Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking to Buy Budget : 6000 City / Locality : kopa Brand : OPPO K12 5G Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 3GB / 64GB Body Condition : Old Network Connectivity : 5G Ajay Singh kopa mau Chitrakoot
Ajay Singh
Looking to Buy Budget : 6000 City / Locality : kopa Brand : OPPO K12 5G Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 3GB / 64GB Body Condition : Old Network Connectivity : 5G Ajay Singh kopa mau Chitrakoot
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मनौरी में आगामी होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला के लिए मेला कमेटी की प्रथम बैठक हुई सम्पन दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार बनाई गई राम दल कमेटी अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया मेलाप्रमुख,अध्यक्ष,प्रबंधक,उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियो की उपास्थिति मे तैयार की गई रूपरेखा बैठक में आय व्यय, सहित तमाम बातों पर हुई चर्चा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत खबर हिंदी दैनिक PRIME 18 NEWS मनौरी/कौशाम्बी...आगामी होने वाले दशहरा मेला के लिए मनौरी दशहरा रामलीला मेला कमेटी की प्रथम बैठक शनिवार 1 अगस्त को छोटे लाल वाटिका में संपन्न हुई जिसमे पिछले साल हुए मेले में आय व्यय सहित तमाम बातों पर चर्चा हुई। इस बार दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार राम दल कमेटी भी बनाई गई है जो दूसरे दिन होने वाले राम दल का कार्यभार देखेगा। अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अगुवाई मेला प्रमुख पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी(अध्यक्ष व्यापार मंडल), मेला प्रमुख रतन केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज केसरवानी उर्फ मनोज पटेल, मेला प्रमुख सुनील साहू ,मेला प्रमुख पूर्व प्रधान राधे श्याम केसरवानी, मेला प्रमुख नरोत्तम दास केसरवानी ने किया जिसमे मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश कुमार उर्फ दीपू , कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ डब्लू ने सभी आए कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। बता दू की मनौरी बाज़ार मे हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाने की तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब हो की मनौरी बाजार में तीन दिनी दशहरा मेला लगता हैं। दूसरे दिन ऐतिहासिक दंगल मेला दिन में और रात में भरत मिलाप के तहत राम दल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता हैं। मेला कमेटी पदाधिकारियों के पदों में लगभग कोई बदलाव नहीं किया गया।सभी पदाधिकारी अपने पूर्ववत पद पर बने रहेंगे। बैठक में आये सभी मेला पदाधिकारियो और सदस्यो ने अपनी अपनी बात रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष कुबेर चन्द्र केसरवानी व प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी ,कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी के समक्ष रखी की कैसे इस बार के मेले को सुचारु से सम्पन्न कराया जाय।बाजार की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में मेला अध्यक्ष कुबेरचंद्र केसरवानी ,प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,कोशाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी,मन्त्री बलराम साहू,,मुन्ना केसरवानी,अनिल केसरवानी,राजू केसरवानी, प्रमोद केसरवानी भट्ठा, राजकुमार, अरविंद सोनकर,विकास केसरवानी बालू वाले,धीरेंद्र केसरवानी, गौतम गुप्ता, संजय भट्ठा,जेपी वर्मा, भारत लाल,गिरीश चंद्र, राजू केसरवानी, राजेश कुमार केसरवानी (गुड़ वाले), राजीव केसरवानी, आदि पदाधिकारी और सदस्य सहित चौकी कमेटी के लोग मौजूद रहे।1
- 🐄🚩 श्री कृष्ण गौ रक्षा दल (ट्रस्ट) 🚩🐄 🙏 गौ माता केवल एक पशु नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और सनातन धर्म की पहचान हैं। यदि आप भी गौ सेवा को अपना धर्म और कर्तव्य मानते हैं, तो आइए हमारे इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनें। ✅ बेसहारा गौ माता की रक्षा ✅ घायल गौवंश का उपचार व सेवा ✅ गौ संरक्षण एवं जन-जागरूकता ✅ सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प 🌼 आइए, मिलकर गौ माता की सेवा करें और पुण्य के भागी बनें। आपका एक छोटा सा सहयोग किसी गौ माता के जीवन की रक्षा कर सकता है। 📞 संपर्क करें: 9737416155 शुभम पांडेय संस्थापक श्री कृष्ण गौ रक्षा दल (ट्रस्ट) 🙏 आज ही जुड़ें – गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है।1
- कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया। फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। *जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।* निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।1
- हिन्दुओं इन राक्षसों को पहचानों? एक घटना के लिये पूरे सनातन धर्म के लोगों को भगवा पहनकर बदनाम कर रहे हैं? क्या यह किसी और धर्म के लिए कर सकते हैं?1
- स्कूल बस दुर्घटना में घायलो से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सेठ मूलचंद विद्या मंदिर, कर्वी की छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।4