पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में भरे गए कुल 5333 पर्चे जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों के लिए कुल 5333 नामांकन पत्र भरे गए हैं। इनमें जिला परिषद के लिए 69, बीडीसी के लिए 529, पंचायत प्रधान 1058, उपप्रधान 1115 और पंचायत सदस्य के लिए 2562 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को 2213 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद के लिए कुल 36 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 6 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए 250 पर्चे भरे गए। इसी प्रकार, पंचायत प्रधान के पद के लिए जिले भर में 406, उपप्रधान के लिए 511 और पंचायत सदस्यों के लिए 1010 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी। -0-

- हमिरपुर के जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जनता के लिए चौबीस घंटे उपलब्ध रहने और वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का वादा किया।2
- सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा चार गुटों में बंट गई है। हमीरपुर जिले में नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर भीषण खींचातानी चल रही है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।1
- सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।2
- घुमारवीं की छंदोह पंचायत बनी निर्विरोध, विकास कार्यों पर खर्च होगी चुनाव से बची राशि घुमारवी,11 मई (राकेश): जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की छंदोह पंचायत इस बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई है। पंचायत के निर्विरोध गठन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का परिचय देते हुए बिना किसी चुनावी मुकाबले के पंचायत का गठन किया।4
- हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।1
- दरोगण पति कोट वार्ड में मंजीत धीमान का शक्ति प्रदर्शन | भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भरा नामांकन दरोगण पति कोट वार्ड में मंजीत धीमान का शक्ति प्रदर्शन | भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भरा नामांकन1
- झंडूता उपमंडल में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न1
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1