logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली। नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार। आपको बता दे पूरा मामला जनपद शामली के थाना कैराना क्षेत्र का हैं जहाँ थाना कैराना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर फोन पर संपर्क करने, फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थाना कैराना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के घर से चले जाने के संबंध में उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में ग्राम घिस्सुगढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र जयभगवान पर नाबालिग से फोन पर संपर्क कर शादी का झांसा देने तथा फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार निवासी ग्राम घिस्सुगढ़ थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग बालिका से जुड़े संवेदनशील मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार एवं कैराना पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

22 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

शामली। नाबालिग को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार। आपको बता दे पूरा मामला जनपद शामली के थाना कैराना क्षेत्र का हैं जहाँ थाना कैराना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर फोन पर संपर्क करने, फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थाना कैराना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के घर से चले जाने के संबंध में उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में ग्राम घिस्सुगढ़ निवासी अमित कुमार पुत्र जयभगवान पर नाबालिग से फोन पर संपर्क कर शादी का झांसा देने तथा फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार निवासी ग्राम घिस्सुगढ़ थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग बालिका से जुड़े संवेदनशील मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार एवं कैराना पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

More news from Shamli and nearby areas
  • नियोग पर चर्चा😡🤔 अश्लील समाजी हैं ये ना कि आर्य समाजी 😂🤣नियोग पर चर्चा😡🤔 अश्लील समाज 😂🤣 नियोग पर चर्चा😡🤔 अश्लील समाजी हैं ये ना कि आर्य समाजी 😂🤣नियोग पर चर्चा😡🤔 अश्लील समाज 😂🤣
    1
    नियोग पर चर्चा😡🤔 
अश्लील समाजी हैं ये ना कि आर्य समाजी 😂🤣नियोग पर चर्चा😡🤔 
अश्लील समाज 😂🤣
नियोग पर चर्चा😡🤔 
अश्लील समाजी हैं ये ना कि आर्य समाजी 😂🤣नियोग पर चर्चा😡🤔 
अश्लील समाज 😂🤣
    user_जमीनी दर्पण
    जमीनी दर्पण
    Local News Reporter Un, Shamli•
    23 hrs ago
  • चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित अभियुक्तों को 12 घंटे में किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों पर संगठित गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने तथा भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के आरोप से संबंधित मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना चरथावल पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम-2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौ. गुफरान (45), मौ. सूफियान (56) और सोनू उर्फ शादाब (30) को कस्बा चरथावल से नहर के रास्ते कुटेसरा मोड़ नहर पुल के पास से करीब 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ग्राम कसौली के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल प्रकाश चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के 3 वांछित अभियुक्तों को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों पर संगठित गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने तथा भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के आरोप से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना चरथावल पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम-2021 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौ. गुफरान (45), मौ. सूफियान (56) और सोनू उर्फ शादाब (30) को कस्बा चरथावल से नहर के रास्ते कुटेसरा मोड़ नहर पुल के पास से करीब 12:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ग्राम कसौली के निवासी हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई बताया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल प्रकाश चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्जी दस्तावेज़ और झूठे मुकदमों के आरोप में राबिया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज व झूठे मुकदमे के आरोप में राबिया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर षड्यंत्र रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक बताकर इस्तेमाल करने, झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा वादी को गंभीर अपराध में फंसाने के प्रयास के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला राबिया पत्नी अनीस निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर है। पुलिस ने उसे बुधवार को उसके मकान से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर 14 अगस्त 2026 को थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। मुकदमे के वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में उनके परिवार ने जड़ौदा अड्डे पर करीब 1775 गज का प्लॉट बनवाया था। वादी के अनुसार शहर में निवास होने के कारण जमीन लंबे समय तक खाली रही। आरोप है कि वर्ष 2017 के बाद कुछ लोगों ने उक्त संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया और वर्ष 2022 में गेट का ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। वादी ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी, जिसके बाद राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी का आरोप है कि इसके बाद उसके और उसके भाइयों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराने के प्रयास किए गए। वादी के अनुसार तेजाब डालने, दुष्कर्म, गोली चलाने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें की गईं, लेकिन विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं के बाद मामले में राहत नहीं मिली। वादी के मुताबिक बाद में एससी-एसटी न्यायालय के आदेश के आधार पर मंसूरपुर थाने में राबिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि न्यायालय ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक लगातार झूठे प्रार्थना पत्र देकर वादी को सात वर्ष से अधिक की सजा वाले अपराध में फंसाने का प्रयास किए जाने को गंभीरता से लिया। पुलिस ने गिरफ्तार राबिया के खिलाफ दर्ज मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ मंसूरपुर थाने में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व में मामले दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज आठवां मुकदमा बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशन सिंह, महिला हेड कांस्टेबल बीना तथा महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल रहीं। वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। BYTE = सलमान खान ( मुकदमा वादी )
