Shuru
Apke Nagar Ki App…
आठनेर नगर में लगे फागुन मेले में झूले बने आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग आठनेर नगर में वर्षों से एक सप्ताह के लिए फागुन मेला लगता है पुर्णिमा से एक दिन पहले लगने वाले इस फागुन मेले में जिले सहित महाराष्ट्र के लोग खरिदी और आदिवासी समाज के मुल नृत्य को देखने पहुंचते हैं वहीं मेले में लगे झुले रात्रि में सभी को आकर्षित कर रहें जिसका आनंद लेने आसपास के क्षेत्र से लोग रात्रि में पहुंच रहे हैं तो वहीं बच्चे इन झुलो का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के मेले मे पुख्ता इंतजाम है।
आठनेर रिपोर्टर
आठनेर नगर में लगे फागुन मेले में झूले बने आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग आठनेर नगर में वर्षों से एक सप्ताह के लिए फागुन मेला लगता है पुर्णिमा से एक दिन पहले लगने वाले इस फागुन मेले में जिले सहित महाराष्ट्र के लोग खरिदी और आदिवासी समाज के मुल नृत्य को देखने पहुंचते हैं वहीं मेले में लगे झुले रात्रि में सभी को आकर्षित कर रहें जिसका आनंद लेने आसपास के क्षेत्र से लोग रात्रि में पहुंच रहे हैं तो वहीं बच्चे इन झुलो का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के मेले मे पुख्ता इंतजाम है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अचानक बदले मौसम के बाद आठनेर नगर सहित क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो गई इसी के साथ बेर आकार के जमकर ओले गिरे एक घंटे तक हुई इस बारिश के कहर और आसमान से गिरे ओलों ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी सातनेर बाकुड आठनेर गुनखेड में वर्तमान में किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा और कुछ कटकर पड़ा है ऐसे में हुई ओलावृष्टि से किसानों को जबरदस्त नुक्सान होने कि सम्भावना है। वहीं मिली जानकारी अनुसार आंधी तुफान में घरों के टीन सेट और झपफर उड़ने की जानकारी है।1
- *ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश* भैंसदेही भैंसदेही पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी को फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। शिकायत पर धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही,योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- *प्रधानमंत्री का सपना, पूरा कर रहे बैतूल का लाल* (नेमप्लेट से बढ़ रहा बेटियों का सम्मान हो रही उनकी पहचान) अनिल यादव एक ऐसा नाम जो आज हर किसी के जुबान पर सहज ही आ जाता है "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " हो या बेटियों के नाम से हो घर की पहचान या हो बेटियों के आत्मसम्मान ,बेटियों का जन्मोत्सव एवं उनका ग्रह प्रवेश हो बेटियों के कल्याण एवं आत्मसम्मान से निहित यह अभियान है!बैतूल के लाल अनिल नारायण यादव(पान की दुकान वाले )पूरी तन्मयता से अपने राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलता के उल्कर्ष पर पहुंचाना चाहते हैं 22 जनवरी 2015 हरियाणा के पानीपत से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गई थी जिसको 10 वर्ष होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को लाडो फाउंडेशन टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाइयां बैतूल के युवा समाजसेवी अनिल यादव ने 8 नवंबर 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बैतूल के अनिल यादव ने तन मन धन लगाकर इस अभियान को देश के 28 राज्यों और इतना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह अभियान पहुंच चुका है ।अभी हाल ही में लंदन के अलावा अब अमेरिका के, शिकागो में भी बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है इस अभियान ने अपनी सफलता की एक लंबी छलांग लगाई है "सात समुंदर पार ,बेटियों को दुलार "अभियान आज हर गांव गली मोहल्ला शहर देश अब तो विदेशों में भी इस अभियान ने अपनी सफलता लोकप्रियता के झंडे गाड़ दिए है बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा एवं अजय पवार के माध्यम से यह नेम प्लेट अमेरिका पहुंचाई गई है। अनिल नारायण यादव जिनकी मुहिम से देश में बेटीयों के नाम से घर की हो पहचान एक अनुपम पहल है। आज सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी पिता अशोक निरापुरे माता पुष्प निरापुरे की बेटी अंशिका के नाम के नेम प्लेट लगाई गई अब घर बेटी अंशिका के नाम से जाना जाएगा लाडो अभिज्ञा के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नेम प्लेट की गई ( इस मौके पर डॉक्टर अंकिता निरापुरे ने कहा बहुत अच्छी पहल है समझ में बेटियों को सम्मान और पहचान देने का काम कर रही है जरूर इस अभियान से बेटियों के माता-पिता को जुड़ना चाहिए ) डिजिटल इंडिया विद लाडो अभियान की शुरुआत 8 नवंबर 2015 से बेटी आयुषी यादव के जन्मदिन से अनिल नारायण यादव के द्वारा यह पहल शुरू की गई इस पहल से घर की पहचान बेटियों के नाम से हो रही है इतना ही नहीं यह अभियान के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की तीन तीन महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, का संदेश नेम प्लेट के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है अनिल यादव निम्न परिवार के है और ये छोटी सी पान की दुकान के संचालक है इन्होंने बेटियों के सम्मान के लिए यह पहल शुरू की और आज धीरे-धीरे देश के 28 राज्यों तक पहुंच गए हैं इन 28 राज्यों में अब तक 3 हजार900 से अधिक घरों में बेटियों के नाम की नेमप्लेट लगाई गई है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जहां बेटियों के मान सम्मान प्रतिष्ठा में परिवर्तन आया है वहीं दूसरी ओर एक सकारात्मक सोच का संदेश प्रेरणा समाज को मिल रहा ऐसे लाडो फाऊंडेशन के सजग प्रहरी अनिल यादव का हम अभिनन्दन करते हैं जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने में कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र को समृद्धशाली विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे है।3
