इंदौर आबकारी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक': शहर से महू तक ढाबों पर दबिश, अवैध शराब जब्त इंदौर | रिपोर्ट: योगेश दुबे ('राजनीतिक कलम') कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश और "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफियाओं और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ढाबा संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। 13 फरवरी 2026 को विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के प्रमुख ठिकानों और महू क्षेत्र के ढाबों पर छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 📍 कार्यवाही 1: शहरी क्षेत्र (पिपल्यापाला व राजीव गांधी चौराहा) सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी व कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने बंबई बाजार और बालदा कॉलोनी वृत्त के अंतर्गत आने वाले ढाबों पर कार्यवाही की। निशाने पर आए ढाबे: काका की महफ़िल, यश ढाबा एवं वीर जी का ढाबा। प्रकरण: कुल 6 प्रकरण दर्ज (धारा 36A के 3 और 36B के 3 मामले)। जब्ती: 8.2 बल्क लीटर स्प्रिट और 2.1 बल्क लीटर माल्ट। कुल अनुमानित कीमत ₹12,800। विशेष योगदान: आरक्षक मोहित कछवाय और संगीता यादव। 📍 कार्यवाही 2: महू और आंतरिक क्षेत्र के ढाबे डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर के मार्गदर्शन में वृत्त- आंतरिक 2, महू 'अ' और महू 'ब' की टीमों ने संयुक्त दबिश दी। छापेमारी वाले स्थान: ढाबा बल्ले-बल्ले, राजपूत ढाबा, द्वारका ढाबा, भगवती ढाबा और यूपी-बिहार ढाबा। जब्ती का विवरण: 110 पाव देशी मदिरा, 18 केन बीयर, 90 पाव विदेशी मदिरा और 12 बोतल विदेशी शराब। कुल मात्रा: 54 बल्क लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹37,500 आंका गया है। टीम: उपनिरीक्षक बी.डी. अहिरवार, कृतिका द्विवेदी व अन्य आरक्षक। 🖋️ राजनीतिक कलम की 'विशेष टिप्पणी' ढाबों पर 'महफिल' और विभाग की 'शक्ति' इंदौर में ढाबा संस्कृति के आड़ में अवैध शराब परोसने का धंधा पुराना है, लेकिन आबकारी विभाग की यह हालिया सक्रियता संकेत दे रही है कि अब 'फ्री स्टाइल' जाम छलकाना महंगा पड़ेगा। सिस्टम का संदेश: कलेक्टर शिवम वर्मा और उनकी टीम की यह कार्यवाही बताती है कि केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी 'ड्राय स्टेट' जैसी सख्ती लाने की कोशिश जारी है। ढाबों का छद्म व्यापार: शहर के बाहरी इलाकों के ढाबे अक्सर "पिलाने के अड्डे" बन जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। विभाग ने धारा 36(B) के तहत प्रकरण बनाकर उन संचालकों को भी लपेटा है जो शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराते हैं। सराहनीय तत्परता: अक्सर पुलिस और आबकारी की कार्यवाही की खबरें लीक हो जाती हैं, लेकिन इस बार की 'सरप्राइज रेड' ने ढाबा संचालकों को संभलने का मौका नहीं दिया। निष्कर्ष: "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" केवल स्लोगन न रहे, इसके लिए ऐसी कार्यवाहियों का निरंतर होना आवश्यक है। उम्मीद है कि यह मुहिम केवल छोटे ढाबों तक सीमित न रहकर बड़े मगरमच्छों पर भी जाल डालेगी।
इंदौर आबकारी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक': शहर से महू तक ढाबों पर दबिश, अवैध शराब जब्त इंदौर | रिपोर्ट: योगेश दुबे ('राजनीतिक कलम') कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश और "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत इंदौर आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफियाओं और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ढाबा संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। 13 फरवरी 2026 को विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के प्रमुख ठिकानों और महू क्षेत्र के ढाबों पर छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 📍 कार्यवाही 1: शहरी क्षेत्र (पिपल्यापाला
व राजीव गांधी चौराहा) सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी व कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने बंबई बाजार और बालदा कॉलोनी वृत्त के अंतर्गत आने वाले ढाबों पर कार्यवाही की। निशाने पर आए ढाबे: काका की महफ़िल, यश ढाबा एवं वीर जी का ढाबा। प्रकरण: कुल 6 प्रकरण दर्ज (धारा 36A के 3 और 36B के 3 मामले)। जब्ती: 8.2 बल्क लीटर स्प्रिट और 2.1 बल्क लीटर माल्ट। कुल अनुमानित कीमत ₹12,800। विशेष योगदान: आरक्षक मोहित कछवाय और संगीता यादव। 📍 कार्यवाही 2: महू और आंतरिक क्षेत्र के
