logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चांदी की मूर्तियां और जेवर बरामद उरई। दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल खान को उरई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां समेत करीब 123 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी साहिल खान को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शटर टूटा, माल गायब हुआ… लेकिन पुलिस की जांच ने चोर तक पहुंचने का रास्ता भी खोल दिया। अब पुलिस की नजर उन दो आरोपियों पर है, जो अभी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

9 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चांदी की मूर्तियां और जेवर बरामद उरई। दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल खान को उरई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां समेत करीब 123 ग्राम चांदी के अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी साहिल खान को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शटर टूटा, माल गायब हुआ… लेकिन पुलिस की जांच ने चोर तक पहुंचने का रास्ता भी खोल दिया। अब पुलिस की नजर उन दो आरोपियों पर है, जो अभी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर खास खबर देखिए
    1
    जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर खास खबर देखिए
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा जालौन तहसील क्षेत्र के मदारीपुर गांव में गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है। आखिर प्रतिमा कैसे क्षतिग्रस्त हुई? क्या यह हादसा है या किसी ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया? पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारण और जिम्मेदार लोगों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मदारीपुर, जालौन | ब्रेकिंग न्यूज़
    1
    मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा
मदारीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा
जालौन तहसील क्षेत्र के मदारीपुर गांव में गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
आखिर प्रतिमा कैसे क्षतिग्रस्त हुई?
क्या यह हादसा है या किसी ने जानबूझकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया? पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारण और जिम्मेदार लोगों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मदारीपुर, जालौन | ब्रेकिंग न्यूज़
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोंच रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर पात्रों का चयन शुरू, रंगकर्मियों को बांटी गई भूमिकाएं कोंच: जालौन के कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के लिए अभिनय विभाग ने पात्रों के चयन और भूमिकाओं के वितरण का काम शुरू कर दिया है। बुधवार देर शाम रामलीला भवन में आयोजित अभिनय विभाग की बैठक में धनुष यज्ञ तक होने वाली लीलाओं के पाठ रंगकर्मियों को वितरित किए गए। साथ ही जिन कलाकारों को जो किरदार निभाना है, उन्हें उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देकर संवाद कंठस्थ करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि रामलीला में जिसे भी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोंच की इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को और भव्य बनाया जा सकता है। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में अभिनय करने वाले अधिकांश रंगकर्मी पेशेवर कलाकार नहीं हैं। वे विभिन्न व्यवसायों, दुकानों और नौकरियों से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद रामलीला महोत्सव के दौरान अपनी दिनचर्या से समय निकालकर बिना किसी पारिश्रमिक के रामसेवा भाव से आयोजन में योगदान देते हैं। सालभर उनका रामलीला से प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहता, लेकिन महोत्सव शुरू होते ही सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिका के लिए जुट जाते हैं। अभिनय विभाग की बैठक में पात्रों को संवाद और भूमिकाओं की जानकारी देकर उन्हें समय रहते तैयारी करने के लिए कहा गया, जिससे मंचन के दौरान संवाद और अभिनय में बेहतर तालमेल बनाया जा सके। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेष सोनी, कोषाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, अभिनय विभाग अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मंत्री सुधीर सोनी सहित प्रियाशरण नगाइच, चंद्रशेखर नगाइच, संजय सोनी, रामजी भदौरिया, आशाराम मिश्रा, सूरज शर्मा, विकास दुवे, धर्मेंद्र बबेले उरई, विवेक द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, ब्रजबिहारी स्वर्णकार छोटे, विनीत मिश्रा, भास्कर सिंह माणिक्य, मृदुल शुक्ला, लकी दुवे, विक्की दुवे, अभिषेक रिछारिया, पवन परिहार, संजय सिंघाल, दुर्गेश शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी चमेंड़, हरिश्चंद्र तिवारी, लालजी कुशवाहा, आकाश शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
    1
    कोंच रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर पात्रों का चयन शुरू, रंगकर्मियों को बांटी गई भूमिकाएं
कोंच: जालौन के कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के लिए अभिनय विभाग ने पात्रों के चयन और भूमिकाओं के वितरण का काम शुरू कर दिया है। बुधवार देर शाम रामलीला भवन में आयोजित अभिनय विभाग की बैठक में धनुष यज्ञ तक होने वाली लीलाओं के पाठ रंगकर्मियों को वितरित किए गए। साथ ही जिन कलाकारों को जो किरदार निभाना है, उन्हें उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देकर संवाद कंठस्थ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि रामलीला में जिसे भी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोंच की इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को और भव्य बनाया जा सकता है।
रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में अभिनय करने वाले अधिकांश रंगकर्मी पेशेवर कलाकार नहीं हैं। वे विभिन्न व्यवसायों, दुकानों और नौकरियों से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद रामलीला महोत्सव के दौरान अपनी दिनचर्या से समय निकालकर बिना किसी पारिश्रमिक के रामसेवा भाव से आयोजन में योगदान देते हैं। सालभर उनका रामलीला से प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहता, लेकिन महोत्सव शुरू होते ही सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिका के लिए जुट जाते हैं।
अभिनय विभाग की बैठक में पात्रों को संवाद और भूमिकाओं की जानकारी देकर उन्हें समय रहते तैयारी करने के लिए कहा गया, जिससे मंचन के दौरान संवाद और अभिनय में बेहतर तालमेल बनाया जा सके।
इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेष सोनी, कोषाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, अभिनय विभाग अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मंत्री सुधीर सोनी सहित प्रियाशरण नगाइच, चंद्रशेखर नगाइच, संजय सोनी, रामजी भदौरिया, आशाराम मिश्रा, सूरज शर्मा, विकास दुवे, धर्मेंद्र बबेले उरई, विवेक द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, ब्रजबिहारी स्वर्णकार छोटे, विनीत मिश्रा, भास्कर सिंह माणिक्य, मृदुल शुक्ला, लकी दुवे, विक्की दुवे, अभिषेक रिछारिया, पवन परिहार, संजय सिंघाल, दुर्गेश शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी चमेंड़, हरिश्चंद्र तिवारी, लालजी कुशवाहा, आकाश शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • खेत में पानी में पड़ा मिला किसान, सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया माधौगढ़/जालौन। थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम कुरसेड़ा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए 55 वर्षीय किसान का शव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। दिनांक 22/09/2026 दिन मंगलबार किसान सुबह करीब 8:30 बजे घर से खेत के लिए निकले थे, लेकिन 11 बजे तक वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। करीब 12 बजे ग्रामीणों को किसान गिरजा शंकर पुत्र स्व. लोटन, निवासी कुरसेड़ा खेत में भरे पानी में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र है, सभी की शादी हो चुकी है। पुत्र दूसरे प्रदेश में पत्नी के साथ मजदूरी करता है, जबकि किसान अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते था फिलहाल किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। @highlight
    1
    खेत में पानी में पड़ा मिला किसान, सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
माधौगढ़/जालौन। थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम कुरसेड़ा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए 55 वर्षीय किसान का शव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। दिनांक 22/09/2026 दिन मंगलबार किसान सुबह करीब 8:30 बजे घर से खेत के लिए निकले थे, लेकिन 11 बजे तक वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की।
करीब 12 बजे ग्रामीणों को किसान गिरजा शंकर पुत्र स्व. लोटन, निवासी कुरसेड़ा खेत में भरे पानी में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र है, सभी की शादी हो चुकी है। पुत्र दूसरे प्रदेश में पत्नी के साथ मजदूरी करता है, जबकि किसान अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते था 
फिलहाल किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
@highlight
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोच की विकासखंड सतोह मैं अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया न्याय पंचायत पिंडारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सतोह कोच जालौन में आज 24 सितंबर गुरुवार को समय लगभग 4:00 बजे विकासखंड मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात के सोशल ऑडिट टीम सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनांक 24.9.2026 गुरुवार ग्राम सतोह की विकासखंड कोंच जिला जालौन में टीम सदस्यों को स्थांजित सवाल अब लिखिए सत्यापन डोर टू डोर मनरेगा मजदूर का सत्यापन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्राप्त आवाजों का सत्यापन जिला ग्राम विकास प्रतिक्षण संस्थान बहुत पूरा जालौन द्वारा कराया गया 2025 और 2026 कार्यों मनरेगा एवं आवास जिला सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थापक ब्लॉक सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात वरिष्ठ प्रशिक्षण राजेंद्र पाल द्वारा प्रतिक्षण दिया गया ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल सतोह कोच जालौन मैं किया गया जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थपकने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की और ग्राम प्रधान ने अपने कर को ग्राम में भ्रमण कर कार्यों को दिखाया और जितने लोगों को आवास मिला उन सभी से अवगत कराया ग्राम पंचायत सतोह सचिव श्रीमती पूनम राजपूत प्रधान सहायक पंचायत मित्र निकिता पटेल असद अहमद खान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कानपुर देहात की टीम ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्राम प्रधान के सभी कर सुचारू रूप से देखें और ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल की सरहाना की इस मौके पर सभी गौशाला कुर्मी एवं प्रधान स्टाफ मौजूद रहे और ग्राम प्रधान को टीम ने कारों की सरहाना कर उन्हें बधाई की और इस मौके पर चतुर्भुज पांचाल पूर्व सचिव कृष्णकांत उर्फ पिंटू पटेल भाजपा नेता गणेश शि बहरे मौके पर मौजूद रहे हरि संख्या में महिलाएं टीम के साथ एवं ग्रामीण मौजूद नजर आए दैनिक भास्कर से पुनीत पांडे की रिपोर्ट
    4
    कोच की विकासखंड सतोह मैं अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया 
न्याय पंचायत पिंडारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सतोह कोच जालौन में आज 24 सितंबर गुरुवार को समय लगभग 4:00 बजे विकासखंड मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात के सोशल ऑडिट टीम सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनांक 24.9.2026 गुरुवार ग्राम सतोह की विकासखंड कोंच जिला जालौन में टीम सदस्यों को स्थांजित सवाल अब लिखिए सत्यापन डोर टू डोर मनरेगा मजदूर का सत्यापन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्राप्त आवाजों का सत्यापन जिला ग्राम विकास प्रतिक्षण संस्थान बहुत पूरा जालौन द्वारा कराया गया 2025 और 2026 कार्यों मनरेगा एवं आवास जिला सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थापक ब्लॉक सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात वरिष्ठ प्रशिक्षण राजेंद्र पाल द्वारा प्रतिक्षण दिया गया ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल सतोह कोच जालौन मैं किया गया जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थपकने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की और ग्राम प्रधान ने अपने कर को ग्राम में भ्रमण कर कार्यों को दिखाया और जितने लोगों को आवास मिला उन सभी से अवगत कराया ग्राम पंचायत सतोह सचिव श्रीमती पूनम राजपूत प्रधान सहायक पंचायत मित्र निकिता पटेल असद अहमद खान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कानपुर देहात की टीम ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्राम प्रधान के सभी कर सुचारू रूप से देखें और ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल की सरहाना की इस मौके पर सभी गौशाला कुर्मी एवं प्रधान स्टाफ मौजूद रहे और ग्राम प्रधान को टीम ने कारों की सरहाना कर उन्हें बधाई की और इस मौके पर चतुर्भुज पांचाल पूर्व सचिव कृष्णकांत उर्फ पिंटू पटेल भाजपा नेता गणेश शि बहरे मौके पर मौजूद रहे हरि संख्या में महिलाएं टीम के साथ एवं ग्रामीण मौजूद नजर आए दैनिक भास्कर से पुनीत पांडे की रिपोर्ट
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला। स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर, टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें, घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस, अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम, NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    1
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458




