गांव के बीच शराब ठेका बना मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश सीतापुर। तहसील बिसवां के ग्राम महराजनगर में स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांव के अंदर संचालित इस ठेके के चलते आए दिन अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके से शराब खरीदने के बाद लोग दुकान के आसपास ही बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं। इतना ही नहीं, कई शराबी आसपास के घरों के पास बैठकर भी शराब का सेवन करते हैं और गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब शराब पीने आए लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आईजीआरएस के माध्यम से आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर लौट जाते हैं। अब तक न तो ठेके को गांव से बाहर शिफ्ट किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब ठेके का संचालन अंजू रानी श्रीवास्तव के नाम से हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव के अंदर संचालित शराब ठेके को तत्काल प्रभाव से हटाकर आबादी से दूर स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रह सके।
गांव के बीच शराब ठेका बना मुसीबत, ग्रामीणों में आक्रोश सीतापुर। तहसील बिसवां के ग्राम महराजनगर में स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांव के अंदर संचालित इस ठेके के चलते आए दिन अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके से शराब खरीदने के बाद लोग दुकान के आसपास ही बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं। इतना ही नहीं, कई शराबी आसपास के घरों के पास बैठकर भी शराब का सेवन करते हैं और गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब शराब पीने आए लोग अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को
आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आईजीआरएस के माध्यम से आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिर्फ औपचारिकता पूरी कर लौट जाते हैं। अब तक न तो ठेके को गांव से बाहर शिफ्ट किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि उक्त शराब ठेके का संचालन अंजू रानी श्रीवास्तव के नाम से हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव के अंदर संचालित शराब ठेके को तत्काल प्रभाव से हटाकर आबादी से दूर स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रह सके।
- सीतापुर: तालाब बना मौत का गड्ढा! नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौके पर मचा हड़कंप अरुन कुमार यादव स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश खबरें देने के लिए संपर्क करें 760703047 स्टेट सीतापुर के थाना बिसवां क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्राम सारीसरैया निवासी रामबाबू (पुत्र धर्मराज) अपने साथियों के साथ निजामाबाद गांव के तालाब में नहाने गया था, जहां अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घबराए साथियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बड़ा सवाल: क्या प्रशासन की ओर से ऐसे खतरनाक तालाबों पर कोई सुरक्षा व्यवस्था है? हर साल ऐसे हादसे होने के बावजूद क्यों नहीं लिए जा रहे ठोस कदम?2
- दीपक सिंह पत्रकार जिला संवाददाता की रिपोर्ट1
- सीतापुर। शहर में बुधवार तड़के करीब 5 बजे प्रशासन ने हरदोई चुंगी चौराहे पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 5 से 6 जेसीबी मशीनों को लगाकर सड़क किनारे बने अवैध कब्जों और ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करीब 15 थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करते रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई जा सके। अभियान के तहत कई अस्थायी और पक्के अवैध निर्माणों को गिराया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जद में एक पुलिस चौकी भी आ गई, जिसे अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्त किया गया। सुबह-सुबह हुई इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।4
- सीतापुर के हरगांव विधानसभा क्षेत्र के पकरिया धापूपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता का ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-कुपवाड़ा क्षेत्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वर्ष 2022 में भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए इंद्रजीत एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता अर्जुन लाल सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जबकि उनके भाई सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। दो दिन बाद जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और सैन्य सलामी दी। "भारत माता की जय" और "इंद्रजीत अमर रहें" के नारों के बीच हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए वीर जवान को श्रद्धांजलि1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Sitapur Mishrikh Accident: जर्जर छत गिरने से मजदूर की मौत | 1 गंभीर घायल | UP Breaking News1
- Post by Omprakash pal Omprakash pal3
- Sitapur- अटरिया की बेटी ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में PCS फतह, अंशू सिंह बनीं वाणिज्य कर अधिकारी!1