ढाबे डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर के मार्गदर्शन में वृत्त- आंतरिक 2, महू 'अ' और महू 'ब' की टीमों ने संयुक्त दबिश दी। छापेमारी वाले स्थान: ढाबा बल्ले-बल्ले, राजपूत ढाबा, द्वारका ढाबा, भगवती ढाबा और यूपी-बिहार ढाबा। जब्ती का विवरण: 110 पाव देशी मदिरा, 18 केन बीयर, 90 पाव विदेशी मदिरा और 12 बोतल विदेशी शराब। कुल मात्रा: 54 बल्क लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹37,500 आंका गया है। टीम: उपनिरीक्षक बी.डी. अहिरवार, कृतिका द्विवेदी व अन्य आरक्षक। 🖋️ राजनीतिक कलम की 'विशेष टिप्पणी' ढाबों पर 'महफिल' और विभाग की
'शक्ति' इंदौर में ढाबा संस्कृति के आड़ में अवैध शराब परोसने का धंधा पुराना है, लेकिन आबकारी विभाग की यह हालिया सक्रियता संकेत दे रही है कि अब 'फ्री स्टाइल' जाम छलकाना महंगा पड़ेगा। सिस्टम का संदेश: कलेक्टर शिवम वर्मा और उनकी टीम की यह कार्यवाही बताती है कि केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर भी 'ड्राय स्टेट' जैसी सख्ती लाने की कोशिश जारी है। ढाबों का छद्म व्यापार: शहर के बाहरी इलाकों के ढाबे अक्सर "पिलाने के अड्डे" बन जाते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। विभाग
ने धारा 36(B) के तहत प्रकरण बनाकर उन संचालकों को भी लपेटा है जो शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराते हैं। सराहनीय तत्परता: अक्सर पुलिस और आबकारी की कार्यवाही की खबरें लीक हो जाती हैं, लेकिन इस बार की 'सरप्राइज रेड' ने ढाबा संचालकों को संभलने का मौका नहीं दिया। निष्कर्ष: "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" केवल स्लोगन न रहे, इसके लिए ऐसी कार्यवाहियों का निरंतर होना आवश्यक है। उम्मीद है कि यह मुहिम केवल छोटे ढाबों तक सीमित न रहकर बड़े मगरमच्छों पर भी जाल डालेगी।
- इंदौर के नंदन नगर स्थित मदरसा अल मदीना में इस वर्ष 26 छात्रों ने हिफ्ज़ और क़िराअत की पढ़ाई पूरी की। इस अवसर पर शनिवार रात मदरसे में जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानपूर्वक दस्तार बांधी गई। कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम ने कहा कि सबसे श्रेष्ठ व्यक्ति वह है जो कुरआन को सीखे, पढ़े, सिखाए और उस पर अमल करे। उन्होंने कुरआन पाक की तिलावत और उसके संदेश को जीवन में अपनाने की अहमियत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर देश में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ भी की गई।1
- सुपर कॉरिडोर इंदौर मध्य प्रदेश,गौ सम्मान दल के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव के भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी बाटी गई और भगवान शिव की पूजा अर्चना की महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया कैमरा मेन डीएस मिश्रा अग्नि अलोक न्यूज़1
- जिला न्यायालय परिसर में भोलेनाथ मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व जिला न्यायालय परिसर इंदौर इंदौर माँ अहिल्या देवी की पावन नगरी में इंदौर जिला न्यायालय परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया बाबा भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया भजन सुनने वालों की काफी भीड़ लगी रही खिचड़ी व हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया बाबा भोलेनाथ के भक्त इस पावन पर्व पर परिवार सहित इस प्रोग्राम में बड़ी तादाद मै सम्मिलित हुए गौर तालाब है की भास्कर समाचार सेवा के प्रधान संपादक मोहन यादव भी पिछले कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ के मंदिर पर जाकर पूजाअर्चना कर भक्तों की सेवा करते आ रहे हैं भास्कर समाचार सेवा के लिए मुस्ताक शेख की रिपोर्ट1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी ही पार्टी के कामों की कर दी बुराई, मंच से भाषण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा दिल्ली में घुटन जैसी जिंदगी हो गई है, लगता है जैसे गैस चेंबर में हो, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का अंबार लग गया है,1
- सभी महिलाओं से निवेदन है खाना बनाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें इंटरनेट ना चलाएं रेल ना देखें यह इस तरीके का उपयोग करने से जानलेवा हादसा हो सकता है सतर्क रहे सावधान रहें सुरक्षित रहे जय हिंद जय भारत महाकाल महाराज की जय2
- Post by Jitendra singar7
- मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार देर रात एक मकान ढहने ने की सूचना पर मौक़े पर पहुँची पुलिस नगर निगम की टीम कड़ी मशक़्क़त के बाद पड़ोस में रहने वाले 2 मकान की रहवासियों को निकाला बाहर मौक़े पर पहुँचे भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगायी 1 दूसरे पर आरोप1
- इंडिया न्यूज़ 7 की टीम आज अग्नि आलोक के दफ्तर पहुंची माननीय श्री रामस्वरूप मंत्री श्री डीएस मिश्रा जी और डायरेक्टर सुनील कुशवाहा जी से बातचीत हुई और उन्होंने चैनल के माध्यम से सभी को अवगत कराया यह हम हमेशा सच दिखाते हैं हमारा संकल्प चाहिए1