Shuru
Apke Nagar Ki App…
#डूंगरपुर : जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा #डूंगरपुर : जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
MOHMMED IRFAN (MI)
#डूंगरपुर : जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा #डूंगरपुर : जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा। - 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया। - कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । डूंगरपुर। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती पंड्या, केवलराम गामड़ी एवं दशरथ सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 27, 8 एवं 13 के सदस्यों सहित पूरे नगर से प्रजापत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर डूंगरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। प्रजापत समाज के नगीनलाल प्रजापत करूलाल प्रजापत, देवीलाल, कैलाश, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, निहाल प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, गौरव प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, रवि प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, रमेश प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, मनीष प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मोहित प्रजापत, राकेश, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, राजू, दिलीप, राकेश, राजू, वीर, रूपेश, दिनेश, जयंतीलाल राजू1
- शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। गीतेश कुमार पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। आबादी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत जीवप्रेमी व रेस्क्यूअर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही विजयगंज कॉलोनी निवासी विशाल बंजारा और भावेश तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवाओं ने बिना समय गंवाए बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थरों को धीरे-धीरे हटाते हुए सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के सफल होने पर कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली और दोनों युवाओं के साहस की सराहना की। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सांप को दूर जंगल (प्राकृतिक आवास) में ले जाकर छोड़ दिया गया। विशाल और भावेश ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आवासीय इलाकों में सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचित करें।2
- हजरत किबला सैयद जेनुदीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपुर वालो का उर्स मुबारक बडे ही शानो शौकत से मनाया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 हज़रत किबला सैयद जेनुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपूर वालों का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया। नूर मोहम्मद मकरानी डूंगरपुर। आज बड़ौदा कस्बे में सैय्यद जैनुद्दीन बाबा का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया गया आज इस मुबारक मौके पर डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा परतापूर सहित हर जगह से जायरिनों का सैलाब बड़ौदा कस्बे में उमड़ पड़ा यहां पर कौमी एकता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिलीं की हर मज़हब के अकीदतमंद दरगाह शरीफ में चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर अपने मन की मुराद मांगने के लिए हाज़िर हुए कई अकीदतमंद जायरीनों को तबर्रूक तकसीम करते हुए नजर आए, दरगाह शरीफ पर ऐसे लंगर का इंतेजाम किया गया जो हर कौम का अकीदतमंद बीना किसी परेशानी के ग्रहण कर सकें इस नेक अवसर पर मौलाना जाबिर साहब, मौलाना शाहनवाज़ साहब, मौलाना अल्लाह बैली,एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, अब्दुल करीम मकरानी, इरफान, शाहरूख और काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे इस नेक अवसर पर दरगाह शरीफ में चादर अकीदत के फूल पेश कर देश व दुनिया में अमन-चैन कायम रखने कि दुआ मांगी और कमजोर मानसून को देखते हुए अच्छी बरसात के लिए दुआ मांगी गई।2
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 नशे का व्यापार करने वाले के खिलाफ कार्यवाही गांजा परिवहन करते हुये अभियुक्त गिरफ्तार गांजा परिहवन करने में प्रयुक्त कार को किया जब्त लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 नशे का व्यापार करने वाले के खिलाफ कार्यवाही गांजा परिवहन करते हुये अभियुक्त गिरफ्तार गांजा परिहवन करने में प्रयुक्त कार को किया जब्त एंकर इंट्रो ऑपरेशन स्वच्छता के तहत कार्रवाई मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर राज. द्वारा नशे का सौदा करने वाले अवैध मादक पदार्थ के परिहवन एवं विक्रय के खिलाफ चलाये जो रहे अभियान ऑपरेशन स्वच्छता के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं हेरम्ब जोशी वृताधिकारी वृत्त सागवाडा के निकट सुपरविजन थानाधिकारी मनीष कुमार पु.नि. के नेतृत्व मे टीम का गठन कर अवैध मादक पदार्थ के परिहवन एवं विक्रय के खिलाफ कार्यवाही के माही पुल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ के परिहवन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अभियुक्त शाहरूख खान पिता अकबर खान जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी पातेला गरीब नवाज कॉलोनी डूंगरपुर पुलिस थाना कोतवाली जिला डूंगरपुर राज. को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 24 ग्राम गांजा जब्त किया गया एवं उसके कब्जे से गांजा परिवहन करने में प्रयुक्त कार नंबर आर.जे. 03 सी.सी. 3903 को जब्त किया गया तथा अभियुक्त शाहरूख खान को गिरफ्तार किया गया है पुलिस अनुसंधान जारी है। बाइट वृत अधिकारी सागवाड़ा हेरंब जोशी सागवाड़ा2
- देवकी स्कूल जर्जर कमरे की छत गिर,एक साल से बंद था कमरा,बड़ा हादसा तला डूंगरपुर के दोवड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सत्तु देवकी के अपर प्राइमरी स्कूल में एक जर्जर कमरे की छत गिर गई। यह घटना सोमवार को हुई, जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और लगभग 120 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। गनीमत रही कि यह कमरा पिछले एक साल से बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, जब बच्चे अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे और शिक्षक उन्हें पढ़ा रहे थे, तभी बंद पड़े जर्जर कमरे की छत अचानक भरभराकर ढह गई। तेज आवाज सुनकर स्कूल के बच्चे और शिक्षक तुरंत कमरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि 2 जर्जर कमरों में से एक की छत गिर चुकी थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ये कमरे काफी समय से जर्जर हालत में थे। सुरक्षा कारणों से इन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया था और पिछले एक साल से इनमें किसी भी छात्र को नहीं बैठाया जा रहा था। इसी एहतियाती कदम के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। शिक्षकों ने घटना की सूचना तुरंत पीईईओ पंकज वर्मा को दी। सूचना मिलने पर पीईईओ पंकज वर्मा और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।1
- आज श्रावण मास में पुनाली से नीलकंठ महादेव मंदिर कावड़ यात्रा में महिलाओं माता बहनों के साथ रवाना हुआ हनुमान जी मंदिर दर्शन करते हुए मुख्य मार्ग से होती हुई नीलकंठ महादेव जलाभिषेक करके वर्षा की कामना की और फसल सूखने बच्चे अकाल से राह त मिले2
- कांग्रेस का बावड़ी से चुनावी शंखनाद, ब्लॉक कांग्रेस चीखली की बैठक में जुटे दिग्गज, बोले— पूरी मजबूती और एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। पंचायती राज चुनाव-2026 की आहट के साथ ही वागड़ अंचल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावी समर में विजय पताका फहराने के इरादे से कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस चीखली के तत्वावधान में क्षेत्र के बावड़ी गांव में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। - संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन पर मंथन बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक पार्टी को हर स्तर पर मजबूती से मैदान में उतारने पर गहन मंथन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और नए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। - भाजपा और बीएपी पर तीखा हमला बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सत्ताधारी भाजपा और क्षेत्रीय दल बीएपी पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को उजागर कर घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय दल भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पर हमला बोलते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि बीएपी ने क्षेत्र के युवाओं को केवल बरगलाने और गुमराह करने का काम किया है, जबकि क्षेत्र के वास्तविक विकास में उनका कोई योगदान नहीं रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल डामोर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व एसटी सेल प्रदेश महामंत्री कांतिलाल मीणा, रमणलाल कलाल, बापूलाल डामोर, शंकर लाल डामोर, केशव लाल डामोर, गौरीशंकर डामोर, राजमल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं और पुराने कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आह्वान किया और संकल्प लिया कि वागड़ क्षेत्र में कांग्रेस पुनः अपना परचम लहराएगी।1