्लोमा अभियंताओं की मेहनत का ही परिणाम है। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष इंजी.ए.के.द्विवेदी, अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.एन.डी.द्विवेदी, प्रांतीय अध्यक्ष इंजी.एच.एन. मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।लखनऊ मंडल अध्यक्ष इंजी.राजर्षि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने अभियंताओं को भयमुक्त वातावरण दिया है,लेकिन 400 रुपये भत्ते और 4800 ग्रेड पे की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिविर में एसजीपीजीआई,केजीएमसी, सिविल अस्पताल,बलरामपुर अस्पताल एवं नारायण चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्त संग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव इंजी.प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।
- योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी. ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।1
- योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी.ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।1
- समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने लगाया नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप वाराणसी से एक मामला सामने आया है और समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त पर गंभीर रूप से आरोप लगाया है कि जनता के टेक्स को अधिकारी बरबाद कर रहे हैं। Varanasi Breking News1
- बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई रिंग रोड स्थित वेलकम चाय रेस्टोरेंट के समीप रिंग रोड फेज-2 पर बुधवार की भोर करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, डंपर में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।1
- विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों,विधायकों, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।1