logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभ्युदय योजना से चमका फिरोजाबाद का सितारा, मोहित ने रेलवे भर्ती में पाया प्रथम स्थान* *फिरोजाबाद, 20 अप्रैल (सू0वि0):* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में जनपद के युवाओं को प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मोहित कुमार हैं, जिन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड की स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोहित की इस उपलब्धि में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना‘ की अहम भूमिका रही। उन्होंने एन0डी0 कॉलेज शिकोहाबाद स्थित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधन उपलब्ध कराता है। मोहित के साथ ही अभ्युदय योजना से प्रशिक्षित नितिन प्रताप ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन पाया, जबकि पंकज का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग जैसे मंच जमीनी स्तर पर युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे हैं। मोहित की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं। यह सफलता साबित करती है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

5 hrs ago
user_Gaurav Mishra patrakaar
Gaurav Mishra patrakaar
Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
014f35ed-fcd5-461f-b081-8970adf59be5

अभ्युदय योजना से चमका फिरोजाबाद का सितारा, मोहित ने रेलवे भर्ती में पाया प्रथम स्थान* *फिरोजाबाद, 20 अप्रैल (सू0वि0):* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी रमेश रंजन के नेतृत्व में जनपद के युवाओं को प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मोहित कुमार हैं, जिन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड की स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक परीक्षा में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोहित की इस उपलब्धि में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना‘ की अहम भूमिका रही। उन्होंने एन0डी0 कॉलेज शिकोहाबाद स्थित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधन उपलब्ध कराता है। मोहित के साथ ही अभ्युदय योजना से प्रशिक्षित नितिन प्रताप ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन पाया, जबकि पंकज का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग जैसे मंच जमीनी स्तर पर युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे हैं। मोहित की सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं। यह सफलता साबित करती है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *शिकोहाबाद: नगला सुंदर में 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, सिर में प्रहार से गई जान* *शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, 20 अप्रैल 2026।* थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध सुघर सिंह की मौत हो गई। सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
    1
    *शिकोहाबाद: नगला सुंदर में 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, सिर में प्रहार से गई जान*
*शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, 20 अप्रैल 2026।* थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध सुघर सिंह की मौत हो गई। सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। 
क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं। यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है। वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
    1
    फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं।
यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है।
वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार
    1
    Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार
    user_देवेंद्र सिंह पत्रकार
    देवेंद्र सिंह पत्रकार
    Local News Reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा में काशगज मैं छोटू घर मै मार पीट हुईं हैं
    1
    आगरा में काशगज मैं छोटू घर मै मार पीट  हुईं हैं
    user_तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    तेजपाल ऐू🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फतेहाबाद:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश अपने साले मुस्तफा निवासी नगला बेहड़, डौकी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। शादी समारोह के बाद वह अपने रिश्तेदारी में गांव नरी, डौकी चला गया था। देर शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, शादी समारोह में यह दुखद समाचार पहुंचते ही खुशी का माहौल शोक में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    फतेहाबाद:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
फिरोजाबाद के गार्डन नगला सिंघी निवासी 25 वर्षीय नीरज पुत्र राकेश अपने साले मुस्तफा निवासी नगला बेहड़, डौकी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। शादी समारोह के बाद वह अपने रिश्तेदारी में गांव नरी, डौकी चला गया था। देर शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नरी पुलिया के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
उधर, शादी समारोह में यह दुखद समाचार पहुंचते ही खुशी का माहौल शोक में बदल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_ABHISHEK VERMA
    ABHISHEK VERMA
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पार्किंग में खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते विकराल रूप ▪️ एक के बाद एक कई गाड़ियां आग की चपेट में, मची भगदड़ ▪️ धूं-धूं कर जलती कारों ने बढ़ाई दहशत, लोगों में अफरा-तफरी ▪️ मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई सूचना ▪️ कई दमकल गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी ▪️ आग लगने की वजह अब तक रहस्य बनी हुई ▪️ न्यू आगरा थाना क्षेत्र की दीवानी पार्किंग का मामला
    1
    पार्किंग में खड़ी कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते विकराल रूप
▪️ एक के बाद एक कई गाड़ियां आग की चपेट में, मची भगदड़
▪️ धूं-धूं कर जलती कारों ने बढ़ाई दहशत, लोगों में अफरा-तफरी
▪️ मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई सूचना
▪️ कई दमकल गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी
▪️ आग लगने की वजह अब तक रहस्य बनी हुई
▪️ न्यू आगरा थाना क्षेत्र की दीवानी पार्किंग का मामला
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 💐 *फिरोजाबाद में रची गई सामाजिक एकता की नई मिसाल* 💐 आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में 54 जोड़े एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बंधे। ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति के बैनर तले, हजारों बेटियों के पिता कहे जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम कुशवाहा के नेतृत्व में ये भव्य सर्व धर्म सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई शादियों में वर-वधु पक्ष के परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी। मेहमानों के लिए भव्य दावत और ब्रज के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मंच से सामाजिक गणमान्यों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वर-वधु पक्ष ने डॉ. राधेश्याम कुशवाहा का आभार जताते हुए कहा- इन्हें लाखों बेटियों का पिता कहना चाहिए। *मौजूद रहे:* संरक्षक प्रदीप बाबू गुप्ता, राजीव कुशवाहा, यशोवर्धन कुशवाहा, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल झा, जितेंद्र शाक्य, निशांत गुप्ता, रिंकू कुशवाहा, श्रीमती नेहा शर्मा आदि। #Firozabad #SamuhikVivah #AkshayaTritiya #SocialHarmony #DrRadheShyamKushwaha #SarvDharmVivah #FirozabadNews #MassWedding
    1
    💐 *फिरोजाबाद में रची गई सामाजिक एकता की नई मिसाल* 💐
आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में 54 जोड़े एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बंधे। 
ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति के बैनर तले, हजारों बेटियों के पिता कहे जाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम कुशवाहा के नेतृत्व में ये भव्य सर्व धर्म सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। 
पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई शादियों में वर-वधु पक्ष के परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी। मेहमानों के लिए भव्य दावत और ब्रज के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मंच से सामाजिक गणमान्यों व पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
वर-वधु पक्ष ने डॉ. राधेश्याम कुशवाहा का आभार जताते हुए कहा- इन्हें लाखों बेटियों का पिता कहना चाहिए।
*मौजूद रहे:* संरक्षक प्रदीप बाबू गुप्ता, राजीव कुशवाहा, यशोवर्धन कुशवाहा, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल झा, जितेंद्र शाक्य, निशांत गुप्ता, रिंकू कुशवाहा, श्रीमती नेहा शर्मा आदि।
#Firozabad #SamuhikVivah #AkshayaTritiya #SocialHarmony #DrRadheShyamKushwaha #SarvDharmVivah #FirozabadNews #MassWedding
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.