*विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर सनातन समाज की अहम बैठक, सौंपी गई जिम्मेदारियां* रामप्रवेश गुप्ता आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को दुर्गा बाड़ी परिसर महुआडांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन समिती के अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया। *सूरज साहू ने किया संचालन, प्रमुख वक्ताओं ने भरा जोश* बैठक का कुशल संचालन बजरंग दल के पलामू विभाग के संयोजक सूरज साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान पलामू विभाग के विभाग प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल और महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता और इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और रूपरेखा संघ के खंड कार्यवाह देवानन्द प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई। *विभागों का हुआ बंटवारा, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी* आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, सुरक्षा व अनुशासन और सहयोग निधि संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टीमें बनाई गईं। अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की अटूट शक्ति का प्रदर्शन होगा। *बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व* इस अवसर पर महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पलामू विभाग के प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू, संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, विराट हिन्दू सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू, भाजपा मंडल के पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, पश्चिमी हिन्दू महासभा के चन्द्रशेखर प्रसाद, हिन्दू महासभा के मंत्री दिलीप प्रसाद, डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, वनवासी कल्याण केन्द्र लातेहार के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक, वनवासी कल्याण केन्द्र संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख राम कुमार सिंह, आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट अनाथ आश्रम के कमलेश यादव, जशवन्त यादव, विराट हिन्दू सम्मेलन के अर्जुन कुमार सिंह, मंगल सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, बिगन नगेसिया, मिडिया प्रभारी बंटी गुप्ता व सतीश कुमार आदि समेत काफी संख्या मे विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजक ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। *संकल्प के साथ बैठक का समापन* बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से जुटकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को जिले का अब तक का सबसे गौरवशाली और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।
*विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर सनातन समाज की अहम बैठक, सौंपी गई जिम्मेदारियां* रामप्रवेश गुप्ता आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को दुर्गा बाड़ी परिसर महुआडांड़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन समिती के अध्यक्ष संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया। *सूरज साहू ने किया संचालन, प्रमुख वक्ताओं ने भरा जोश* बैठक का कुशल संचालन बजरंग दल के पलामू विभाग के संयोजक सूरज साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान पलामू विभाग के विभाग प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल और महुआडांड़ हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वक्ताओं ने सनातन समाज की एकजुटता और इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह
भरा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और रूपरेखा संघ के खंड कार्यवाह देवानन्द प्रसाद द्वारा प्रस्तुत की गई। *विभागों का हुआ बंटवारा, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी* आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें मंच संचालन, प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, सुरक्षा व अनुशासन और सहयोग निधि संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए टीमें बनाई गईं। अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की अटूट शक्ति का प्रदर्शन होगा। *बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व* इस अवसर पर महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पलामू विभाग के प्रचारक व्यापक जी, जिला प्रचारक सतीश जी, पलामू विभाग के पर्यावरण संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, बजरंग दल के विभाग संयोजक सुरज साहू, संघ के खंड कार्यवाह देवानंद प्रसाद, सह खंड कार्यवाह रामप्रवेश गुप्ता, विराट हिन्दू सम्मेलन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक राजन साहू, भाजपा मंडल के पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल
अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष आनंद किशोर नाथ शाह, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव, पश्चिमी हिन्दू महासभा के चन्द्रशेखर प्रसाद, हिन्दू महासभा के मंत्री दिलीप प्रसाद, डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, वनवासी कल्याण केन्द्र लातेहार के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक बालेश्वर बड़ाईक, वनवासी कल्याण केन्द्र संजय कुमार सिंह, मंडल प्रमुख राम कुमार सिंह, आरपीएस सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट अनाथ आश्रम के कमलेश यादव, जशवन्त यादव, विराट हिन्दू सम्मेलन के अर्जुन कुमार सिंह, मंगल सोनी, आलोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, बिगन नगेसिया, मिडिया प्रभारी बंटी गुप्ता व सतीश कुमार आदि समेत काफी संख्या मे विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजक ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। *संकल्प के साथ बैठक का समापन* बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से जुटकर इस विराट हिंदू सम्मेलन को जिले का अब तक का सबसे गौरवशाली और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे।
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिछवानी निवासी कमिल टोप्पो पिता स्व. पंखरासियुस टोप्पो ने गांव के ही राजेंद्र कुमार मिंज उम्र 45 वर्ष, पिता लिबनिश मिंज की लाठी से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र मिंज अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित डीपाखोइर इलाके में टमाटर खरीदने गए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कमिल टोप्पो से हो गई, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कमिल टोप्पो ने राजेंद्र मिंज के सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि यह पूरी घटना उनकी नाबालिग बेटी के सामने हुई, जिससे वह सदमे में है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला को लेकर कमिल टोप्पो और राजेंद्र मिंज के बीच पहले से विवाद चल रहा था और अक्सर दोनों के बीच झड़प होती रहती थी। सोमवार को भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या जैसी वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं आरोपी कमिल टोप्पो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- गांव में ही इलाज की सुविधा: मझगांव पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ डुमरी (गुमला): डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत में मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रमुख जीवंती एक्का, डॉ. अलबेल केरकेट्टा एवं मुखिया ज्योति बेहर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे बताया गया कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से मझगांव पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में डॉ. भानु सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिससे दूर अस्पताल जाने की परेशानी कम होगी। उन्होंने केंद्र परिसर की साफ-सफाई एवं संरक्षण पर भी जोर दिया। डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि केंद्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, सामान्य बीमारियों का इलाज, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुखिया ज्योति बेहर ने कहा कि भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र परिसर का और विकास किया जाएगा। डॉ. भानु ने बताया कि केंद्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। #डुमरी #गुमला #स्वास्थ्यसेवा #आयुष्मानभारत #ग्रामीणस्वास्थ्य #JharkhandNews #GumlaNews1
- Post by Mr Kalyan Babu1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav2
- लातेहार, लातेहार:जिला मुख्यालय अंतर्गत करकट निवाशी मोहम्मद रहीश अंसारी ,पिता सादिक अंसारी के बेटा के सुन्नत (खतना )के शीलशिले से मिलादुन्नबी का शानदार प्रोग्राम का आगाज किया गया है|1
- छत्तीसगढ़ धर्मांतरण स्वतंत्र विधायक 2026 के विरोध में इस समाज ने उतरा सड़क पर और दिखाइए अपने प्रदर्शन1