तारापुर में तेज आंधी-बारिश से अफरातफरी, आम की फसल को नुकसान तारापुर में शुक्रवार की संध्या करीब 6 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागकर दुकानों में शरण लेनी पड़ी। तेज हवा के साथ बारिश होने से सड़कों पर भीड़ छंट गई और कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। इस बेमौसम आंधी-बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा है। विशेष रूप से आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर कच्चे आम गिरने की सूचना है। हालांकि, इस बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और शाम का वातावरण सुहावना हो गया। वहीं, ईद और चैती दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को इस अचानक बदले मौसम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Post by Amit Kumar Mandal1
- रमजान के पाक महीने का आज आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा पूरे देश में अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगीं।1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी अनुमंडलीय कार्यालय में गोगरी डिएसपी साक्षी कुमारी ने लगभग दिन के 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस दिये की एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया ।1
- खड़गपुर अस्पताल में चिकित्सक से मारपीट, विरोध में ओपीडी सेवा तीन घंटे ठप1
- बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले आठ माह से वेतन और पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी सुश्री साक्षी कुमारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोगरी थाना पुलिस के द्वारा 01 हथियार तस्कर को 01 देशी मास्केट बंदूक के साथ किया गया गिरफ्तार मामले में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए क्या कुछ कहीं सुनिए Bihar Police KhagariaPolic E1
- पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली महिला, पंचायत ने कराई शादी1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1