बेहजम चौराहे पर ओवरलोड गन्ना ट्रक बना खतरा, स्कूल छुट्टी के समय हादसे की आशंका लखीमपुर-खीरी / बेहजम। बेहजम चौराहे पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय एक ओवरलोड गन्ना ट्रक चौराहे से गुजरता दिखाई दिया। चौराहे के आसपास दो इंटर कॉलेज होने के कारण छुट्टी के समय छात्रों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गन्ने से लदा यह ट्रक पूरी तरह ओवरलोड था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। सबसे हैरानी की बात यह रही कि इतने संवेदनशील समय में भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई या निगरानी नजर नहीं आई। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि बेहजम चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में ओवरलोड गन्ना ट्रक गुजरते हैं, जो स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और स्कूलों की छुट्टी के समय चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

- एसडीम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़1
- पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है1
- Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا1
- दिल्ली के उत्तम नगर में हिन्दू लड़के को जान से मार डाला1
- भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा योजनाओं में बहुत से परिवर्तन हो चुके हैं और आज इन परिवर्तनों की अगर जानकारी चाहिए है तो विशेषता विशेष व्यक्ति या विशेष बीमा एजेंट से ही मिले अथवा हमसे फोन पर बात करें1
- 🇮🇳क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर खमरिया में मनाया जोरदार जश्न, ग्रामीणों ने निकाली खुशी की रैली* लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र खमरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में भारत की जीत की खुशी में ग्रामीणों ने जोरदार जश्न मनाया। जैसे ही भारत की जीत की खबर सभी में पहुंची, लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। युवाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों, के साथ गांव में खुशी की रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। इस दौरान रंजीत रस्तोगी,अजय गुप्ता, गौरव रस्तोगी, मोहन यज्ञ सैनी, कार्तिक तिवारी ,प्रिंस गुप्ता ,सनी गुप्ता, वंश रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, कृष्ण रस्तोगी,संजय गुप्ता, कार्तिक रस्तोगी, प्रशांत गुप्ता, आर्यन गुप्ता, लकी रस्तोगी, उत्कर्ष गुप्ता, वेदू गुप्ता , राज गुप्ता, विकास नाग, चमन नाग, अमन निगम , ईस रस्तोगी,कई बुजुर्ग, युवक और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गांव के लोगों ने कहा कि भारत की जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और इस जीत ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देर रात तक गांव में जश्न का माहौल बना रहा और लोग देशभक्ति के गीतों पर झूमते रहे थे1
- नशे माफिया के खिलाफ जागी पलिया की जनता जब पुलिस से उठा भरोसा सड़कों पर उतरे पलिया के जागरूक "इनको सलाम है " जागरूक लोगों को स्मैक बिक्री की सूचना देने के बाद आधा घंटे बाद पहुंची मौके में पुलिस नशे कारोबारी को फरार होने का दिया पुलिस ने मौका।1