सुकरौली ब्लॉक परिसर में महिला जन आक्रोश मार्च, सैकड़ों महिलाओं ने उठाई आवाज कुशीनगर जिले के विकासखंड सुकरौली ब्लॉक परिसर में बुधवार को महिला जन आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अधिकारों तथा सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुकरौली ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना पासवान ने किया, जबकि अभियान की संयोजक के रूप में श्रीमती सीमा गौंड सक्रिय रहीं। मार्च की शुरुआत ब्लॉक परिसर से हुई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान “नारी सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बाला गिरी, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कसौधन, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप, महामंत्री भोरिक चौहान, कान्हा श्रीवास्तव, जटाशंकर यादव, डॉ. रवीश सिंह, वरुण जायसवाल, सुरेंद्र यादव, प्रमोद पासवान, वकील सिंह और रामानंद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं के इस जनआंदोलन का समर्थन किया और इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और संगठित होती हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से आता है। वहीं संयोजक सीमा गौंड ने कहा कि यह मार्च महिलाओं की आवाज को मजबूत करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। यह जन आक्रोश मार्च क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे एक सशक्त सामाजिक पहल के रूप में सराहा।

- सपा के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार करते हुए आरोपों को “भ्रामक और राजनीति से प्रेरित” बताया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि सपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि सरकार विकास और कानून-व्यवस्था पर लगातार काम कर रही है। वहीं सपा के आरोपों को निराधार बताते हुए बीजेपी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।1
- ब्रेकिंग कुशीनगर - तेज आंधी तूफान के बीच गिरा घर का दिवाला - नीचे दबने से बुरी तरीके से घायल 40 वर्षीय प्रमिला की इलाज के दौरान मौत - तेज आंधी व बारिश के बीच 7 फीट ऊंचा पड़ोसी के घर का दीवाल गिरने से हुआ हादसा -कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव की घटना2
- तेज आंधी व बारिश से गिरा दीवाल महिला की मौ - कुशीनगर में तेज आंधी व बारिश से महिला की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम - पडोसी का दीवाल गिरने से महिला की हुई दर्दनाक मौत - 7 फुट ऊचा दीवाल गिरने पर निचे दबकर घायल हुई थी महिला - ईलाज के दौरान गम्भीर रूप से घायल 40 वर्षीय प्रमिला की हुई मौत - नीचे दबने से बुरी तरीके से घायल 40 वर्षीय प्रमिला की इलाज के दौरान मौत - हादसे में महिला की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी - खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में महिला की हुई मौत ।3
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by विजय कुमार1
- jaddu parasiya me bahut hi teji se hawa ke shath aanhi bhi aane lagi isi duran kai logo bhi ki jane se bachhi1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- *थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2026 की रात में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाथ बाबा मंदिर के पीछे सहनकोट जाने वाले रास्ते पर से अभियुक्त सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को एक झोले में रखे 1 किलोग्राम 007 ग्राम नाजायज गांजा, 760/- रूपये, एक एण्ड्रॉयड मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 7083 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0-208/26 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील निषाद पुत्र सुरेन्द्र निषाद साकिन बेलकुण्डा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1.अभियुक्त के पास से एक झोला मे 01.007 किलो ग्राम नाजायज गांजा 2.760/- रूपये 3.एक एण्ड्रॉययड मोबाइल 4.एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP 52BQ 70831
- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें प्रमिला नामक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रमिला अपने घर के दरवाजे पर लगे नल से पानी भर रही थी, तभी करीब 7 फीट ऊंची जर्जर दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से प्रमिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर दीवारों और भवनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1