- मुलताई में दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला,अचनाक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, वही मुलताई के समीप परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। परमंडल में हुई ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई, बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। परमंडल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नज़ारा दिखाई दिया।1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- बैतूल गंज में तड़के भीषण आग: दो दुकानें राख, लाखों का नुकसान किसी के द्वारा आग लगाने की जताई जा रही आशंका बैतूल के गंज क्षेत्र की पुरानी मंडी में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात करीब 2 से 3 बजे के बीच श्री राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश विश्वकर्मा की पूजा-पाठ सामग्री की दुकान और दीपक अमझरे की फुटाने की दुकान इस आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय सामने स्थित श्री राम पूजा सामग्री की दुकान में सो रहे सचिन जैन ने सबसे पहले आग को देखा। उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों और पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह आग अचानक नहीं लगी, बल्कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है। इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। वही गरीब पीड़ित दुकानदार इस बड़े नुकसान से बड़े ही आहत है गौरतलब है कि पुरानी सब्जी मंडी में कई कच्ची और पक्की दुकानों में कपड़े और पूजा सामग्री का बड़ा कारोबार होता है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।1
- आमला।हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बोरदेही बस स्टैंड परिसर में भक्ति, सेवा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई गई तथा इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और पूरे दिन परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन की जिम्मेदारी समाजसेवी रमाकांत साहू, आनंद वाईकर, यशवंत कन्हाटे, राकेश साहू, रुपेश साहू, शुभम साहू एवं उनके सभी मित्रगण ने मिलकर संभाली। सभी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूजा-पाठ से लेकर भंडारे तक की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कीं, जिससे कार्यक्रम सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दिनभर चलता रहा प्रसाद वितरण हनुमान जयंती के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, राहगीर और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था प्रकट की। दिनभर चले इस भंडारे में सेवा भाव और श्रद्धा का विशेष माहौल बना रहा। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास, भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा भावना का भी प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। सेवा और समर्पण का बना प्रेरक उदाहरण आयोजकों ने बताया कि हनुमान जयंती जैसे पावन पर्व पर सामूहिक पूजा और भंडारे के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। आयोजन में शामिल सभी युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम को विशेष सफलता मिली।2
- पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम ने लगभग 8 माह से परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर न केवल एक परिवार को खुशियां लौटाईं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी सुदृढ़ किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ऋतिक राजावत पूर्व में जीआरपी पुलिस को ट्रेन में मिला था, जिसे बाल कल्याण समिति बैतूल के सुपुर्द किया गया था। समिति के निर्देशानुसार बालक को पिछले 8 माह से छाया शिशु ग्रह, बैतूल में संरक्षण एवं देखरेख में रखा गया था। 🔹जांच में ज्ञात हुआ कि बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत, जो मूलतः इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अमरावती जा रही थीं, तभी उनका पुत्र ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बाद में माता बिछड़े बच्चे को ढूंढते हुए अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंचीं, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया। 🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए बालक को परिवार से मिलाने का दायित्व उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर बालक को बाल कल्याण समिति बैतूल से सुपुर्द लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर रायगढ़ पहुंचाया गया। 🔹 *बालक को जन्मदिन के दिन बिछड़े परिवार से मिलाया* *विशेष रूप से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बालक ऋतिक का जन्मदिन था, उसी दिन उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया, जिससे परिवार में भावनात्मक एवं हर्षोल्लास का माहौल निर्मित हुआ* । 🔹इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालक को पनवेल ले जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बालक को उसके परिजन एवं संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष विधिवत सुपुर्द किया गया। 🔹 *मां ने की बैतूल पुलिस की सराहना* बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत ने बैतूल पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पुत्र को उसके जन्मदिन पर पुनः परिवार के बीच पाकर उन्हें अपार खुशी हुई है। उन्होंने बैतूल पुलिस के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं भावुक क्षण बताया। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि— * यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें। * यदि किसी भी स्थान पर कोई बालक/बालिका असहाय या भटकी हुई अवस्था में मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें। * बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज एवं पुलिस के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे ऐसे बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके। * उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। 🔹 *बैतूल पुलिस का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायक उदाहरण है।*2