बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधिगण के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु मीटिंग एवं पोश एक्ट के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अगस्त 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सचिव समीक्षा गौतम ने बताया कि इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से दिनांक 12 सितम्बर 2026 को किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावों से संबंधित क्लेम के विवाद, एनआई एक्ट धारा 138, धन वसूली के सभी प्रकार के विवाद एवं वसूली के लंबित प्रकरणों सहित गृहकर के विवाद, स्थानीय निकायों द्वारा वसूली से संबंधित सभी प्रकार के विवाद, सभी प्रकार के राजस्व विवाद तथा अन्य सभी प्रकार के सिविल विवाद, उपभोक्ता विवाद, जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद एवं अन्य राजीनामा योग्य विवादों का निस्तारण किया जावेगा। सचिव समीक्षा गौतम ने बैंक व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समय सीमा में अपनी-अपनी बैंक शाखाओं के प्री-लिटीगेशन प्रकरणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जारी नोटिसों की तामील समय पर हो सके। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में संबंधित बैंक शाखा में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे अधिकाधिक पक्षकार अपने प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करवाकर उनका निस्तारण करवा सकें। इस दौरान जागरूकता शिविर का आयोजन कर सचिव समीक्षा गौतम एवं पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधिगण को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। आयोजित मीटिंग एवं शिविर में जिला अग्रणी प्रबंधक प्रदीप कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा से मुकेश मीना, रजनीश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से हरिप्रसाद मीना अमृतलाल, ललित कुमार मीना, बैंक ऑफ इण्डिया से तेजराम मीना, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से अनमोल अंगरीश, इण्डियन ओवरसीज बैंक से दीवान सिंह मीना, यूको बैंक से दूलीसिंह मीना, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया से सुजालाल, राजस्थान ग्रामीण बैंक से प्रदीपपाल सिंह, मनोज कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया से हंसराज मीना, धनपाल गौतम, इंडसइंड बैंक से अवतारलाल गुर्जर, पंजाब नेशनल बैंक से रोहित नामा, वरूण गुप्ता, यस बैंक से नितेश शर्मा, कैनरा बैंक से भागचन्द मीना, आईडीबीआई बैंक से ऐश्वर्य कांजोलिया, पंजाब सिंध बैंक से प्यार सिंह गुर्जर, बंधन बैंक से देवीसिंह नरूका, हीरो फिनकॉर्प से दिलीप सिंह तथा श्रीराम फाईनेन्स से नितेश सैनी उपस्थित रहें।

- चारभुजा नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भक्तों को कराया भोजन सारसोप। कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर में बुधवार को पांचाल परिवार की ओर से भगवान शिव का रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए रुद्राभिषेक में भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। पांचाल परिवार के सदस्यों सहित धर्मप्रेमी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। पांचाल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।2
- खंडार : सरकार स्कूलों में फोटो विडियो की मना के आदेश दिए वहीं वाहन में सवार छात्र छात्राओं लटकर वाहन नियमों अवहेलना #janhitaawajnews #breakingnews #khandar #cogres #rajasthannews1
- उनियारा शहर में भारी बरसात के दौरान न्यू मार्केट में भरा पानी उनियारा शहर में मंगलवार शाम को तेज बरसात का दौर शुरू हुआ, जो लगभग एक घंटे तक चलता रहा । तेज बरसात होने से न्यू मार्केट सहित निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे राहगीरो व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं गलवा बांध सहित जलाशयों में पानी की आवक शुरू हो गई।1
- स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। स्लग : रिमझिम बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हेडलाइन : रिमझिम बारिश के बीच हर्षोल्लास से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, तीन स्थानों से निकला जुलूस श्योपुर। शहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिमझिम बारिश के बीच शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाले गए। बारिश के बावजूद समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे शहर में धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पहला जुलूस वार्ड क्रमांक 22 स्थित करबला रोड के मदरसा फारुकिया पीर मजार से निकाला गया। दूसरा जुलूस वार्ड क्रमांक एक स्थित मदरसा फदनपुरा से और तीसरा जुलूस गांधी नगर स्थित मदरसे से निकाला गया। तीनों जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। करबला रोड और फदनपुरा से निकले दोनों जुलूस छारबाग, टीला मोहल्ला, बोहरा बाजार, सुबात चौराहा और मुख्य बाजार होते हुए पटेल चौक पहुंचे। इस दौरान गांधी नगर से निकला जुलूस भी पटेल चौक पहुंचकर इन जुलूसों में शामिल हो गया। इसके बाद जुलूस जय स्तंभ होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां से गांधी नगर वाला जुलूस वापस अपने स्थान की ओर रवाना हो गया, जबकि दोनों अन्य जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर लौट गए। जुलूस में ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट और घोड़ों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे बच्चे लोगों का ध्यान खींच रहे थे। रिमझिम बारिश के बीच भी बच्चे और समाजजन पूरे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे। जुलूस के मार्ग में लोगों की मौजूदगी रही और कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। जुलूस के समापन के बाद शहर के विभिन्न मदरसों में सीरतुन्नबी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश, भाईचारे, मानवता और आपसी सद्भाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसों में बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई। रिमझिम बारिश के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और पूरे आयोजन के दौरान हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।3
- विजयपुर की जनपद पंचायत ग्राम पंचायत उपचा में रपटा पुलिया निर्माण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने बाबत ग्राम पंचायत उपचा में रपटा पुलिया निमार्ण जंगल वाले रास्ते पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है लागत 1498000 रुपए2
- लालसोट: झूला महोत्सव की शारदा पूजन से हुई शुरुआत, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे हजारों दर्शक डीडवाना में सीताराम जी महाराज झूला महोत्सव का भव्य आगाज लालसोट के डीडवाना में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव का मंगलवार देर रात भव्य शुभारंभ हुआ। सीताराम जी महाराज के शारदा पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नेहरू शाला खेल मैदान में बाहर से आए कलाकारों ने फिल्मी, राजस्थानी और धार्मिक गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में डीडवाना सहित दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर और जयपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। झूला कमेटी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- मतदान जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर दिलाई शपथ बामनवास: नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-5 पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजल जैन ने सभी लाभार्थियों को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। सीडीपीओ राजेश कुमार मीणा एवं एलएस रेनू मैडम के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।4
- श्योपुर के बस स्टैंड पर एक युवक के साथ शरारती तत्वों ने की जमकर मारपीट, खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1