****कृमि मुक्ति अभियान का आगाज, 16.88 लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल*** 👉महापौर और डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, 14 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस शाहजहांपुर, 11 अगस्त। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महापौर और जिलाधिकारी ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई, जबकि सीएमओ ने स्वयं दवा खाकर अभियान का संदेश दिया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में कमजोरी, थकान, भूख में कमी, एनीमिया और कुपोषण की समस्या हो सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को निर्धारित समय पर कृमिनाशक दवा जरूर खिलाएं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया और एआई के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और एल्बेंडाजॉल की दवा के संबंध में सही जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े शरीर के जरूरी पोषक तत्वों का उपयोग करते हैं, जिससे बच्चे एनीमिया और कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कृमि संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। 👉16.88 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 16.88 लाख बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को 200 मिलीग्राम यानी आधी गोली और दो से 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों को 400 मिलीग्राम यानी पूरी गोली दी जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर, जबकि बड़े बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को गोली चबाकर खिलाई जाएगी। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि एल्बेंडाजॉल की गोली खाली पेट नहीं खिलाई जानी है और बीमार बच्चों को भी दवा नहीं दी जानी चाहिए। सरकारी एवं सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय न जाने वाले बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाई जाएगी। 👉14 अगस्त को मॉप-अप दिवस 11 अगस्त को किसी कारणवश दवा से वंचित रह गए बच्चों को 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस के अवसर पर एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में आरबीएसके नोडल डॉ. जफर, डीएचईआईओ अफरोज अहमद, संतोष कुमार, कॉलेज प्रबंधक राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती राखी मिश्रा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
****कृमि मुक्ति अभियान का आगाज, 16.88 लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल*** 👉महापौर और डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ, 14 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस शाहजहांपुर, 11 अगस्त। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महापौर और जिलाधिकारी ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई, जबकि सीएमओ ने स्वयं दवा खाकर अभियान का संदेश दिया। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में कमजोरी, थकान, भूख में कमी, एनीमिया और कुपोषण की समस्या हो सकती है। उन्होंने अभिभावकों से
अपील की कि वे बच्चों को निर्धारित समय पर कृमिनाशक दवा जरूर खिलाएं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया और एआई के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और एल्बेंडाजॉल की दवा के संबंध में सही जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े शरीर के जरूरी पोषक तत्वों का उपयोग करते हैं, जिससे बच्चे एनीमिया और कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में कृमि संक्रमण से बचाव बेहद जरूरी है। 👉16.88 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में एक से 19 वर्ष तक की आयु के करीब 16.88 लाख बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य है। एक से दो वर्ष तक के
बच्चों को 200 मिलीग्राम यानी आधी गोली और दो से 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों को 400 मिलीग्राम यानी पूरी गोली दी जाएगी। छोटे बच्चों को गोली पीसकर, जबकि बड़े बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को गोली चबाकर खिलाई जाएगी। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि एल्बेंडाजॉल की गोली खाली पेट नहीं खिलाई जानी है और बीमार बच्चों को भी दवा नहीं दी जानी चाहिए। सरकारी एवं सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय न जाने वाले बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाई जाएगी। 👉14 अगस्त को मॉप-अप दिवस 11 अगस्त को किसी कारणवश दवा से वंचित रह गए बच्चों को 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस के अवसर पर एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में आरबीएसके नोडल डॉ. जफर, डीएचईआईओ अफरोज अहमद, संतोष कुमार, कॉलेज प्रबंधक राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती राखी मिश्रा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
- uric acid ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- शाहजहांपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का निधन, शोक की लहर शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले चार महीने से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पाल यादव का राजनीतिक सफर बेहद निष्कलंक रहा। उनके परिवार का राजनीति में मजबूत प्रभाव है; उनके बेटे अजय प्रताप सिंह और वर्तमान में बहू ममता यादव इस पद पर रह चुके हैं।1
