टप्पल क्षेत्र में खेत से मिट्टी चोरी का आरोप पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया l जमीन से मिट्टी चोरी का आरोप, तीन नामजद के खिलाफ कार्रवाई की मांग थाना टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर में एक व्यक्ति ने अपनी कृषि भूमि से मिट्टी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लालित पुत्र सोमवीर सिंह निवासी गांव हामिदपुर थाना टप्पल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ समय से गांव से बाहर था। 24 फरवरी 2026 को जब वह अपनी जमीन देखने गया था, तब सब कुछ सामान्य था। लेकिन 6 मार्च 2026 को दोबारा खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी करीब 2.5 बीघा जमीन में लगभग 6 फुट गहरा गड्ढा कर मिट्टी निकाल ली गई है। पीड़ित का आरोप है कि यह कार्य गांव मेरे ताऊ. जीत सिंह पुत्रछिद्दा के बेटे नरेंद्र, गजेंद्र व लाल पुत्रजीत सिंह निवासी हामिदपुर द्वारा किया गया है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी चोरी कर नुकसान पहुंचाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के रूप में उपनिरीक्षक सगुन सोम को नियुक्त किया गया है।

- Post by KRANTKARI Khabar1
- कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..1
- इगलास : कोतवाली क्षेत्र में मुहरैनी मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से गांव हस्तपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुहरैनी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायणी देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार रोहताश को भी नशे की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Mukesh Agrawal पत्रकार1
- सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।3
- खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक Ritz Suzuki कार पर पलटा कार में बैठे दो लोग बाल बाल बच्चे, बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी हैं कार सवार लोग शराब के नशे में बताया जा रहा है ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंची खुर्जा गेट चौकी पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को लिया हिरासत में भेजा नगर कोतवाली।1
- हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।1
- सासनी कोतवाली चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे। वह कोतवाली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीकम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घायल टीकम के साथी उन्हें तुरंत अपने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने टीकम का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।3