तहसील परिसर से सरकारी वाहन चोरी का प्रयास, कर्मचारियों ने आरोपी को दबोचा उरई (जालौन)। नई तहसील उरई परिसर में शुक्रवार शाम नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन को चोरी कर ले जाने का प्रयास कर्मचारियों की सतर्कता से नाकाम हो गया। आरोपी दूसरी चाबी से सरकारी वाहन स्टार्ट कर उसे लेकर जाने की कोशिश कर रहा था। कर्मचारियों ने मुख्य गेट के पास उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार नई तहसील परिसर में नायब तहसीलदार को उपलब्ध सरकारी वाहन UP-92-G-0353 खड़ा था। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर दूसरी चाबी की मदद से वाहन स्टार्ट कर उसे लेकर जाने लगा। वाहन चालक एवं नाजिरती अनुभाग में तैनात चपरासी दिनेश कुमार को संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मुख्य गेट के पास वाहन को रुकवा लिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ हाथापाई भी हुई। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के संबंध में दिनेश कुमार ने कोतवाली उरई में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी वाहन चोरी के प्रयास की घटना से तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
तहसील परिसर से सरकारी वाहन चोरी का प्रयास, कर्मचारियों ने आरोपी को दबोचा उरई (जालौन)। नई तहसील उरई परिसर में शुक्रवार शाम नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन को चोरी कर ले जाने का प्रयास कर्मचारियों की सतर्कता से नाकाम हो गया। आरोपी दूसरी चाबी से सरकारी वाहन स्टार्ट कर उसे लेकर जाने की कोशिश कर रहा था। कर्मचारियों ने मुख्य गेट के पास उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार नई तहसील परिसर में नायब तहसीलदार को उपलब्ध सरकारी वाहन UP-92-G-0353 खड़ा था। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर दूसरी चाबी की मदद से वाहन स्टार्ट कर उसे लेकर जाने लगा। वाहन चालक एवं नाजिरती अनुभाग में तैनात चपरासी दिनेश कुमार को संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मुख्य
गेट के पास वाहन को रुकवा लिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ हाथापाई भी हुई। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के संबंध में दिनेश कुमार ने कोतवाली उरई में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अकेले वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी वाहन चोरी के प्रयास की घटना से तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
- विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विकास कार्यों को पूरा करने के दिये निर्देश विकास खण्ड जालौन के ग्राम पहाड़पुरा पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी नई गति *तालाबों के सौंदर्यीकरण, पानी की टंकी तक सड़क निर्माण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के दिए निर्देश* जालौन। जनपद के ग्राम पहाड़पुरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में स्थित दो बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव के दोनों तालाबों का वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही पेयजल टंकी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति हेतु भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पंचायत भवन के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही जनसेवाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने पूछा कि जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य शासकीय सेवाएं समयबद्ध रूप से मिल रही हैं या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि पंचायत भवन के माध्यम से अधिकांश छोटे-बड़े कार्य आसानी से संपन्न हो रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं।जिलाधिकारी ने ग्राम स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया। परिसर में पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध होने पर उन्होंने वहां नियमित साप्ताहिक बाजार संचालित किए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही समिति परिसर में बंद पड़ी दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर छोटे उद्यमियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्थानीय रोजगार के अवसरों का सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, एआर कोऑपरेटिव शिव कुमार ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कबर बिज्जू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक खेत से तीन कबर बिज्जू पकड़े गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से सरमन कुशवाहा के खेत में छह से सात कबर बिज्जू घूमते हुए देखे जा रहे थे। यह खेत गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित है। इन वन्यजीवों की मौजूदगी से ग्रामीणों, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से तीन कबर बिज्जू को सुरक्षित पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।1
- जालौन में ध्वस्त होंगी फाटक में स्थित दुकानें मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित फाटक में स्थित दुकानों से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल करीब दो महीने पहले इन दुकानों को न्यायालय के आदेश पर सीज कर दिया गया था और आज़ मजिस्ट्रेट ने स्थलीय निरीक्षण किया है1
- कोंच,ताजिया अध्यक्ष मुस्तकीम मंसूरी चंदकुआ कमेटी की ओर से 4 और 5 तारीख को चेहल्लुम मनाने की सभी तजियेदारो की ओर से अपील की ताजिया अध्यक्ष मुस्तकीम मंसूरी चंदकुआ कमेटी की ओर से 4 और 5 तारीख को चेहल्लुम मनाने की सभी तजियेदारो की ओर से अपील की1
- Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!1
- जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर एक ई-रिक्शा पर अचानक सांप चढ़ गया। यात्री सीट पर बैठे थे। उसी बीच सांप दिखाई दे गया। इस घटना से ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर लगभग 1 बजे हुई इस घटना के बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत ई-रिक्शा छोड़ दिया। सांप के ई-रिक्शा पर होने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे हैरान रह गए। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए ई-रिक्शा से सांप को सुरक्षित हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका और जाम खुल गया।1
- *कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलीमनोहर में बच्चों ने सोशल मीडिया की लत पर दिया प्रेरणादायक संदेश* जालौन।नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर में संचालित कम्पोजिट कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन के कक्षा पाँच के बच्चों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया गया। बच्चों को सोशल मीडिया की लत से बचने के लिए जागरूक करना था। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय करते हुए यह संदेश दिया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनियंत्रित उपयोग बच्चों का बहुमूल्य समय नष्ट करता है। इससे पढ़ाई, एकाग्रता, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों ने अपने संवादों के माध्यम से यह भी बताया कि मोबाइल की दुनिया में खोने के बजाय यदि विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई, खेलकूद, पुस्तक पठन, रचनात्मक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताएँ, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सही आदतें और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करेंगे, उसकी लत से दूर रहेंगे और अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।1
- उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी। उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।2