- महिला जिंदा बैठी आधार कार्ड बैनामा दिखा रही मरा घोषित करके बेच दी जमीन थाना कांट1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत राजकीय मेडिकल कॉलेज में वाहन स्टैंड पर ओवररेट वसूली का आरोप, मरीजों और तीमारदारों से दोगुने रुपये लेने की शिकायत1
- ##छः करोड़ रुपये से बनी 400 मीटर के पायलट प्रोजेक्ट में भी आ गईं दरारें ##महापौर अर्चना वर्मा ने निरीक्षण कर जताई नाराज़गी,फर्म के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश ##शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर निगम जिस दिन से बना है तबसे से इसको विकास को पंख लग गए हैं। पूरा शहर विकास से कराह रहा है। द्रुति गति से होने वाले विकास का आलम ये है कि हर जगह आपको विकास के पद चिन्ह मिल जाएंगे। यूपी वित्तमंत्री लगातार इसी चिंता में लगे रहते हैं कि कहीं से कैसे भी कोई न कोई योजना अपने गृह जनपद शाहजहांपुर शहर ले आएं। हाल ये है कि जगह जगह योजनाएं अपना आकार ले रही हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन कैसा हो रहा, गुणवत्ता कैसी है ? शायद इस पर उनकी नज़र नहीं है। तभी स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई कार्य गुणवत्ता स्तर पर संदिग्ध नज़र आ रहे हैं। ##पायलट प्रोजेक्ट में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही मात्र 400 मीटर सड़क का ही हाल देख लें? सड़क अभी सुपुर्द नहीं हो पाई है,जगह जगह दरार आने लगीं हैं। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से लेकर मालगोदाम रोड से पहले तेल टंकी तक इस विशेष सड़क का निर्माण हो रहा है। लागत की बात करे तो इत्ती सी रोड पर तकरीबन छह करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। आज अचानक देखा गया कि इस सड़क को रिपेयर किया जा रहा है। जानकारी की तो नई सीमेंटेड सड़क पर दरारें आ गईं हैं। #जिसकी जानकारी मेयर अर्चना वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने मौका मुआयना किया। उस वक्त निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अधिकारी आशीष त्रिवेदी वहीं मौजूद थे। महापौर ने नाराज़गी जाहिर करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने को कहा। सीएम ग्रिड योजना में कोई भी कोताही बरतने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। CP:- BS CM Yogi Adityanath Suresh Kumar Khanna DM Shahjahanpur Nagar Nigam Shahjahanpur Archna Verma Rajput4
- अखिल भारतीय कश्यप महा सभा संबद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति के तत्वावधान में कश्यप धर्मशाला सिंजाई में वीरांगना फूलन देवी निषाद का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया शीर्ष क्रांतिकारी महिलाओं में से एक है फूलन देवी.. जगदीशचंद्र महानगर में धूमधाम से मनाया गया वीरांगना फूलन देवी निषाद का जन्मोत्सव शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कश्यप महा सभा संबद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति के तत्वावधान में कश्यप धर्मशाला सिंजाई में वीरांगना फूलन देवी निषाद का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप द्वारा फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया। पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उनके जीवन और संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप ने बताया कि फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को जालौन के गुरहा का पुरवा गांव में एक गरीब मल्लाह परिवार में हुआ था। बचपन से ही तेजतर्रार स्वभाव की फूलन देवी का विवाह मात्र 11 वर्ष की उम्र में एक अधेड़ व्यक्ति से कर दिया गया था, जहां प्रताड़ना मिलने के बाद वह मायके लौट आईं।बाद में विषम परिस्थितियों के कारण वे डकैत विक्रम मल्लाह के गिरोह में शामिल हुईं। बेहमई गांव में हुए भयानक अत्याचार का बदला लेने के लिए उन्होंने साल 1981 में बेहमई कांड को अंजाम दिया, जिसमें 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद साल 1984 में उन्होंने मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। साल 1994 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने कश्यप निषाद समाज की मांग पर उनके मुकदमे वापस लेकर उन्हें रिहा किया। इसके बाद वे समाजवादी पार्टी से दो बार सांसद भी चुनी गईं। 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनके आवास के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।कश्यप समाज ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने फूलन देवी को देश की शीर्ष क्रांतिकारी महिलाओं में से एक बताया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सर्वेश जगदीश चंद्र कश्यप ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।इस अवसर पर संजय कुमार कश्यप, मीनाक्षी कश्यप, जस राम कश्यप, अजय कुमार कश्यप, कनक कुमार कश्यप, राखी कश्यप, अनिल कुमार कश्यप, नरेंद्र कश्यप, नरेश चंद कश्यप, सुरेंद्र कुमार कश्यप (कल्लन), कैलाश नाथ कश्यप (एडवोकेट), उपनेश कश्यप, राजेश कुमार कश्यप, अशोक कुमार कश्यप, जितेंद्र कुमार कश्यप और दया मणी कश्यप सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।1
- महापौर अर्चना वर्मा की बाइट ने बढ़ाई हलचल, छह करोड़ की सड़क पर उठे सवाल निर्माण पूरा होने से पहले सड़क में दरारों पर महापौर अर्चना वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कहते हुए संबंधित फर्म को नोटिस और जांच के निर्देश दिए।1
- खेत में गई घरवाली के साथ कुछ दबंगों ने छेड़खानी करने की कोशिश की1