Shuru
Apke Nagar Ki App…
द स्पॉट लाइट के सह- संयोजक सौरभ सिंह, दिशा गुप्ता,सुयश शरण द्वारा भव्य गैंड फिनाले के विजेताओं को ट्रॉफी मिला। 18.04.2026. फेस ऑफ चम्पारण 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्यता और ग्लैमर के साथ सम्पन्न हुआ। 18.04.2026.
Vivek Kumar (Shrivastava).
द स्पॉट लाइट के सह- संयोजक सौरभ सिंह, दिशा गुप्ता,सुयश शरण द्वारा भव्य गैंड फिनाले के विजेताओं को ट्रॉफी मिला। 18.04.2026. फेस ऑफ चम्पारण 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्यता और ग्लैमर के साथ सम्पन्न हुआ। 18.04.2026.
More news from बिहार and nearby areas
- ### पखनाहा बाजार में मंदिर जीर्णोद्धार व चारदीवारी निर्माण का आश्वासन, छठ घाट और स्कूल परिसर भी होंगे विकसित **बेतिया/नौतन से आकाश कुमार शर्मा की रिपोर्ट—** नौतन विधानसभा क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार, चारदीवारी निर्माण, छठ घाट विकास एवं हाई स्कूल परिसर की घेराबंदी को लेकर प्रशासन ने बड़ा आश्वासन दिया है। डीडीसी **नितिन वैभव काजले** ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार एवं चारदीवारी निर्माण जल्द कराया जाएगा। इसके साथ ही छठ घाट के विकास कार्य और हाई स्कूल की चारदीवारी निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बताया गया कि बिहार सरकार के आपदा मंत्री **नारायण प्रसाद** ने डीडीसी से इन सभी स्थलों की जांच कर शीघ्र कार्य शुरू कराने का आग्रह किया था। उसी के आलोक में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने **तधवा नंदपुर पोखरा** का भी जायजा लिया और उसके जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। साथ ही ताद्वानंदपुर स्थित सरकारी पोखरी को **अतिक्रमण मुक्त** कराकर उसके विकास कार्य कराने की बात कही। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमर यादव, जिला परिषद सदस्य संजय गुप्ता, भाजपा अति पिछड़ा मंच के प्रदेश मंत्री नीरज कुमार उर्फ बबलू, चंद्रमा सिंह, दिग्विजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना की शुरुआत 2 मई से 31 मई तक चलेगा। 18.04.2026.1
- शनिवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर.14 पाण्डेय टोला में स्व.भूखल पाण्डेय द्वितीय पुत्र श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पूरी जी महाराज तुलसी मानस मंदिर के संस्थापक दिनांक 17/01/26 को हरिद्वार में ब्रह्मलीन हो गए। ब्रह्मलीन होने तत्पश्चात जन्मभूमि बखरिया में श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा का आयोजन किया गया।महाराज चार भाई थे ।भाइयों में स्व.यदु पाण्डेय , स्व.प्रेमानंद पाण्डेय,श्री फुलेना पाण्डेय है ।महाराज के उत्तराधिकारी तृतीय भाई के पुत्र स्वामी कामेश्वरपुरी जी महाराज है । उन्हानें बताया कि हमें महाराज के दिए गए वचनों को पूरा करना है। मातृभूमि स्थल बखरिया में एक भव्य मंदिर का निर्माण करना है।इस श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता चंचल बाबा मोतिहारी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन गुड्डू बाबा ने किया ।इस श्रद्धांजलि सभा सह भंडारा सोमेश्वर नाथ पीठाधीश्वर ,महामंडलेश्व रवि शंकर गिरी जी महाराज,मनीष दास,रामशरण दास ।इस श्रद्धांजलि सभा में चनपटिया पूर्व विधायक प्रकाश राय,बेतिया कांग्रेस पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ,कांग्रेस पूर्व जिला पार्षद अभय शाही,भाजपा नेता राहुल कुमार,प्रभाकर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोतिहारी पवन राज तिवारी,आर पी सिंह,अनिल कुमार,सुशील जयसवाल,दिनेश चतुर्वेदी आदि सैकड़ों भक्त महामंडलेश्वर के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।बताते चले कि इस श्रद्धांजलि सभा में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।3
- 1008 कुंवारी कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, गूंजा “हर-हर महादेव शिव परिवार रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, रामलीला व प्रवचन का होगा आयोजन #Viral #Tags #KalashYatra #RudraMahayagya #HarHarMahadev #BettiahNews #Bairia #ReligiousEvent #BiharNews #SanatanDharma #DevotionalVibes #Mahadev #WestChamparan #TrendingNews1
- बेतिया के नगर थाना क्षेत्र स्थित सुप्रिया सिनेमा रोड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इंडियन बैंक की शाखा में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब सुबह बैंक खोलने पहुंचे सफाई कर्मी मणि कुमार ने अंदर से धुआं उठता देखा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत बैंक के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में बैंक के कुछ महत्वपूर्ण कागजात और वाउचर जलकर राख हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, लेकिन स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे नुकसान सीमित रहा। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी मनीष कुमार ने भी पुष्टि की कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। फिलहाल घटना के बाद बैंक में सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।1
- पश्चिमी चंपारण के नूतन प्रखंड स्थित मच्छरगामा चौक के बगल में छबीला यादव के इकलौते पुत्र राधेश्याम यादव का चाकू गोद कर हत्या अपने पिता के इकलौते पुत्र थे राधेश्याम1
- पोक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्तों के घर सुगौली पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार,नही हाजिर होने पर कुर्की जप्ती की होगी कार्रवाई।1
- बेतिया सुप्रिया रोड स्थित इंडियन बैंक में लगी भीषण आग दमकल के टीम ने आग पर पाया काबू1