logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BHU: कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, भगवान दास हॉस्टल से जुड़ा है मामला Banaras Hindu University में एक बार फिर छात्रों में असंतोष देखने को मिला है। भगवान दास छात्रावास से जुड़े एक विवाद को लेकर छात्रों ने सोमवार देर रात वीसी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला उस समय शुरू हुआ जब एक निष्कासित छात्र कथित तौर पर भगवान दास हॉस्टल में भोजन करने पहुंचा। इसी दौरान वार्डन वहां पहुंचे और उसके साथ रहने वाले एक अन्य छात्र के कमरे (कमरा नंबर 90) को बंद कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज छात्रों का आरोप है कि जिस छात्र का कमरा बंद किया गया, उसकी कोई गलती नहीं थी। ऐसे में बिना वजह उसे बाहर निकालना और कमरा सील करना गलत है। घटना से आक्रोशित छात्रों ने वीसी आवास के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि संबंधित वार्डन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्र को न्याय मिले। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात कर दी गई है। अधिकारी छात्रों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

9 hrs ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
9 hrs ago
920be884-6e9e-4d57-b2ba-cb6451fc9821

BHU: कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, भगवान दास हॉस्टल से जुड़ा है मामला Banaras Hindu University में एक बार फिर छात्रों में असंतोष देखने को मिला है। भगवान दास छात्रावास से जुड़े एक विवाद को लेकर छात्रों ने सोमवार देर रात वीसी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला उस समय शुरू हुआ जब एक निष्कासित छात्र कथित तौर पर भगवान दास हॉस्टल में भोजन करने पहुंचा। इसी दौरान वार्डन वहां पहुंचे और उसके साथ रहने वाले एक अन्य छात्र के कमरे (कमरा नंबर 90) को बंद कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज छात्रों का आरोप है कि जिस छात्र का कमरा बंद किया गया, उसकी कोई गलती नहीं थी। ऐसे में बिना वजह उसे बाहर निकालना और कमरा सील करना गलत है। घटना से आक्रोशित छात्रों ने वीसी आवास के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि संबंधित वार्डन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित छात्र को न्याय मिले। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात कर दी गई है। अधिकारी छात्रों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक अनोखी बुलेट बाइक मिली, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विकास भवन के पास खड़ी इस बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर नंबर की जगह लिखा था— “UGC का बाप”। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर पड़ते ही बाइक की जांच शुरू हुई। अजीब स्लोगन देखकर कुछ पल के लिए पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, लेकिन नियम तो नियम हैं। बिना नंबर प्लेट और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया। फिलहाल बाइक मालिक का पता नहीं चल पाया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मालिक सामने आकर अपनी इस ‘क्रिएटिव’ हरकत पर क्या सफाई देता है।
    1
    कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक अनोखी बुलेट बाइक मिली, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। विकास भवन के पास खड़ी इस बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर नंबर की जगह लिखा था— “UGC का बाप”।
थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर पड़ते ही बाइक की जांच शुरू हुई। अजीब स्लोगन देखकर कुछ पल के लिए पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, लेकिन नियम तो नियम हैं।
बिना नंबर प्लेट और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया।
फिलहाल बाइक मालिक का पता नहीं चल पाया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मालिक सामने आकर अपनी इस ‘क्रिएटिव’ हरकत पर क्या सफाई देता है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल एक हो गए हैं. खरगे ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमल की पार्टी को दिया गया हर वोट सीधे तौर पर भाजपा की मदद करेगा, इसलिए जनता को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए. आख़िर मुसलमानों से और मुस्लिम नेतृत्व से कांग्रेस को इतनी नफ़रत क्यों?
    1
    मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और एआईयूडीएफ नेता बदरुद्दीन अजमल एक हो गए हैं. खरगे ने मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमल की पार्टी को दिया गया हर वोट सीधे तौर पर भाजपा की मदद करेगा, इसलिए जनता को सोच-समझकर मतदान करना चाहिए.
आख़िर मुसलमानों से और मुस्लिम नेतृत्व से कांग्रेस को इतनी नफ़रत क्यों?
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नगर निगम के कर्मचारी की बुलेट का 'स्वैग' पड़ा महंगा! कैंट पुलिस ने बीच चौराहे पर सिखाया कानून का पाठ। पढ़िए आखिर क्यों ज़ब्त हुई यह बुलेट।"
    2
    नगर निगम के कर्मचारी की बुलेट का 'स्वैग' पड़ा महंगा! कैंट पुलिस ने बीच चौराहे पर सिखाया कानून का पाठ। पढ़िए आखिर क्यों ज़ब्त हुई यह बुलेट।"
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गंगा की गोद में इफ्तार पार्टी के बाद अब बीयर पार्टी की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं.. विधर्मियों ने गंगा को पिकनिक स्पॉट बना दिया है..पुलिस इस मामले की जांच कर रही है..ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    1
    गंगा की गोद में इफ्तार पार्टी के बाद अब बीयर पार्टी की तस्वीरें हैरान करने वाली हैं.. विधर्मियों ने गंगा को पिकनिक स्पॉट बना दिया है..पुलिस इस मामले की जांच कर रही है..ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी प्रेस नोट दिनांक : 07.04.2026 *विषय : थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी।* आज दिनांक 07.04.2026 को थाना सिंधौरा पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय एसीजेएम प्रथम, वाराणसी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के क्रम में मु0अ0सं0 258/2020, धारा 419, 420, 467, 468 भादवि से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्व० सिद्दीक, निवासी ग्राम नदोय, थाना सिंधौरा, कमिश्नरेट वाराणसी, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी
    2
    कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
प्रेस नोट
दिनांक : 07.04.2026
*विषय : थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी।*
आज दिनांक 07.04.2026 को थाना सिंधौरा पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय एसीजेएम प्रथम, वाराणसी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही के क्रम में मु0अ0सं0 258/2020, धारा 419, 420, 467, 468 भादवि से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्व० सिद्दीक, निवासी ग्राम नदोय, थाना सिंधौरा, कमिश्नरेट वाराणसी, को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    59 min ago
  • वाराणसी *जैतपुरा में कल असलहा मिलने के मामले में एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी की बाईट*
    1
    वाराणसी *जैतपुरा में कल असलहा मिलने के मामले में एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी की बाईट*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • khanpur saidpur Ghazipur pincod namber 333223
    1
    khanpur saidpur Ghazipur pincod namber 333223
    user_Saloni Gupta
    Saloni Gupta
    सैदपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए
    1
    मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.