लेजार महदेवा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, कई गांवों से होकर वापस अंबेडकर स्थल पहुंचा कारवां महराजगंज : जनपद के 315 विधानसभा क्षेत्र के लेजार महदेवा ग्राम सभा में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। सुबह से ही ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर स्थल पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद एक भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला गया। यह विशाल जुलूस अंबेडकर स्थल से निकलकर लीला छापर, बैकुंठपुर, उदितपुर, भैया फरेंदा मार्ग, महुअवा सहित कई गांवों और प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए पुनः अंबेडकर स्थल पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में जय भीम, बाबा साहेब अमर रहें और संविधान निर्माता अमर रहें के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बालिकाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। लोगों में बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और संविधान की महत्ता को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति बाबा साहेब की अटूट लगन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। युवा समाजसेवी आशीष गुप्ता जी ने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इसमें लोगों ने भरपूर सहयोग किया भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता युवा समाजसेवी आशीष गुप्ता,उमेश कुमार ,संदीप कुमार,शैलेश कुमार,शिव कुमार,जितेंद्र कुमार,सूरज कुमार,विष्णु कुमार, रामसुनीत कुमार, अशोक कुमार, कन्हाई प्रसाद फागु प्रसाद (पूर्व प्रधानाध्यापक ) अभिषेक प्रेमी आदि लोग उपस्थित रहे।

- महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन,देशव्यापी साइबर नेटवर्क ध्वस्त , पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, थाना साइबर क्राइम व थाना श्यामदेउरवां की संयुक्त पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया, अभियुक्तों के कब्जे से 318 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (लगभग ₹80 लाख कीमत), 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 05 मोबाइल फोन, 05 मोटरसाइकिल तथा नकदी व फर्जी बिल/पर्चियां बरामद हुई हैं,गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा दी गई जानकारी1
- viral video clip art illustration by Cory1
- महराजगंज:भूसा बनाने वाली ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य समाग्री जलकर राख, फरेंदा महदेवा दूबे में हुई थी आगजनी की घटना।1
- Post by भगवन्त यादव1
- ठूठीबारी बॉर्डर रोड पर NHAI पुल में '4 सूत सरिया' का खेल, घटिया निर्माण से बड़े हादसे का खतरा - सुत्र महराजगंज। मिली जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाली ठूठीबारी रोड पर NHAI द्वारा बनवाए जा रहे पुलों के निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में मानक से कमजोर '4 सूत' का सरिया इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि इस मार्ग पर हेवी लोड ट्रक और भारी वाहनों का निरंतर आवागमन होता है। क्या है पूरा मामला? स्थानीय जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि एटलस कंपनी द्वारा बनवाए जा रहे पुलों में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। लोगों का कहना है आज हम अपने घर की मजबूती के लिए भी 4 सूत सरिया का इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि ऊपर मंजिल बनानी होती है। फिर ये तो नेशनल हाईवे का पुल है जहां दिन-रात ओवरलोड ट्रक चलेंगे। ग्रामीणों का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे पुलों में भी 6 सूत और 8 सूत का सरिया लगाया जाता है। ऐसे में बॉर्डर रोड जैसे अहम मार्ग पर 4 सूत सरिया का प्रयोग भविष्य में बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। पुराने हादसे की याद दिलाई लोगों ने कुछ साल पहले ओडवालिया के चितरी पुल हादसे का जिक्र किया, जहां पुल टूटने से दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों की जान चली गई थी। लोगों को डर है कि घटिया निर्माण से फिर कोई बड़ा हादसा न हो जाए। प्रशासन से मांग स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकार रोज गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस घटिया निर्माण पर नहीं जा रहा। मांग की गई है कि NHAI और जिला प्रशासन तत्काल निर्माण की गुणवत्ता जांच कराए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जन-धन की बड़ी हानि हो सकती है और बदनामी सरकार की होगी। कंपनी का पक्ष फिलहाल निर्माण कर रही कंपनी या NHAI की तरफ से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।1
- बड़ी खबर: गोरखपुर-नौतनवा रूट की ट्रेनें 10 दिन तक रद्द! 🚆 30 अप्रैल से 9 मई तक छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित हैं और क्या हैं विकल्प! . || Nautanwa News || Intercity express Nautanwa || Train cancelled . #Gorakhpur #Nautanwa #IndianRailways #TrainCancel #maharajganjnews1
- महराजगंज जिले के नौतनवा में #पुलिस के खिलाफ #अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, नौतनवा में उग्र प्रदर्शन #bjp1
- गोरखपुर/कैम्पियरगंज। मछलीगांव, मोहम्मदपुर उर्फ हगना और गोपालगंज उर्फ हरनामपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को ऐतिहासिक भव्य जुलूस निकाला गया। हजारों युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बालिकाओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र “जय भीम” के नारों और नीले झंडों से गूंज उठा। जुलूस गांव से निकलकर शनिचरहिया बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचा। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष, संविधान निर्माण और समानता के संदेश को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों पर चलने की अपील की। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह जलपान, शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से इंजीनियर सुरेन्द्र नाथ यादव, राजाराम निषाद, अरुण मिश्रा, प्रदीप कुमार नायक, परदेसी पासवान, अजय नायक, कमलेश मद्धेशिया उर्फ कोलाहल मद्धेशिया, अजय गिरी, त्रिभुवन भारती, शैलेश यादव, अभिषेक पासवान, सुरेमन भारती, अरविंद कन्नौजिया, मेवालाल भारती, बाबा चन्द्रभान दास, मुकेश कन्नौजिया और जय श्री प्रसाद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम में चौकी प्रभारी श्रेयांस राय और पुलिस टीम की मुस्तैदी से आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।1