क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन

जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर,

अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर,

टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें,

घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस,

अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम,

NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर

हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
स्थान -जालौन 
रिपोर्टर -भीम राजावत 
Mo. 9628800458
क्या जालौन जिले मे स्ट्रेचर घोटाला हुआ?जालौन में हादसे का शिकार हुआ राहगीर, स्ट्रेचर टूटने से गिरा जालौन
जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक ने राहगीर को मारी टक्कर,
अस्पताल पहुँचते ही घायल को उतारते समय टूटा स्ट्रेचर,
टक्कर लगने से राहगीर के सिर समेत शरीर में आई गंभीर चोटें,
घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंची NHAI की एंबुलेंस,
अस्पताल पहुंचने के बाद घायल को उतारते समय NHAI की एम्बुलेंस के स्टेचर ने ही तोड़ा दम,
NHAI एम्बुलेंस का स्टेचर टूटने से घायल जमीन पर गिरा, वीडियो सोशल मीडिया पर
हुआ वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगाँव स्थित ज्ञानी ढाबा के पास का मामला।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोंच में नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, देवू सोनकिया बने पंडा कोंच। जालौन के कोंच नगर में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को चंदकुआ में नवदुर्गा जागरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महोत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर समिति के सदस्यों ने आपस में विचार-विमर्श किया। पूजा-अर्चना, धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी के लिए देवू सोनकिया को सर्वसम्मति से पंडा बनाया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रमुख आयोजन है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह रहता है। समिति की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में महोत्सव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में अमन अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, राहुल सराफ बट्टू, ऋषभ अग्रवाल, उज्ज्वल तिवारी, सौरभ पुरवार, अमर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रवि गोयल, निखिल, लालजी यादव, अमर, नितिन, कार्तिक अग्रवाल, सजल, हैप्पी और छोटू श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कोंच में नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, देवू सोनकिया बने पंडा
कोंच। जालौन के कोंच नगर में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को चंदकुआ में नवदुर्गा जागरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महोत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर समिति के सदस्यों ने आपस में विचार-विमर्श किया। पूजा-अर्चना, धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी के लिए देवू सोनकिया को सर्वसम्मति से पंडा बनाया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रमुख आयोजन है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह रहता है। समिति की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में महोत्सव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में अमन अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, राहुल सराफ बट्टू, ऋषभ अग्रवाल, उज्ज्वल तिवारी, सौरभ पुरवार, अमर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रवि गोयल, निखिल, लालजी यादव, अमर, नितिन, कार्तिक अग्रवाल, सजल, हैप्पी और छोटू श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • यूपी बन रहा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब लखनऊ - डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। नए उद्योगों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार मिल रही है।
    1
    यूपी बन रहा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब
लखनऊ - डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। नए उद्योगों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार मिल रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्लग- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में अग्निकांड, 9 की मौत, उरई के हासिर खान ने जान पर खेलकर बचाई यात्रियों की जान जालौन यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं।हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिर के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
    4
    स्लग- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में अग्निकांड, 9 की मौत, उरई के हासिर खान ने जान पर खेलकर बचाई यात्रियों की जान
जालौन 
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं।हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिर के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.