*रक्षाबंधन पर छात्राओं ने अधिकारियों और पुलिस जवानों को बांधी राखी* *फफूँद,औरैया।* रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बुधवार को एक्सिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने औरैया जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी औरैया नीरज प्रसाद पटेल एवं निरीक्षक सहित ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। छात्राओं ने अधिकारियों व जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त किया। परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे अधिकारियों और पुलिस जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाई तो उनके चेहरों पर खुशी और अपनापन दिखाई दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भावुक भी हो उठे। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस जवानों की सूनी कलाइयों को राखियों से सजाया। अपर जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल, निरीक्षक तथा विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व होने के साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान का संदेश देता है। त्योहार के अवसर पर परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को छात्राओं द्वारा राखी बांधना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन सेवा में लगे लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दिन भी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व अपनत्व प्रकट करना था। छात्राओं के इस स्नेहपूर्ण प्रयास से जवानों का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में एक्टिविटी हेड हर्षा, कॉर्डिनेटर राधा, शारीरिक शिक्षक मयंक सहित विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- *युवाओं को प्रधानमंत्री का उद्बोधन टेलीकास्ट के माध्यम से सुनाया गया* *औरैया 27 अप्रैल।* तिलक महाविद्यालय औरैया केंद्र सभागार में खेलो इंडिया संवाद माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकारके अंतर्गत खेल की बात प्रधानमंत्री की का संवाद से टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया प्रधानमंत्री का संदेश युवा भागीदारी ही देश की भागीदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। . इस अवसर पर उन्होंने कहा युवा विकास ही देश का विकास है युवा आगे बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा युवा को चाहिए नियमित योग खेलकूद व्यायाम कर नसे से दूर रह कर पढ़ाई पर अपना ध्यान दें उन्होंने कहा हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद जयंती सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है युवा कार्यक्रमों से सीख लेकर आगे बढ़े जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा माय भारत युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर युवा लाभ उठाएं युवाओं का उत्साह वर्धन के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है माय भारत युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने आए हुए अध्यापकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया क्रीड़ा अधिकारी ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर अनुपमा वर्मा जय सिंह यादव एनएसएस प्रभारी मोटीवेटर ध्रुव वर्मा स्पोर्ट पर्सन संगम यादव डॉक्टर सुधा शुक्ला डॉक्टर अंशुल दुबे डॉक्टर राजेश डॉक्टर गौरव अग्रवाल डॉक्टर बीना पांडे प्रोफेसर विमलेश डॉक्टर राधा कुशवाहा डॉ हिमांशु मिश्रा सहित सभी एन y वी स्वयंसेवक कर्मचारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।1
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा1
- औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।1
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- *पीड़ित ने रास्ता रोक कर अपमानित कर वीडियो वायरल करने की पुलिस से की शिकायत* *बिधूना,औरैया।* कटरा सबहद निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते में बाइक रुकवा कर और आटा चक्की कारखाने पर ले जाकर उठक बैठक लगवा कर अपमानित करने के साथ उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए बिधूना कोतवाली पुलिस से शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा सबहद निवासी वितनू पुत्र विजय सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गत 6 मई 2026 को वह मोटरसाइकिल से बिधूना से अपने गांव वापस लौट रहा था और उसके ही गांव निवासी मन्ने सिंह पुत्र बालिकराम भी उसके साथ थे तभी रास्ते में कौशल उर्फ कौशलेंद्र पुत्र विनय सिंह निवासी सलेमपुर ने रास्ते में अपनी आटा चक्की एवं मकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर कालर पड़कर अपनी आटा चक्की कारखाने के अंदर ले गए जहां पर संदीप पुत्र पीतांबर निवासी कटरा सबहद वहां पर पहले से मौजूद था। कारखाने के अंदर दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर अपमानित कर उठक बैठक लगवाई और मुर्गा बनने को भी कहा और उसका मोबाइल भी छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे जिससे वह भयभीत रहा और इसी कारण काफी दिन तक शिकायत नहीं कर सका। उपरोक्त लोगों ने अपमानित करने का उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया जिससे अब वह अपने को बेहद अपमानित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1