बांदा में हाई स्कूल परिणाम घोषित नैंसी कश्यप बनी जिला टॉपर बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी नतीजों में बांदा जिले का कुल परिणाम 89.00 प्रतिशत रहा। जिले से कुल 23,188 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस वर्ष जिले में नैन्सी कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 575 अंक (95.83%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वह भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता नेटवर्क मार्केटिंग का कार्य करते हैं। इसी विद्यालय की दीपा सिंह ने 573 अंक (95.80%) प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता एक निजी स्कूल में अध्यापक हैं। वहीं प्राची सिंह ने 570 अंक (95.00%) हासिल कर तीसरा स्थान पाया। वह इंटरमीडिएट तिंदवारा, बांदा की छात्रा हैं। इसके अलावा आशुतोष और राधिका गुप्ता ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया। इस वर्ष बांदा जिले का कोई भी परीक्षार्थी राज्य की टॉप-10 सूची में स्थान नहीं बना सका। फिर भी जिले की टॉप-10 सूची में भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के चार छात्रों ने जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बाइट-1: नैन्सी कश्यप (जिला टॉपर)“मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हूं। नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन से यह संभव हो पाया।” बाइट-2: दीपा सिंह (द्वितीय स्थान)“मेहनत और अनुशासन मेरी सफलता की कुंजी रहे। आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रखूंगी।”

- Post by JSB NEWS UP1
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन दिया जाता है। इस योजना से लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।10 LAKH LOAN BIG NEWS1
- Post by Mr_shyamu _kumar1
- मौदहा (हमीरपुर)। बिंवार थाना क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव कुनेहटा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रुकमिन अपने घर में खाना बना रही थीं। खाना बनाने के बाद उन्होंने तेल से भरी कड़ाही को चूल्हे से उतारकर नीचे रख दिया। इसी दौरान उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र श्रेयांश खेलते-खेलते अचानक कड़ाही के पास पहुंच गया और असंतुलित होकर उसमें गिर पड़ा। गर्म तेल के संपर्क में आते ही मासूम बुरी तरह झुलस गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार मासूम के दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल बच्चे की हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है और उसे आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।2
- विद्युत विभाग कटरा चंदला विधानसभा मुख्यमंत्री सड़क योजना करवा ना बनवाने का कार्य चल रहा है1
- थाना दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण, एसडीएम कोर्ट, शौचालय, पानी आदि जगहों का किया बारीकी से निरीक्षण, साफ सफाई व्यवस्था में जाहिर की नाराजगी, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, औचक निरीक्षण के दौरान परिसर में मचा रहा हड़कंप, मामला मौदहा तहसील का।4
- नमस्कार,न्यूज़ टाइम बाँदा में आपका स्वागत है, खबर बाँदा से है, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए गाजीपुर की एक दिल दहला देने वाली घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि गाजीपुर के करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में नाबालिग निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महासभा ने इस पूरे मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, सुरक्षा और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।3
- Post by JSB NEWS UP1
- माननीय अध्यक्ष महोदय मसौदा ना दो बढ़िया कालिंजर से हमने 12 बीघा खेत में प्लांट लगता दिया है जिससे सरकार को विकास करने में सहायता प्राप्त धन्यवाद1