अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कैम्प कार्यालय पर जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी भी कई किसान ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे किसानों को भविष्य में इस योजना सहित अन्य सरकारी लाभों से वंचित होना पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास, पंचायतीराज एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को जागरूक करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान रजिस्ट्री से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ ऐप, सहायक ऐप या जनसेवा केंद्र के माध्यम से स्वयं भी करा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, रोजगार सेवक तथा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी), बीटीएम और एटीएम के माध्यम से निःशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे शीघ्र अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि रजिस्ट्री न होने की स्थिति में आगामी खरीफ सीजन में खाद एवं बीज की खरीद में भी असुविधा हो सकती है। रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि से संबंधित दस्तावेज या खतौनी की प्रति आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार तथा जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Post by SONI DEVI1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- Admission open1
- बसखारी थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो लुटेरों ने एक ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया और कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए 10 लाख से अधिक का जेवर लूट लिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच करते हुए नजर आ रही है।1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- रमन यादव जिला एटा गाँव अम्बारी 1050विधान सभा महारेरा 18 मंडल 75 जिले के लिए वोट बचाओ PDA यात्रा साईकिल1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1