    1
    फर्जी दस्तावेज़ और झूठे मुकदमों के आरोप में राबिया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज व झूठे मुकदमे के आरोप में राबिया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर मंसूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर षड्यंत्र रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक बताकर इस्तेमाल करने, झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा वादी को गंभीर अपराध में फंसाने के प्रयास के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला राबिया पत्नी अनीस निवासी ग्राम जड़ौदा, थाना मंसूरपुर है। पुलिस ने उसे बुधवार को उसके मकान से हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर 14 अगस्त 2026 को थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
मुकदमे के वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में उनके परिवार ने जड़ौदा अड्डे पर करीब 1775 गज का प्लॉट बनवाया था। वादी के अनुसार शहर में निवास होने के कारण जमीन लंबे समय तक खाली रही। आरोप है कि वर्ष 2017 के बाद कुछ लोगों ने उक्त संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया और वर्ष 2022 में गेट का ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। वादी ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी, जिसके बाद राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वादी का आरोप है कि इसके बाद उसके और उसके भाइयों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मुकदमे दर्ज कराने के प्रयास किए गए। वादी के अनुसार तेजाब डालने, दुष्कर्म, गोली चलाने और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायतें की गईं, लेकिन विभिन्न न्यायिक प्रक्रियाओं के बाद मामले में राहत नहीं मिली।
वादी के मुताबिक बाद में एससी-एसटी न्यायालय के आदेश के आधार पर मंसूरपुर थाने में राबिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि न्यायालय ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक लगातार झूठे प्रार्थना पत्र देकर वादी को सात वर्ष से अधिक की सजा वाले अपराध में फंसाने का प्रयास किए जाने को गंभीरता से लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार राबिया के खिलाफ दर्ज मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ मंसूरपुर थाने में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व में मामले दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज आठवां मुकदमा बताया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशन सिंह, महिला हेड कांस्टेबल बीना तथा महिला कांस्टेबल मोनिका शामिल रहीं। वादी मोहम्मद सलमान खान ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
BYTE = सलमान खान ( मुकदमा वादी )
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 मुजफ्फरनगर में होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार तेज! 🪧🔥 समाजवादियों ने फाड़े इंडिया गठबंधन के बायकॉट वाले होर्डिंग, दोनों पक्ष आमने-सामने मुजफ्फरनगर में इंडिया गठबंधन के बायकॉट को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स पर सियासी विवाद बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध जताते हुए शहर में लगे कई होर्डिंग फाड़ दिए। सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी छिपाने के लिए इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। दूसरी ओर, होर्डिंग लगाने वाले राजेश गोयल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टर जनहित में लगाए गए हैं। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जो उनके अनुसार सनातन धर्म को नहीं मानते। 📍 होर्डिंग विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और मुजफ्फरनगर का सियासी माहौल गरमा गया है। 🚨 मुजफ्फरनगर में होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार तेज! 🪧🔥 समाजवादियों ने फाड़े इंडिया गठबंधन के बायकॉट वाले होर्डिंग, दोनों पक्ष आमने-सामने मुजफ्फरनगर में इंडिया गठबंधन के बायकॉट को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स पर सियासी विवाद बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध जताते हुए शहर में लगे कई होर्डिंग फाड़ दिए। सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी छिपाने के लिए इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। दूसरी ओर, होर्डिंग लगाने वाले राजेश गोयल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टर जनहित में लगाए गए हैं। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जो उनके अनुसार सनातन धर्म को नहीं मानते। 📍 होर्डिंग विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और मुजफ्फरनगर का सियासी माहौल गरमा गया है।
    1
    🚨 मुजफ्फरनगर में होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार तेज! 🪧🔥
समाजवादियों ने फाड़े इंडिया गठबंधन के बायकॉट वाले होर्डिंग, दोनों पक्ष आमने-सामने
मुजफ्फरनगर में इंडिया गठबंधन के बायकॉट को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स पर सियासी विवाद बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध जताते हुए शहर में लगे कई होर्डिंग फाड़ दिए।
सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी छिपाने के लिए इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
दूसरी ओर, होर्डिंग लगाने वाले राजेश गोयल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टर जनहित में लगाए गए हैं। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जो उनके अनुसार सनातन धर्म को नहीं मानते।
📍 होर्डिंग विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और मुजफ्फरनगर का सियासी माहौल गरमा गया है।

🚨 मुजफ्फरनगर में होर्डिंग को लेकर सियासी तकरार तेज! 🪧🔥
समाजवादियों ने फाड़े इंडिया गठबंधन के बायकॉट वाले होर्डिंग, दोनों पक्ष आमने-सामने
मुजफ्फरनगर में इंडिया गठबंधन के बायकॉट को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स पर सियासी विवाद बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध जताते हुए शहर में लगे कई होर्डिंग फाड़ दिए।
सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि पार्टी सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी छिपाने के लिए इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
दूसरी ओर, होर्डिंग लगाने वाले राजेश गोयल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पोस्टर जनहित में लगाए गए हैं। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी एक राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि उन लोगों से है जो उनके अनुसार सनातन धर्म को नहीं मानते।
