logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे पंडरिया ब्लॉक का बहुत ही पुराना मंदिर जिसे लोग मां बम्हनदाई के नाम से जानते है यह मंदिर कछुआ आकार के पहाड़ों के ऊपर इस्थित है दूर से देखने पर ही पता चल पता है चैत्र और कुंवार में जोत जलाए जाते है

1 day ago
user_Paras Nishad
Paras Nishad
पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
1 day ago

हमारे पंडरिया ब्लॉक का बहुत ही पुराना मंदिर जिसे लोग मां बम्हनदाई के नाम से जानते है यह मंदिर कछुआ आकार के पहाड़ों के ऊपर इस्थित है दूर से देखने पर ही पता चल पता है चैत्र और कुंवार में जोत जलाए जाते है

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तुफैल ने किया भूपेश,दीपक बैज की साजिश को फेल, युवाओ से माफ़ी माँगो DCM विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट
    1
    तुफैल ने किया भूपेश,दीपक बैज की साजिश को फेल, युवाओ से माफ़ी माँगो DCM विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • अपनी प्रमुख मांगो को लेकर आज सभी सर्वेयर साथियों ने तहसील कार्यालय बजाग़ में तहसीलदार महोदय जी को अपना ज्ञापन सौंपा
    3
    अपनी प्रमुख मांगो को लेकर आज सभी सर्वेयर साथियों ने तहसील कार्यालय बजाग़ में तहसीलदार महोदय जी को अपना ज्ञापन सौंपा
    user_Jinendra sahu
    Jinendra sahu
    Online Share Trading Center बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर, महंगी बिजली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बोदरी वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस का घर-घर जनअभियान शुरू शुक्रवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा कांग्रेस कमेटी के बोदरी मंडल से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर / नगर पालिका परिषद बोदरी। स्मार्ट मीटर, बढ़ती बिजली दरों एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद कर रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिलों और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रहे हैं। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 के वर्तमान पार्षद श्री रोहित साहू द्वारा किया गया। अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा सुनील साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिवाकर दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज वर्मा, युवा नेता राहुल भारद्वाज, मालिकराम ध्रुवंशी, पवन दीक्षित, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। सुनील साहू ने कहा— जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा सुनील साहू ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन से जुड़ा जनहित का विषय है। लगातार बढ़ती बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों का व्यवसाय तथा आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सुनील साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट बिजली हाफ योजना से लाखों परिवारों को राहत मिलती थी, लेकिन आज बढ़ते बिजली बिलों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इस योजना को पुनः लागू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि— 1. बिजली दरों में की गई सभी बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए। 2. कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना पुनः लागू की जाए। 3. स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं को सामान्य मीटर का विकल्प दिया जाए। 4. स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की उच्चस्तरीय जांच कर अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस की जाए। 5. अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक लगाई जाए। 6. उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 7. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सुनील साहू ने कहा कि यह केवल बिजली का मुद्दा नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। कांग्रेस जनता की इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जब तक स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बिजली दरों में राहत नहीं मिलेगी और अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं होगी, तब तक कांग्रेस के मंडल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।
    1
    स्मार्ट मीटर, महंगी बिजली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बोदरी वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस का घर-घर जनअभियान शुरू
शुक्रवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा कांग्रेस कमेटी के बोदरी मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 
बिलासपुर / नगर पालिका परिषद बोदरी। स्मार्ट मीटर, बढ़ती बिजली दरों एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद कर रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिलों और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रहे हैं।
इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 के वर्तमान पार्षद श्री रोहित साहू द्वारा किया गया। अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा  सुनील साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिवाकर दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज वर्मा, युवा नेता राहुल भारद्वाज, मालिकराम ध्रुवंशी, पवन दीक्षित, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया।
सुनील साहू ने कहा—
जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा सुनील साहू ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन से जुड़ा जनहित का विषय है। लगातार बढ़ती बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों का व्यवसाय तथा आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
सुनील साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट बिजली हाफ योजना से लाखों परिवारों को राहत मिलती थी, लेकिन आज बढ़ते बिजली बिलों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इस योजना को पुनः लागू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने सरकार से मांग की कि—
1. बिजली दरों में की गई सभी बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए।
2. कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना पुनः लागू की जाए।
3. स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं को सामान्य मीटर का विकल्प दिया जाए।
4. स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की उच्चस्तरीय जांच कर अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस की जाए।
5. अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
6. उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
7. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सुनील साहू ने कहा कि यह केवल बिजली का मुद्दा नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। कांग्रेस जनता की इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जब तक स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बिजली दरों में राहत नहीं मिलेगी और अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं होगी, तब तक कांग्रेस के मंडल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी
    1
    CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी
CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा शिविर स्थल, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश डिंडौरी, 07 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को विकासखंड अमरपुर पहुंचा, जहां ग्राम सिधौली में आयोजित होने वाले अभियान के शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का शुभारंभ सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके। इसके बाद कलेक्टर ने स्थानीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत सिधौली से शुरू होने वाला यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, विकास कार्यों की समीक्षा करने, जनसंवाद स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
    1
    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: कलेक्टर ने सिधौली पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
शिविर स्थल, विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
डिंडौरी, 07 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के शुभारंभ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को विकासखंड अमरपुर पहुंचा, जहां ग्राम सिधौली में आयोजित होने वाले अभियान के शिविर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का शुभारंभ सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से हो सके।
इसके बाद कलेक्टर ने स्थानीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत सिधौली से शुरू होने वाला यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, विकास कार्यों की समीक्षा करने, जनसंवाद स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का शातिर खेल! पेट्रोल भरवाकर दिखाता था नकली भुगतान, नंबर प्लेट छिपाकर दो बार उड़ाया ₹6,100 का पेट्रोल; 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाले शातिर युवक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी कार की नंबर प्लेट को काली पट्टी से ढककर पेट्रोल पंप पहुंचता था और क्यूआर कोड से भुगतान करने का झांसा देकर नकली भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला दर्रामुड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का है। संचालक अमित कुमार गुप्ता ने 31 जुलाई को थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले करीब दो माह में एक युवक मारुति सुजुकी बलेनो कार से दो बार पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुआ। पहली घटना 7 जून की रात करीब 10:24 बजे हुई, जब आरोपी ने 2,500 रुपये का पेट्रोल भरवाया। दूसरी बार 25 जुलाई की रात करीब 12:09 बजे आरोपी ने 3,600 रुपये का पेट्रोल लिया। दोनों बार आरोपी ने क्यूआर कोड से भुगतान करने की बात कही और मोबाइल में फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर कर्मचारियों को झांसा दिया। इस तरह पेट्रोल पंप को कुल 6,100 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के साथ-साथ आसपास के मार्गों और झलमला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में पुलिस को आरोपी की कार की कुछ खास पहचान मिली। कार की आगे-पीछे की नंबर प्लेट काली पट्टी से ढकी थी। बाईं ओर काले रंग का दर्पण कवर, दाईं ओर सफेद-काले रंग का दर्पण कवर और डिक्की के पास क्षतिग्रस्त प्लास्टिक की मरम्मत का निशान था। इन्हीं विशेष पहचान के आधार पर पुलिस ने सीजी-13-एक्यू-2394 नंबर की बलेनो कार को चिन्हित किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कार की पहचान कराई गई, तो उन्होंने घटना में इसी वाहन के इस्तेमाल की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक मयंक शर्मा (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-02, बावलीकुआं, श्रमिक स्कूल के पीछे, थाना कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलेनो कार और उसके दस्तावेज जब्त किए। विवेचना में धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस भी जोड़ी गई। आरोपी मयंक शर्मा को 6 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला फर्जी भुगतान का राज जूटमिल पुलिस की तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से विश्लेषण और वाहन की विशिष्ट पहचान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस की कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया कि ऑनलाइन भुगतान का केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि करना पेट्रोल पंप संचालकों के लिए भारी पड़ सकता है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी और छलपूर्वक संपत्ति हड़पने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी विश्लेषण के जरिए ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    2
    फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का शातिर खेल! पेट्रोल भरवाकर दिखाता था नकली भुगतान, नंबर प्लेट छिपाकर दो बार उड़ाया ₹6,100 का पेट्रोल; 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाले शातिर युवक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी कार की नंबर प्लेट को काली पट्टी से ढककर पेट्रोल पंप पहुंचता था और क्यूआर कोड से भुगतान करने का झांसा देकर नकली भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला दर्रामुड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का है। संचालक अमित कुमार गुप्ता ने 31 जुलाई को थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले करीब दो माह में एक युवक मारुति सुजुकी बलेनो कार से दो बार पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुआ।
पहली घटना 7 जून की रात करीब 10:24 बजे हुई, जब आरोपी ने 2,500 रुपये का पेट्रोल भरवाया। दूसरी बार 25 जुलाई की रात करीब 12:09 बजे आरोपी ने 3,600 रुपये का पेट्रोल लिया। दोनों बार आरोपी ने क्यूआर कोड से भुगतान करने की बात कही और मोबाइल में फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर कर्मचारियों को झांसा दिया। इस तरह पेट्रोल पंप को कुल 6,100 रुपये की आर्थिक क्षति हुई।
शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 429/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप के साथ-साथ आसपास के मार्गों और झलमला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में पुलिस को आरोपी की कार की कुछ खास पहचान मिली। कार की आगे-पीछे की नंबर प्लेट काली पट्टी से ढकी थी। बाईं ओर काले रंग का दर्पण कवर, दाईं ओर सफेद-काले रंग का दर्पण कवर और डिक्की के पास क्षतिग्रस्त प्लास्टिक की मरम्मत का निशान था।
इन्हीं विशेष पहचान के आधार पर पुलिस ने सीजी-13-एक्यू-2394 नंबर की बलेनो कार को चिन्हित किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कार की पहचान कराई गई, तो उन्होंने घटना में इसी वाहन के इस्तेमाल की पुष्टि की।
इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक मयंक शर्मा (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-02, बावलीकुआं, श्रमिक स्कूल के पीछे, थाना कोतवाली रायगढ़ से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बलेनो कार और उसके दस्तावेज जब्त किए। विवेचना में धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस भी जोड़ी गई।
आरोपी मयंक शर्मा को 6 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला फर्जी भुगतान का राज
जूटमिल पुलिस की तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के बारीकी से विश्लेषण और वाहन की विशिष्ट पहचान के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस की कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया कि ऑनलाइन भुगतान का केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि करना पेट्रोल पंप संचालकों के लिए भारी पड़ सकता है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि धोखाधड़ी और छलपूर्वक संपत्ति हड़पने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी विश्लेषण के जरिए ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।
सीजी क्राइम रिपोर्टर
प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.