Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पुल से, परिवारिक कल्ह से आजीज महिला ने अपने बच्चे के साथ गंडक नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने नदी से सकुशल निकला माँ बेटे को.
Anil shriwastav
नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पुल से, परिवारिक कल्ह से आजीज महिला ने अपने बच्चे के साथ गंडक नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने नदी से सकुशल निकला माँ बेटे को.
More news from बिहार and nearby areas
- वायरल वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई सनातन एवं भारतीय संस्कृति के लिए ख़तरनाक है1
- डिजिटल जर्नलिज्म कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करते हुए एसपी वैशाली शुभांक मिश्रा।1
- बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की आलोक कुमार मेहता ने की कड़ी निंदा, कहा --- सार्वजनिक रूप से माफी मांगे मंत्री , उजियारपुर (समस्तीपुर) उजियारपुर के विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने जनता दल यूनाइटेड के नेता व बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की है l आलोक कुमार मेहता ने कहा कि भगवान सिंह कुशवाहा का यह बयान न केवल निंदनीय है बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। यादव समाज इस देश और बिहार का एक सम्मानित, मेहनतकश, किसान और राष्ट्रवादी समाज है। इस समाज ने देश की आजादी से लेकर आज तक सेना, खेती, खेल, शिक्षा, राजनीति हर क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है। ऐसे गौरवशाली समाज के बारे में इस तरह की ओछी और अमर्यादित टिप्पणी करना उनकी संकीर्ण मानसिकता और सामंती सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती है, यहाँ सभी जाति-धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। संविधान हर किसी को बोलने की आजादी देता है लेकिन किसी को भी किसी समाज, जाति या धर्म को अपमानित करने की इजाजत नहीं देता। एक जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री को तो बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। उन्होंने मांग की कि भगवान सिंह कुशवाहा अपने इस शर्मनाक बयान पर बिहार की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और मुख्यमंत्री को भी ऐसे मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए जो समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। आलोक कुमार मेहता विधायक, उजियारपुर सह पूर्व मंत्री, बिहार सरकार !1
- अभियान बसेरा से भूमिहीन परिवारों में जगी नई उम्मीद, कुर्था में आवासीय जमीन के लिए आवेदन जमा1
- 2 अक्टूबर को फतेहपुर पंचायत भवन पर गूंजेगी ग्रामीण गरीबों की आवाज! खेग्रामस के बैनर तले होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन 2 अक्टूबर को फतेहपुर पंचायत भवन पर गूंजेगी ग्रामीण गरीबों की आवाज! खेग्रामस के बैनर तले होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन नमस्कार आप देख रहें है जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से राजेश कुमार वर्मा के साथ ताजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 अक्टूबर को फतेहपुर पंचायत भवन पर गूंजेगी ग्रामीण गरीबों की आवाज! अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा यानी खेग्रामस के बैनर तले बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने, सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को कानूनी अधिकार दिलाने, मजदूरों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने और काम के बदले उचित पारिश्रमिक देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता और भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बीडीओ और सीओ को लिखित सूचना दे दी है। वहीं, कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणनीति पर चर्चा की। बैठक के माध्यम से भूमिहीनों, पर्चाधारियों, सरकारी जमीन पर बसे परिवारों और ग्रामीण मजदूरों से बड़ी संख्या में फतेहपुर पंचायत भवन पहुंचने की अपील की गई है। अब देखना होगा कि 2 अक्टूबर का यह धरना-प्रदर्शन प्रशासन के सामने ग्रामीण गरीबों की समस्याओं को कितना मजबूती से उठाता है। ताजपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए देखते रहिए—जनक्रांति हिंदी न्यूज बुलेटिन ।1
- समस्तीपुर जिला के प्रसिद्ध विद्यालय समस्तीपुर के कर्पूरी ठाकुर के धरती1
- पटोरी क्लीन पटोरी बनाने के लिए जिला DPO ने सिंगल प्लास्टिक यूज मुक्त बनाने को लेकर चलाया अभियान। समस्तीपुर पटोरी नगर परिषद क्षेत्र को ग्रीन पटोरी क्लीन पटोरी बनाने के लिए जिला DPO ने सिंगल प्लास्टिक यूज मुक्त बनाने को लेकर चलाया अभियान। कई लोगों को हैंड बैग वितरण कर किया जागरूक। मौके पर नगर अध्यक्षा प्रियंका सुमन, EO अजय कुमार, BDO कुमुद रंजन, RJD नेता रामशंकर राय, पर्यावरण सेवी वशिष्ठ नारायण वशिष्ठ सहित अन्य कई लोग मौजूद।1
- ज्ञानेश कुमार पर घमासान! SIR विवाद के बीच इस्तीफे की मांग क्यों? जानिए पूरा मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर SIR विवाद और इस्तीफे की मांग ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। आखिर क्या हैं उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप? चुनाव आयोग का क्या पक्ष है? और सोशल मीडिया पर वायरल इस्तीफे की खबर की सच्चाई क्या है? इस वीडियो में जानिए ज्ञानेश कुमार से जुड़े पूरे विवाद की अहम बातें, SIR को लेकर उठे सवाल, विपक्ष के आरोप और चुनाव आयोग के पक्ष को। वीडियो में लगाए गए आरोपों और दावों को संबंधित पक्षों के कथन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस्तीफे से जुड़ी वायरल खबरों की आधिकारिक पुष्टि को भी अलग से स्पष्ट किया गया है।1
- खगड़िया की बेटी का समस्तीपुर में कत्ल: सबूत मिटाने को मेला घाट पर जलाया, 14 महीने बाद खुला राज! समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र से एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जलाने की बात बताई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला खानुआ गांव का है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को वीणा देवी को उनकी पुत्री पानो देवी की ससुराल से सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वीणा देवी अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचीं, जहां ससुराल वालों ने बताया कि उनकी पुत्री घर से भाग गई है। इसके बाद वीणा देवी ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पति अमित सहनी, ससुर हुलस सहनी और सास सुकुमरिया देवी को आरोपी बनाया गया था। उन पर मृतका की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर हुलस सहनी और सुकुमरिया देवी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए स्वीकारोक्ति बयान में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना के बाद मृतका के शव को चिमथा मेला घाट पर जला दिया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। बाइट:दलसिंहसराय एसडीपीओ,विवेक कुमार शर्मा1