📍 होर्डिंग विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और मुजफ्फरनगर का सियासी माहौल गरमा गया है।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थानाक्षे्त्र भोपा के अन्तर्गत ग्राम बेलडा में चल रहे मेले में अर्जुन, वंश, विपुल व शेखर का रिजवान व उसके साथियों का साथ विवाद हो गया। रिजवान व उसके साथी उनका पीछा करते हुए आए, जिन्हें देखकर अर्जुन, शेखर व वंश नहर में कूद गए। अर्जुन व शेखर तैरकर बाहर आ गए, जबकि वंश नहर में डूब गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गोताखोर, फ्लड पीएसी की सहायता से आज दिनांक 02.09.2026 को नहर से मृतक वंश के शव को बरामद किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक की बाइट-*
    1
    थानाक्षे्त्र भोपा के अन्तर्गत ग्राम बेलडा में चल रहे मेले में अर्जुन, वंश, विपुल व शेखर का रिजवान व उसके साथियों का साथ विवाद हो गया।
रिजवान व उसके साथी उनका पीछा करते हुए आए, जिन्हें देखकर अर्जुन, शेखर व वंश नहर में कूद गए। अर्जुन व शेखर तैरकर बाहर आ गए, जबकि वंश नहर में डूब गया। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गोताखोर, फ्लड पीएसी की सहायता से आज दिनांक 02.09.2026 को नहर से मृतक वंश के शव को बरामद किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
*प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक की बाइट-*
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सहारनपुर में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर उमड़ा सपा समर्थकों का हुजूम सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव की मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। सहारनपुर में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर उमड़ा सपा समर्थकों का हुजूम सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव की मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
    1
    सहारनपुर में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर उमड़ा सपा समर्थकों का हुजूम
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव की मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
सहारनपुर में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर उमड़ा सपा समर्थकों का हुजूम
सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव की मौजूदगी से समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बीजेपी एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अंकित बालियान हरियाणवी सिंगर की मौत पर दुख जताया कहा परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़ योगी सरकार ने कानून का राज कायम रखा है
    1
    बीजेपी एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अंकित बालियान हरियाणवी सिंगर की मौत पर दुख जताया कहा परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़ योगी सरकार ने कानून का राज कायम रखा है
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामली पहुंचे पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी शामली में आयोजित अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार के रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और राजनीतिक लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। तेहरवीं के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने अंकित बालियान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि अंकित बालियान सिंगर की कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ और शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को मार गिराया। अंकित बालियान की हत्या के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखने को मिला था। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर कार्रवाई जारी रहने की बात सामने आई है। तेहरवीं के मौके पर पहुंचे लोगों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी ने भी परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत अंकित बालियान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    1
    अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामली पहुंचे पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी शामली में आयोजित अंकित बालियान सिंगर की तेहरवीं में शामिल हुए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत अंकित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान परिवार के रिश्तेदारों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और राजनीतिक लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। तेहरवीं के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने अंकित बालियान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आपको बता दें कि अंकित बालियान सिंगर की कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ और शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को मार गिराया।
अंकित बालियान की हत्या के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखने को मिला था। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका को लेकर कार्रवाई जारी रहने की बात सामने आई है।
तेहरवीं के मौके पर पहुंचे लोगों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। पत्रकार डॉ. आमिर त्यागी ने भी परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत अंकित बालियान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुज़फ़्फ़रनगर | अस्पतालों पर कार्रवाई के बीच नया विवाद निजी अस्पतालों के मामले में हिंदू संघर्ष समिति ओर से भाकियू के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए। निजी अस्पताल संचालकों से 15 लाख रुपए तक की डील के बाद कार्रवाई से बचवाने का ठेका लिए जाने का संगीन आरोप मुज़फ़्फ़रनगर | अस्पतालों पर कार्रवाई के बीच नया विवाद निजी अस्पतालों के मामले में हिंदू संघर्ष समिति ओर से भाकियू के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए। निजी अस्पताल संचालकों से 15 लाख रुपए तक की डील के बाद कार्रवाई से बचवाने का ठेका लिए जाने का संगीन आरोप
    1
    मुज़फ़्फ़रनगर | अस्पतालों पर कार्रवाई के बीच नया विवाद निजी अस्पतालों के मामले में हिंदू संघर्ष समिति ओर से भाकियू के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए। निजी अस्पताल संचालकों से 15 लाख रुपए तक की डील के बाद कार्रवाई से बचवाने का ठेका लिए जाने का संगीन आरोप  
मुज़फ़्फ़रनगर | अस्पतालों पर कार्रवाई के बीच नया विवाद निजी अस्पतालों के मामले में हिंदू संघर्ष समिति ओर से भाकियू के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए। निजी अस्पताल संचालकों से 15 लाख रुपए तक की डील के बाद कार्रवाई से बचवाने का ठेका लिए जाने का संगीन आरोप
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.