logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सिस्टम की नाकामी: महुआडांड़ का जामडीह 78 साल बाद भी सड़क से वंचित* *न सड़क, न दुकान, न एंबुलेंस — बीमार को खाट पर ढोते हैं ग्रामीण, शादी के रिश्ते भी टूटे* *ग्रामीणों का ऐलान – “सड़क नहीं तो वोट नहीं”* महुआडांड़ (लातेहार) झारखंड राज्य में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत का जामडीह गांव एक ऐसी सच्चाई सामने ला रहा है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में एक भी पक्की सड़क नहीं बनी।गांव तक पहुंचने के लिए केवल कच्चे और खतरनाक रास्ते हैं। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कीचड़ और पानी से रास्ते बंद हो जाते हैं और पूरा गांव टापू बन जाता है। कई दिनों तक गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। *गांव में एक भी दुकान नहीं* जामडीह की हालत इतनी खराब है कि यहां एक भी दुकान नहीं है। नमक, तेल, दवा जैसी छोटी जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को 25 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। *सड़क नहीं, इसलिए टूट रहे शादी के रिश्ते* ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बदहाल स्थिति के कारण सैकड़ों शादी के रिश्ते टूट चुके हैं। लोग इस गांव में अपनी बेटियों की शादी करने से कतराते हैं, क्योंकि यहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। *बीमार पड़ना मतलब मौत से जंग* सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। कई बार बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को खाट पर लादकर कई किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। *वोट देने के लिए भी 20 किमी सफर* ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले में मतदान केंद्र नहीं है। वोट देने के लिए भी करीब 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। *अधिकारियों को भी दिखी सच्चाई* मिली जानकारी के अनुसार जब जिला अधिकारी अस्पताल निर्माण का जायजा लेने पहुंचे, तो घाटी में उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। इससे गांव की सड़क व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। *मुखिया ने भी मानी समस्या* ओरसा पंचायत की मुखिया अमृता देवी ने कहा कि “जामडीह गांव में सड़क की समस्या काफी पुरानी है। पंचायत स्तर से कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग को सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द इस दिशा में पहल होगी।” *ग्रामीणों का ऐलान – “सड़क नहीं तो वोट नहीं”* लगातार उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक जामडीह गांव में पक्की सड़क नहीं बनेगी, तब तक हम वोट नहीं देंगे।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago
dbf05011-cc52-4b18-91f2-92ac40245e01

*सिस्टम की नाकामी: महुआडांड़ का जामडीह 78 साल बाद भी सड़क से वंचित* *न सड़क, न दुकान, न एंबुलेंस — बीमार को खाट पर ढोते हैं ग्रामीण, शादी के रिश्ते भी टूटे* *ग्रामीणों का ऐलान – “सड़क नहीं तो वोट नहीं”* महुआडांड़ (लातेहार) झारखंड राज्य में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत का जामडीह गांव एक ऐसी सच्चाई सामने ला रहा है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आजादी के 78 साल बाद भी इस गांव में एक भी पक्की सड़क नहीं बनी।गांव तक पहुंचने के लिए केवल कच्चे और खतरनाक रास्ते हैं। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कीचड़ और पानी से रास्ते बंद हो जाते हैं और पूरा गांव टापू बन जाता है। कई दिनों तक गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से कट जाता है। *गांव में एक भी दुकान नहीं* जामडीह की हालत इतनी खराब है कि यहां एक भी दुकान नहीं है। नमक, तेल, दवा जैसी छोटी जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को 25 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। *सड़क नहीं, इसलिए टूट रहे शादी के रिश्ते* ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बदहाल स्थिति के कारण सैकड़ों शादी के रिश्ते टूट चुके हैं। लोग इस गांव में अपनी

46138ea2-2867-47c9-bbb3-6e3ef9226433

बेटियों की शादी करने से कतराते हैं, क्योंकि यहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। *बीमार पड़ना मतलब मौत से जंग* सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। कई बार बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को खाट पर लादकर कई किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। *वोट देने के लिए भी 20 किमी सफर* ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले में मतदान केंद्र नहीं है। वोट देने के लिए भी करीब 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। *अधिकारियों को भी दिखी सच्चाई* मिली जानकारी के अनुसार जब जिला अधिकारी अस्पताल निर्माण का जायजा लेने पहुंचे, तो घाटी में उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। इससे गांव की सड़क व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। *मुखिया ने भी मानी समस्या* ओरसा पंचायत की मुखिया अमृता देवी ने कहा कि “जामडीह गांव में सड़क की समस्या काफी पुरानी है। पंचायत स्तर से कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए संबंधित विभाग को सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द इस दिशा में पहल होगी।” *ग्रामीणों का ऐलान – “सड़क नहीं तो वोट नहीं”* लगातार उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक जामडीह गांव में पक्की सड़क नहीं बनेगी, तब तक हम वोट नहीं देंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
    1
    महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    2
    गारू : लातेहार पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत +2 हाई स्कूल मैदान गारू में आयोजित फुटबॉल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना रहा, जिसमें पुलिस को भरपूर जनसमर्थन मिला।रोमांचक मुकाबले में धानगरटोला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रुद टीम उपविजेता रही। करवाई और कोटाम टीमों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना हासिल की।मैच के समापन पर खिलाड़ियों को कप, मेडल, जर्सी एवं खेल सामग्री किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, पु.अ.नि. राजू रंजन, बारेसाढ़ प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी, पिकेट प्रभारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, करवाई मुखिया सुनेसर सिंह, धानगरटोला के पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया।पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हुई।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Jharkhand local news
    1
    Post by Jharkhand local news
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 min ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।
    1
    कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान
कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा।
हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है।
मौके पर अफरा-तफरी
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।
    user_Er KHAN Sir
    Er KHAN Sir
    कुरु, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    1
    स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…
    user_पंकज प्रसून
    पंकज प्रसून
    Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
    22 hrs ago
  • ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    1
    ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    1
    लातेहार :
जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है।
इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.